Pauri
सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल ने सिफारिश नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से दी आत्मनिर्भरता की मिसाल !

पौड़ी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि पयाल ने साबित कर दिया है कि मेहनत और संघर्ष से आत्मनिर्भरता संभव है। शशि पयाल ने वर्ष 2003-04 में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता लेकर चाय की दुकान शुरू की थी। आज वह स्वरोजगार की प्रतीक बन चुकी हैं और उनकी बहू शिवानी पयाल भी उनके नक्शे कदम पर चलकर सैकड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं।
स्वरोजगार की शुरुआत:
शशि पयाल पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के कोठार गांव में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने अपने पति पूरण सिंह पयाल के साथ मिलकर स्वरोजगार की शुरुआत की थी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत उन्हें आर्थिक सहायता मिली, जिससे उन्होंने अपने गांव में चाय की दुकान खोली।
शशि की मेहनत और लगन ने जल्द ही रंग दिखाया। दुकान से हुई आमदनी से उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती से सुधार लिया और अब वह खुद एक सफल महिला उद्यमी बन चुकी हैं। उनका संघर्ष और आत्मनिर्भरता आज सैकड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
स्वरोजगार के लिए प्रेरणा देने वाली बहू शिवानी:
शशि पयाल की बहू, शिवानी पयाल भी अपने ससुराल में स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। वह बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार की सचिव हैं, जो स्थानीय महिलाओं को पशुपालन, मुर्गीपालन, कृषि और अन्य रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। शिवानी के प्रयासों से अब तक 400 से अधिक महिलाएं इस समिति से जुड़ चुकी हैं और वे सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ उठा रही हैं।
शिवानी महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में जागरूक कर रही हैं और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर प्रेरक कहानी:
हाल ही में देहरादून में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर शशि पयाल अपनी बहू शिवानी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर शशि पयाल ने अपने संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी साझा की। शिवानी ने इस अवसर पर बताया कि सरकार की दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत महिलाओं को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गर्व:
शशि पयाल ने बताया कि उनके परिवार में कुल सात भाई-बहन हैं, जिनमें वह तीसरे नंबर पर हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर पर हैं। शशि ने कहा कि उन्हें अपने भाई योगी आदित्यनाथ पर गर्व है, लेकिन उन्होंने कभी उनके नाम का सहारा नहीं लिया। वह अपने दम पर ही आगे बढ़ी हैं और अब वह गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।
आत्मनिर्भरता की मिसाल:
शशि पयाल का संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी पहाड़ की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है। उन्होंने चाय की दुकान से शुरुआत करते हुए अपने जीवन को एक नया मोड़ दिया और अब वह एक बड़ा उदाहरण बन चुकी हैं। उनकी बहू शिवानी भी सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं, जिससे उनके आर्थिक हालात बेहतर हो रहे हैं।
#Selfreliance #Entrepreneurship #WomenEmpowerment #SwarozgarScheme #CooperativeSociety
big news
Pauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल

Pauri News : मां चंद्रबदनी मंदिर दर्शन कर वापस लौटच रहा था परिवार, रास्ते में खाई में गिरी कार
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में मां चंद्रबदनी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। दर्शन कर लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे एक कार सवार की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में कार हादसे का शिकार
पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक कार हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी केे अनुसार पौड़ी जिले के कफलना गांव का एक परिवार टिहरी में स्थित मां चंद्रबदनी मंदिर गया हुआ था। मां के दर्शन कर वापस लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

हादसे में एक शख्स की मौत, 5 घायल
बताया जा रहा है कि चंद्रबदनी मंदिर से लौटते वक्त सबदरखाल और देवप्रयाग के बीच कुंडाधार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां लक्ष्मण सिंह रावत की इलाज चे दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
big news
पौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए फिर किया शिकार…

Pauri News : पौड़ी में कहर बरपाते गुलदार, दो गुलदारों ने महिला को बनाया शिकार
Pauri News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां बीते दो दिनों में गुलदरा ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है। जहां बुधवार को जहां भीमताल में गुलदार ने महिला को निवाला बनाया तो वहीं गुरूवार को पौड़ी में गुलदार ने महिला का शिकार किया।
Table of Contents
पौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला
पौड़ी में गुरूवार को गुलदार के हमले में एक और महिला सीता देवी की मौत हो गई। महिला पर गुलदार ने उस वक्त हमला किया जब वो घर से कुछ ही दूरी पर घास काटने के लिए अपने खेतों में गईं थी। अब सामने आ रहा है कि महिला को एक नहीं बल्कि दो गुलदारों ने निवाला बनाया था।
महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गए दोनों गुलदार
मिली जानकारी के मुताबिक सीता देवी को एक नहीं बल्कि दो गुलदारों ने निवाला बनाया था। चश्मदीद एक स्थानीय महिला ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि सीता देवी पर गुलदार ने हमला किया।

तो वो दौड़ कर उस स्थान की ओर गया। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक नहीं दो गुलदार शव को खा रहे थे। इस दौरान उन्होंने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो गुलदार जंगल की ओर भाग गए।
गुलदार के हमले से मौत का तीसरा मामला
बता दें कि इस इलाके में गुलदार के हमले का ये कोई पहला मामला नहीं है। इडवालस्यूं क्षेत्र में ही नहीं इस से पहले गजल्ड़ और बाड़ा गांव में भी लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग गुलदार को जल्द से जल्द मारने की मांग कर रहे हैं।
big news
उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड में बीते एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बागेश्वर और पौड़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के हल्के झटकों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम एक बार फिर धरती कांपी और लोगों ने कंपन महसूस किया। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई, जो हल्की श्रेणी में आती है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पौड़ी गढ़वाल में देर शाम आया भूकंप
बागेश्वर की तरह ही पौड़ी गढ़वाल में भी भूकंप के झटकों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम पौड़ी में भूकंप आया। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के बनास मल्ला क्षेत्र के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टरक स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड रही।

किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
पौड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बागेश्वर में भूकंप के कारण लोग डर गए थे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।
Dehradun13 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
big news15 hours agoनैनीताल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 17 स्कूलों को नोटिस जारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
uttarakhand weather16 hours agoसावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Roorkee11 hours agoमहाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी
Uttarakhand12 hours agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
big news8 hours agoपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन












































