Accident
हरिद्वार: फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची भगदड…20 से ज्यादा लोगों ने भाग कर बचाई अपनी जान।

हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की लपेट उठती देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की सात से ज्यादा गाडियां मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे। इसके अलावा भेल सेक्टर एक में भी आग लगने पर दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है। जब पंखे और इनके पुर्जे बनाने वाली कंपनी केकेजी में संदिग्ध परिस्थितियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल से तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद मायापुर से भी तीन गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। थाने से सटी कंपनी में तुरंत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मचारियों की टीम में आग बुझाने में जुट गई। रात 11:30 बजे तक दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। समाचार लिखे जाने तक टीम में आग को पूरी तरह बुझाने में जुटी हुई थी।

सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण किया हुआ था। आग लगने से केवल कंपनी को नुकसान पहुंचा है। कोई भी कर्मचारी नहीं अंदर फंसा था। आग से कोई जनहानि भी नहीं हुई है। टीम अभी भी आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। नुकसान का आकलन भी किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ भेज सेक्टर एक में भी एक पेड़ पर आग लग गई देखते ही देखते आग आसपास फैल गई इसके बाद सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और यहां भी आग पर काबू पाने में जुट गई। एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि भेल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि टीम मौके पर ही है।
Breakingnews
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, दस जवानों की मौत, 11 घायल

Army Soldiers Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की गई जान
Army Soldiers Accident : 22 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के Doda से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन खाई में गिर (Doda Army Truck Accident) गया। मिली जानकारी के मुताबिक डोडा में सेना का वाहन खाई में गिर गया। ये हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ है। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई। जबकि 11 जवान घायल हो गए।

Doda Army Truck Accident में 10 जवानों की मौत, 11 घायल
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था। जिसमें कुल 21 जवान सवार थे। हादसे के बाद से ही पुलिस और सेना का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर ले जाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Pithoragarh
पिथौरागढ़: गंगोलीहाट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, दो की मौत
पिथौरागढ़ (Pithoragarh): जिले के गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम बोयल में एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से लगभग एक किलोमीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस गंभीर हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी और एसआई नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
मुख्य बिंदु
Pithoragarh – गंगोलीहाट में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 2 की मौत
पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। कार में सवार 65 वर्षीय शिवनाथ पुत्र प्रेम नाथ को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया गया। लेकिन, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। साथ ही कार चालक 35 वर्षीय भोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से परिवारों में छाया मातम
जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक ग्राम बोयल के निवासी थे। शिवनाथ के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जबकि भोपाल सिंह का एक पुत्र है। दोनों अपने-अपने परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सदस्य थे। हादसा स्थानीय चौपाटा कस्बे से उनके घर लौटते समय हुआ, जिससे परिवार और गांववासियों में गहरा शोक छाया हुआ है।
गंगोलीहाट कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, रेस्क्यू अभियान में शामिल टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए घायलों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस अब इस मामले की पूरी जांच कर रही है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक को सुरक्षित बाहर निकाला

Uttarkashi news: यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त
मुख्य बिंदु
Uttarkashi news: उत्तरकाशी जिले के नौगांव में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुराडी खड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जानकारी के मुताबिक वाहन चालक बड़कोट थाने में तैनात है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी।
नौगांव में यमुनोत्री हाईवे पर कार दुर्घटना ग्रस्त
जानकारी के मुताबिक, नौगांव में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर एक कार मुराडी के पास अनियंत्रित होकर पलट कर सड़क से बाहर गिर गई। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नौगांव से बड़कोट की और आ रहा था। और मुराडी के पास कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक को बाहर निकाला गया।
वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक बड़कोट थाने में तैनात कर्मी है। जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Read More….
Uttarkashi में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत
ठण्ड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, 2 साल की मासूम समेत चार लोग बेहोश
पिता की कार के नीचे आया चार साल का मासूम, दर्दनाक मौत के बाद से परिवार में कोहराम
Cricket13 hours agoJSK vs PR Dream11 Prediction: आज का मैच, पिच रिपोर्ट, संभावित XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Business12 hours agoसोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट , जाने अपने शहर मे आज का ताज़ा भाव…
big news15 hours agoकथित नकल माफिया गिरोह के सरगना हाकम सिंह को राहत, पटवारी पेपर लीक मामले में मिली जमानत
Uttar Pradesh14 hours agoजानिए कब होगी UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, सूत्रों के हवाले से बड़ा अपडेट
big news15 hours agoभालू से जान बचाकर भाग रहे बुजुर्ग की पहाड़ी से नीचे गिरने से मौत, इलाके में पसरा मातम
Cricket13 hours agoअफगान बनाम वेस्ट इंडीस सिरीज़ का तीसरे टी20 आज , जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Breakingnews9 hours agoजम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, दस जवानों की मौत, 11 घायल
big news12 hours agoबसंत पंचमी पर कैसे करें मां सरस्वती की पूजा ?, यहां जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि






































