Breakingnews
38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं पर होगी पैसों की बारिश , मिलेगा इनाम और नौकरी , खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया ऐलान…..

देहरादून : उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार 101 पदक जीतने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस शानदार उपलब्धि के पीछे राज्य के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण है। वुशु में राज्य की बेटी ज्योति ने पहला पदक दिलाया, इसके बाद बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, मॉडर्न पेंटाथलॉन, जूडो, कैनोइंग और कयाकिंग, योगासन, लॉनबॉल और कुश्ती में राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और धमाल मचाया।
इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्य ने खुशी जताई और कहा कि, “उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में 101 पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। हमारी सरकार पदक विजेताओं को धनराशि और नौकरी प्रदान करेगी ताकि वे अपने सपनों को और ऊँचाइयों तक ले जा सकें।”

मॉडर्न पेंटाथलॉन में शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड का सबसे शानदार प्रदर्शन मॉडर्न पेंटाथलॉन में रहा। इस खेल में ममता खत्री, मोनिका, मंजू गोस्वामी, सक्षम सिंह, नीरज नेगी, और लाल सिंह ने स्वर्ण पदक जीते, जिससे राज्य को कुल 6 स्वर्ण पदकों सहित 14 पदक मिले। यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

बॉक्सिंग में राज्य का बेहतरीन प्रदर्शन
बॉक्सिंग में कपिल पोखरिया, निवेदिता कार्की और नरेंद्र सिंह ने अपने शानदार पंच से स्वर्ण पदक जीते। उनके अद्भुत प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन हुआ।
एथलेटिक्स में अंकिता ध्यानी का शानदार प्रदर्शन
एथलेटिक्स में अंकिता ध्यानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग की 3000 और 5000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही 10 हजार मीटर रेस में रजत पदक भी प्राप्त किया। अंकिता का प्रदर्शन उत्तराखंड के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

पदक विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार और नौकरी
राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए तय धनराशि और नौकरी का ऐलान किया है। स्वर्ण पदक विजेताओं को 12 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि कांस्य पदक विजेताओं को 6 लाख रुपये दिए जाएंगे। एथलेटिक्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली अंकिता ध्यानी को 32 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी।
सभी खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा गया
राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण को सम्मानित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी और उन्हें नौकरी देने की नीति पहले से ही लागू की गई है।
उत्तराखंड की ऐतिहासिक सफलता की भविष्यवाणी
उत्तराखंड का यह प्रदर्शन न केवल खेलों में बल्कि राज्य के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा का संदेश है। राज्य सरकार और खेल विभाग अब इन खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को और ऊँचाई पर ले जाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
Breakingnews
दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….

देहरादून….कैंट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन MH12XT 3245 स्कार्पियो एन को चेकिंग हेतु रोका गया। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ में वाहन चालक द्वारा अपना नाम सतीश भाई पुत्र स्व० हरगोविंद भाई, निवासी तालुका विसनागर, जिला मेहसाणा, गुजरात, उम्र 51 वर्ष तथा उसके साथ वाहन में बैठे 02 अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्व० बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका चणसमा थाना चणसमा जिला पाटन गुजरात व सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप थाना विसनागर गुजरात बताया। वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक इधर उधर की बातें करने लगा, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की बात बतायी गयी, जिसे उनके द्वारा गाड़ी की बीच व पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छुपा कर रखना बताया गया।
वाहन में काफी अधिक मात्रा में कैश होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए उनके माध्यम से आयकर विभाग को सूचित किया गया, सूचना पर तत्काल क्षेत्रधिकारी नगर व आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बने सीक्रेट केबिन से काफी अधिक मात्रा में नगद धनराशि प्राप्त हुई, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए कब्जे में लिया गया।
दौराने पूछताछ में बरामद धनराशि के संबंध में वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। मौके पर पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों से बरामद धनराशि के संबंध में जानकारी की गई तो वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उक्त धनराशि को वह बनारस से लेकर आया था, जिसे उसे उनके साथ वाहन में बैठे जसवंत को देना था।
बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम द्वारा तीनो व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान अंकित किये जा रहे है। साथ ही उनके पास से बरामद धनराशि का आंकलन किया जा रहा है। उक्त प्रकरण में आयकर विभाग द्वारा ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज किया गया है।
Breakingnews
बड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा

Tehri Cloud Burst : टिहरी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जौनपुर में बादल फटा है। जहां बादल फटने से दुकानों को नुकसान हुआ है।
Table of Contents
धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल
टिहरी जिले के धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास बादल फटने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद ये घटना हुई है।

धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास बादल फटा है। जिस कारण दुकानों में मलबा आ गया है। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Breakingnews
टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज, ज्योति रौतेला के खिलाफ भी हुआ केस

Dehradun News : परेड ग्राउण्ड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर स्वयं के आत्मदाह की धमकी देने व सरकारी कार्यों में बाधा डालने पर उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Table of Contents
टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज
देहरादून में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने 11 मई को परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी करीब 59 घंटे तक टंकी पर डटे रहे। इस आंदोलन में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी शामिल रहीं।
ज्योति रौतेला के खिलाफ भी हुआ केस
करीब दो दिन तक चले प्रदर्शन के बाद 13 मई को प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाने और समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी टंकी से नीचे उतर आए। हालांकि, अगले ही दिन डालनवाला कोतवाली में आंदोलन में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ज्योति रौतेला के खिलाफ इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक ज्योति रौतेला के साथ पानी की टंकी में चढ़े उनके 4 अन्य साथियों व अन्य प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम कर लोगो के आवागमन, पेयजल व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यो में अवरोध उत्पन्न करने, लोक सेवक के आदेशों की अवज्ञा करने और अपने पास ज्वलनशील पदार्थ को लेकर उसे स्वयं के ऊपर डालकर आत्मदाह के प्रयास की धमकी देने, लोक शान्ति भंग कर लोक सम्पत्ति का सदोष अवरोध कर जनमानस को असुविधा पहुृंचाने के संबंध में दिनांक 13/05/2026 को कोतवाली डालनवाला में ज्योति रौतेला व उनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 74/2026 धारा 126(2)/221/223/226/292/329(3) BNS व 23 पैट्रोलियम अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
Cricket24 hours agoKKR vs GT Dream11 Prediction IPL 2026 Match 60: फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
uttarakhand weather22 hours agoअगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Breakingnews17 hours agoबड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा
Haridwar18 hours agoहरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
Bageshwar24 hours agoबागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
Haridwar21 hours agoरूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Breakingnews2 hours agoदून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….
Cricket5 minutes agoPBKS vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 61: मैच पूर्वानुमान, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…






































