Dehradun
उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक नया सवेरा: UKSSSC ने खोला 751 सरकारी पदों का खजाना !

देहरादून : उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य में 751 खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग करना होगा। यह भर्ती उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, राज्यपाल सचिवालय और अन्य विभिन्न संस्थाओं के लिए की जा रही है।
इस भर्ती में शामिल पदों में:
- डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन पद (UKSSSC)
- कंप्यूटर सहायक के तीन पद (राज्यपाल सचिवालय)
- कनिष्ठ सहायक के 465 पद (विभिन्न विभाग)
- स्वागती के पांच पद (राज्य संपति विभाग)
- मेट के 268 पद और कार्य पर्यवेक्षक के 6 पद (सिंचाई विभाग)
- आवास निरीक्षक का एक पद (राज्य संपति विभाग)
आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि अंतिम तिथि 1 नवंबर है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की अवधि 5 नवंबर से 8 नवंबर तक होगी। युवाओं को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी जाती है।
#Uttarakhand government jobs #UKSSSC recruitment 2024 #UKSSSC recruitment 2024 #Direct recruitment Uttarakhand #Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission #Uttarakhand job openings #Apply for UKSSSC jobs online #Uttarakhand employment news #ukssc #UKSSC
big news
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Dehradun Bribe Case : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Dehradun में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस की टीम ने डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी को नेपाली फार्म के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।

आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक निजी स्कूल को आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इन्हीं रूपयो को लेते हुए विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की पूरी जानकारी दी थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। मिली जानकरी के अनुसार आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा था। इसी दौरान विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
Dehradun
सीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Table of Contents
सीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने मृतक ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
घटना में शामिल दोषियों पर की जाएगी कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।
Breakingnews
देहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…

Dehradun News : देहरादून के रायपुर में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
देहरादून में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
राजधानी से दुखद खबर (Dehradun News) सामने आ रही है। रायपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरवाला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले अपनी पत्नी और तीन महीने की बच्ची को कमरे के अंदर बंद किया और फिर फांसी लगा ली।
घटना के बाद से क्षेत्र में फैली सनसनी
युवक द्वारा पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में बंद कर आत्महत्या करने की इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। सुन्दरवाला निवासी शुभम (24), पुत्र नरेंद्र सिंह ने अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटककर जान दे दी है।
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पता चला कि परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर कमरे के फर्श पर रख दिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Cricket6 hours agoLSG vs DC Dream11 Team Match 5 IPL 2026
Rudraprayag6 hours agoRUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Dehradun23 hours agoचारधाम यात्रा रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी डॉक्टरों की टीम, प्रवेश बिंदुओं पर होगी स्क्रीनिंग
big news4 hours agoउत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा, पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना आएगा बिल
big news23 hours agoराहुल गांधी ने उठाया देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या का मामला, उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पर साधा निशाना
Cricket7 hours agoMUL vs HTK Dream11 Team Match 8 PSL 11 : Prediction, Pitch Report & Playing 11
Breakingnews3 hours agoदेहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…
big news7 hours agoरामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल










































