Uttar Pradesh
सपा सांसद से सगाई के बाद रिंकू सिंह को योगी सरकार ने बनाया बेसिक शिक्षा अधिकारी, जानिए कहा तक की है पढ़ाई ?

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से वे अपने विवाह को लेकर सुर्खियों में रहे हैं खासकर लखनऊ के एक होटल में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की रस्म पूरी करने के बाद। इस मौके पर क्रिकेट जगत और राजनीति की कई हस्तियां मौजूद थीं।
अब योगी सरकार ने रिंकू सिंह को खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी का ऑफर दिया है। 25 जून 2025 को जारी आदेश के अनुसार रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि रिंकू को मेडिकल समेत सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
पढ़ाई को लेकर उठे सवाल
हालांकि रिंकू सिंह की नियुक्ति के बाद लोगों के बीच यह सवाल भी उठने लगे हैं कि रिंकू की शिक्षा क्या है? जानकारी के अनुसार रिंकू ने केवल 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और 9वीं में फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। आर्थिक कारणों से पढ़ाई छोड़कर उन्होंने काम करना शुरू किया…लेकिन क्रिकेट को कभी छोड़ा नहीं। अब वह आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे युवा बल्लेबाजों में से एक हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 13 करोड़ रुपए में रिटेन होने का गौरव हासिल किया।
उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज पेशे से वकील हैं और वर्तमान में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।
शादी की तारीख स्थगित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होनी थी। इसके लिए होटल भी बुक किया गया था…लेकिन व्यस्त शेड्यूल के चलते शादी को तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।
रिंकू सिंह का क्रिकेट सफर
अलीगढ़ के इस युवा खिलाड़ी ने इंटरनेशनल स्कूल विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में जगह बनाई और 2023 में पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरीं। रिंकू अब तक भारत के लिए 2 वनडे और 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
Uttar Pradesh
मौसम का कहर: देशभर में नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ से 17 लाख लोग प्रभावित; हिमाचल में 330 सड़कें बंद

लगातार बारिश से देशभर की नदियां उफान पर हैं। बिहार में 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। उत्तराखंड में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा रोकी गई है, जबकि हिमाचल में 330 सड़कें बंद हैं। जानिए राज्यों का हाल इस रिपोर्ट में।
मौसम का कहर: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। उत्तराखंड के धराली में तबाही के बाद मलबे में अब भी जिंदगियों की तलाश की जा रही है। बिहार के 10 जिले सैलाब से घिरे हैं और 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी और बलिया समेत कई जिलों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। राज्य के 44 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार: नदियां उफान पर, लाखों प्रभावित
बिहार में लगातार बारिश से गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा समेत सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई नदियां पटना, भागलपुर, लखीसराय, सारण, खगड़िया और सुपौल में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की 32 टीमें तैनात की गई हैं। राहत शिविरों में बड़ी संख्या में लोग शरण लिए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज और वाराणसी में घाट डूबे
प्रयागराज और वाराणसी में गंगा और यमुना उफान पर हैं। घाटों पर पानी चढ़ गया है और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। देवरिया, गोरखपुर, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बलिया में भी हालात गंभीर हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 29 में यलो अलर्ट जारी किया है। 57 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
उत्तराखंड: धराली में मदद पहुंची, यात्रा रोकी गई
उत्तरकाशी के धराली में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए खालसा एड इंडिया के सदस्य पटियाला से पहुंचे। संस्था ने 200 हाइजीन किट प्रशासन को सौंपीं। टीम लंगर लगाना चाहती थी, लेकिन रास्ते की खराब स्थिति के चलते प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। टीम ने जल्द दोबारा लौटने की बात कही।
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, एक मौत
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी के पास एक वाहन पर बोल्डर गिरने से एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए। प्रशासन ने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित कर दी है। ट्रैकिंग रूट पहले ही बंद कर दिए गए हैं।
हिमाचल: चंबा में बस पर गिरा पत्थर, तीन घायल
चंबा की चांजू पंचायत में एक चलती बस पर भारी पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। पठानकोट-चंबा हाईवे भी धंसने के कारण सुबह 6 बजे से बंद है, जिससे मणिमहेश यात्रा पर निकले श्रद्धालु घंटों फंसे रहे।
Crime
उत्तर प्रदेश: राखी बाँधने के बाद बहन की निर्मम हत्या, दो दिन पहले प्रेमी की भी कर दी थी हत्या l

उत्तर प्रदेश: झांसी में झूठी आन की खातिर हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले राखी बंधवाई फिर बहन की हत्या कर दी। दो दिन पहले आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की भी जान ले ली थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश: झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन के प्रेम संबंधों से नाराज़ युवक ने पहले प्रेमी की और फिर बहन की हत्या कर दी।
रक्षाबंधन के दिन आरोपी अरविंद अहिरवार ने अपनी 18 वर्षीय बहन पुच्चू से राखी बंधवाई, नेग दिया और उसे घूमाने के बहाने घर से बाहर ले गया। उसके साथ उसका दोस्त प्रकाश प्रजापति भी था। दोनों ने पहले युवती के बाल काटे, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खदान में फेंककर फरार हो गए।
रविवार सुबह शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। युवती के पिता पप्पू अहिरवार की तहरीर पर पुलिस ने बेटे अरविंद और उसके दोस्त प्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
दो दिन पहले प्रेमी की भी कर दी थी हत्या
पुलिस जांच में सामने आया है कि 8 अगस्त को अरविंद ने अपने दोस्त प्रकाश के साथ मिलकर पुच्चू के प्रेमी विशाल (19) की भी हत्या की थी। विशाल का शव झाड़ियों में धसान नदी के पास से बरामद हुआ था।
प्रकाश ने पूछताछ में कबूल किया कि अरविंद के कहने पर उन्होंने विशाल को नौकरी के बहाने बुलाया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
ननिहाल में हुआ था प्रेम, पहले भी भागे थे साथ
जानकारी के मुताबिक, पुच्चू और विशाल की मुलाकात गरौठा के नुनार गांव में हुई थी, जहां दोनों का ननिहाल है। धीरे-धीरे दोनों में नज़दीकियां बढ़ीं और जनवरी में वे घर से भाग गए थे। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें बरामद कर पंचायत करवाई थी, जिसके बाद समझौता हुआ।
हालांकि, दोनों के बीच बातचीत जारी रही। 15 दिन पहले विशाल फिर गांव लौटा, जिसके बाद यह खौफनाक वारदातें अंजाम दी गईं।
पुलिस का बयान
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है। आरोपी युवक और उसके साथी से पूछताछ जारी है, जबकि युवती के परिजनों से भी बयान लिए जा रहे हैं।
Uttar Pradesh
आगरा की नई टाउनशिप ‘अटलपुरम’ की लॉन्चिंग आज, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, जानें खासियत

Agra new township Atalpuram will be launched today, CM Yogi will inaugurate it know its specialties
Agra New Township Atalpuram Will Be Launched Today – Know What Makes It Special
JANMANCHTV NEWS आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा तैयार की जा रही नई आवासीय टाउनशिप ‘अटलपुरम’ का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह टाउनशिप 36 साल बाद आगरा के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। लगभग 22.42 अरब रुपये की लागत से तैयार हो रही इस टाउनशिप में एक हाई सोसाइटी जैसी सुविधाओं की उम्मीद की जा रही है, जो यहां रहने वाले लोगों के लिए एक समृद्ध और आरामदायक जीवनशैली की पेशकश करेंगी।
CM Yogi to Inaugurate Agra New Township Atalpuram Today – Key Features You Should Know
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर 2 बजे इस टाउनशिप की लॉन्चिंग करेंगे। इसके बाद, भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे और इन भूखंडों का आवंटन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा।
अटलपुरम की विशेषताएँ Discover the Specialties of Agra New Township Atalpuram: What CM Yogi’s Launch Means for Agra
अटलपुरम टाउनशिप में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें शामिल हैं:
- कन्वेंशन सेंटर: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस।
- मैरिज लॉन और क्लब हाउस: सामुदायिक गतिविधियों के लिए।
- डाकघर, पुलिस चौकी: सुरक्षा और प्रशासनिक सुविधाएं।
- शैक्षिक संस्थान: जूनियर हाईस्कूल, इंटर कॉलेज।
- स्वास्थ्य केंद्र: बेहतर चिकित्सा सुविधाएं।
- सीसीटीवी निगरानी: सुरक्षा के लिए पूरे इलाके में।
- विद्युत उपकेंद्र और पार्क: स्थिर बिजली आपूर्ति और हरे-भरे वातावरण के लिए।
स्थान और कनेक्टिविटी
अटलपुरम टाउनशिप ग्वालियर हाईवे के पास स्थित ककुआ और भांडई गांव में विकसित हो रही है। यह ताजमहल से सिर्फ 12 किलोमीटर और आगरा हवाई अड्डे से 15 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा, टाउनशिप ईदगाह बस स्टैंड और कैंट रेलवे स्टेशन से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से भांडई रेलवे जंक्शन भी जुड़ा होगा। इसे एनएच-44 और इनर रिंग रोड के माध्यम से लखनऊ और नोएडा एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा।
आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया
पहले चरण में सेक्टर-1 में 322 भूखंड उपलब्ध होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से एडीए की वेबसाइट www.adaagra.org.in और https://janhit.upda.in के माध्यम से किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग को भूखंड मूल्य का 10% और आरक्षित वर्ग को 5% पंजीकरण शुल्क जमानत राशि के रूप में जमा करना होगा। 1100 रुपये का ब्रोशर शुल्क भी लिया जाएगा। लॉटरी में भूखंड नहीं मिलने पर जमानत राशि वापस कर दी जाएगी।
भूखंड श्रेणियाँ और पंजीकरण शुल्क
भूखंड श्रेणी | क्षेत्रफल | भूखंडों की संख्या | दर प्रति वर्ग मीटर | पंजीकरण शुल्क (आरक्षित) | पंजीकरण शुल्क (सामान्य) |
---|---|---|---|---|---|
ईडब्ल्यूएस | 33 से 40 वर्ग मीटर | 81 | 29,500 रुपये | 59,000 रुपये | 1,18,000 रुपये |
एलआईजी | 41 से 50 वर्ग मीटर | 78 | 29,500 रुपये | 73,750 रुपये | 1,47,500 रुपये |
एमआईजी-1 | 51 से 75 वर्ग मीटर | 75 | 29,500 रुपये | 1,10,625 रुपये | 2,21,250 रुपये |
एमआईजी-3 | 101 से 150 वर्ग मीटर | 80 | 29,500 रुपये | 2,21,250 रुपये | 4,42,500 रुपये |
एचआईजी | 151 से 300 वर्ग मीटर | 8 | 29,500 रुपये | 4,42,500 रुपये | 8,85,000 रुपये |
आरक्षण चार्ट:
- अनुसूचित जाति (SC): 21%
- अनुसूचित जनजाति (ST): 2%
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 27%
- सांसद, विधायक, स्वतंत्रता सेनानी: 5%
- 50 वर्ष से अधिक आयु के सरकारी कर्मचारी: 5%
- आवास विकास, नगर निगम कर्मी: 2%
- दिव्यांगजन: 5% (क्षैतिज आरक्षण)
- वरिष्ठ नागरिक: 10% (क्षैतिज आरक्षण)
निष्कर्ष
आगरा की इस नई टाउनशिप अटलपुरम में विश्वस्तरीय सुविधाओं का समावेश किया गया है, जो न केवल शहरवासियों को एक बेहतर जीवनशैली प्रदान करेगा, बल्कि आगरा को एक नए शहरी मॉडल की दिशा में आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस परियोजना का उद्घाटन, आगरा के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews2 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो