Nainital
मायके से ससुराल को विदा हुई मां नंदा-सुनंदा, जयकारों और नम आंखों के बीच भावुक हुए श्रद्धालु

नैनीताल: आज सुबह नैनीताल में एक प्रभावशाली और भावुक उत्सव का आयोजन हुआ, जब कुमाऊँ की कुलदेवी मां नंदा‑सुनंदा ने अपनी पौराणिक परंपरा— मायके से ससुराल की ओर डोला यात्रा—का जीवन्त रूप प्रस्तुत किया। हजारों श्रद्धालुओं ने इस भव्य शोभा यात्रा में भाग लेकर आस्था और उत्साह का एक अद्भुत संगम देखा।
मां नंदा‑सुनंदा ने दोपहर 12 बजे नैना देवी मंदिर से अपनी परंपरागत डोला यात्रा की शुरुआत की। मल्लीताल, लोअर माल रोड, तल्लीताल बाजार और चीना बाबा मंदिर होते हुए यह यात्रा पुनः मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भक्तों के जयकारों और नृत्यों ने पूरे मार्ग को श्रद्धा और उल्लास से भर दिया।
इस वर्ष संस्कृति का एक अनूठा रंग देखने को मिला— पिथौरागढ़ से आई लखिया भूत की लोकनृत्य प्रस्तुति, जो मां की रक्षक की भूमिका को दर्शाती है, ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोककला की ये जीवंत झलकियों ने उत्सव को और भी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बना दिया।
इस उत्सव में सिर्फ नैनीताल ही नहीं, बल्कि हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर और रुद्रपुर से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी भक्त अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ इस पावन यात्रा में शामिल हुए।
शोभा यात्रा की सफलता का श्रेय सुरक्षात्मक व्यवस्था को भी जाता है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और ड्रोन की मदद से व्यवस्थित भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया गया। तकरीबन डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।
big news
भीषण गर्मी के कारण नैनीताल में बदला विद्यालयों का समय, जानें अब कितने बजे होगी स्कूलों छुट्टी ?

Nainital News : उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। नैनीताल जिले में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।
Table of Contents
भीषण गर्मी के कारण नैनीताल में बदला विद्यालयों का समय
सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी की सम्भावना को देखते हुए नैनीताल जनपद के विद्यालय अब सुबह सात बजे से एक बजे तक चलेंगे। इस आशय की जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने लिखित रूप से आदेश जारी किया है।
दोपहर एक बजे होगी स्कूलों की छुट्टी
भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए जनपद नैनीताल में विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग के सभी विद्यालयों (पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर) में नई समयसारिणी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

जारी आदेश में बताया गया है कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 15 मई 2026 तक विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं प्रार्थना सभा का समय प्रातः 6:45 बजे निर्धारित किया गया है।
आदेश का पालन ना करने पर विद्यालयों पर होगी कार्रवाई
ये निर्णय महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय निर्धारित समयसारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि बढ़ती गर्मी के बीच विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
big news
भीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Nainital News : भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, घास लेने जंगल गई थी महिला
Nainital News : नैनीताल जिले के भीमताल से दुखद खबर सामने आई है। यहां घास के लिए जंगल गई महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। इस खबर के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
Table of Contents
भीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला
भीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल के ब्लॉक भीमताल के अंतर्गत ज्योलीकोट से लगे ज्योली गांव निवासी दया किशन पांडेय की पत्नी हेमा पांडेय ( 47) चारा लेने जंगल गई थी, तभी गुलदार उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल की खोजबीन शुरू की। घर से लगभग दो किलोमीटर दूर महिला का शव मिला।
आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि ज्योली गांव निवासी 52 वर्षीय हेमा पांडे मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं।

घर से 2 किलोमीटर दूर बरामद हुआ क्षत-विक्षत शव
उनके साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। कुछ देर बाद जब हेमा पांडे का कोई पता नहीं चला तो साथ गई महिलाएं घबराकर गांव लौटीं और परिजनों तथा ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ या गुलदार ने महिला को अपना शिकार बनाया।
वन विभाग ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही मनोरा रेंज के वन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। देर रात तक ग्रामीण वासी व ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट शव के साथ धरना प्रदर्शन कर वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए देखे गए। वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र हमलावर बाघ, गुलदार जो भी उसे मार गिराया जाएगा।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news6 hours agoअचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
CHAR DHAM YATRA7 hours agoचारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन, भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज
Cricket6 hours agoDC vs PBKS Dream11 Team Match 35 IPL 2026: दिल्ली बनाम पंजाब – फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्रो टिप्स..
Tehri Garhwal7 hours agoटिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
big news4 hours agoहिमाचल के उद्योगपति ने बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़, डॉक्टर महिंद्र शर्मा पहले भी कर चुके हैं दान
Cricket6 hours agoRR vs SRH Dream11 Team Prediction Match 36 IPL 2026: जयपुर के मैदान पर कौन मारेगा बाजी? जानें बेस्ट प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
big news5 hours agoपौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए फिर किया शिकार…
big news1 hour agoहरिद्वार के श्यामपुर में बोरवेल के गड्ढे में गिरा मजदूर, रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी







































