Uttarakhand
केदारनाथ के बाद यमुनोत्री में भी घोड़े-खच्चरों पर रोक, अज्ञात बीमारी से हड़कंप

उत्तरकाशी: केदारनाथ के बाद अब यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भी घोड़े-खच्चरों में अज्ञात बीमारी के लक्षण सामने आने से पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर संचालित कुछ घोड़े-खच्चरों में खांसी और जुखाम जैसे लक्षण पाए गए हैं। इसको लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरि सिंह बिष्ट ने बताया कि कुल 30 घोड़े-खच्चरों के सैंपल रैंडम आधार पर लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियाती कदमों के तहत बीमार पशुओं को यात्रा में शामिल होने से रोक दिया गया है।
पशुपालन विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा रूटों पर चिकित्सकों की टीम तैनात कर दी गई है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके।
यात्रियों और पशुपालकों से अपील की गई है कि वे विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत सूचित करें।
#Yamunotrihorseban #Animalillnessalert #Equinediseasesymptoms #VeterinarymonitoringUttarakhand #Horsemuletravelrestriction
Dehradun
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को किया गिरफ्तार

Dehradun News : ऑपरेशन प्रहार ते तहत दून पुलिस के हाथ फिर बड़ी कामयाबी लगी है। देर रात बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद दून पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। थाना बसंत विहार क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक गोली लगने से घायल हो गया।
मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, 25/26 अप्रैल 2026 की रात हरबंशवाला बैरियर पर पुलिस टीम वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक नीली स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, दोनों संदिग्ध चेकिंग से बचते हुए तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए।
पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा किया। पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल
घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।
दो अवैध देशी तमंचे समेत जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने मौके से दो अवैध देशी तमंचे (315 बोर), जिंदा और खोखा कारतूस के साथ घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अब्दुला पुत्र गुलाम मोहम्मद और शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद के रूप में बताई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसंत विहार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
big news
बीकेटीसी के स्थायी CEO की हुई नियुक्ति, PCS अधिकारी सोहन सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत के बाद राज्य सरकार ने बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया है। पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह बीकेटीसी के नए सीईओ बने हैं।
Table of Contents
PCS अधिकारी सोहन सिंह बने BKTC के CEO
चारधाम यात्रा 2026 के आरंभ के साथ ही उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला लिया है। बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह की नियुक्ति कर दी गई है।
अब तक चमोली जिले में डिप्टी कलेक्टर के रूप में थे कार्यरत
सोहन सिंह, जो अब तक चमोली जिले में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे, उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वे अब पूर्णकालिक रूप से BKTC के CEO के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। सरकार के इस निर्णय को चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
शासन के इस निर्णय का बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने किया स्वागत
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी कर्मचारी संघ, सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों जनप्रतिनिधियों,हकहकूकधारियों ने नवनियुक्त बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी को शुभकामनाएं दी है। शासन के निर्णय का स्वागत किया और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में बदरीनाथ -केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी। शासन के इस निर्णय का बीकेटीसी कर्मचारी संघ सहित धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया है।

Dehradun
SIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक सम्पन्न

SIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में एसआईआर की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संभावित घोषणा से पहले दिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Table of Contents
उत्तराखंड में SIR (SIR in Uttarakhand) की तैयारियां तेज
बैठक में राजनीतिक दलों को अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची के साथ-साथ नए मतदाताओं से संबंधित प्रारूप-9, 10, 11, 11क एवं 11ख उपलब्ध कराए गए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्री-रिवीजन गतिविधियों के तहत वर्ष-2003 की निर्वाचक नामावली के मतदाताओं का वर्तमान नामावली से बीएलओ एप के माध्यम से 24 अप्रैल 2026 तक 81 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष कार्य निरंतर जारी है।
10 विधानसभा क्षेत्रों में 1882 मतदेय स्थल चिन्हित
जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1882 मतदेय स्थल चिन्हित किए गए हैं। जहां पुनरीक्षण कार्य संपादित किया जाएगा। इनमें चकराता में 237, विकासनगर 142, सहसपुर 212, धर्मपुर 236, रायपुर 214, राजपुर 141, देहरादून कैंट 152, मसूरी 178, डोईवाला 191 तथा ऋषिकेश में 179 मतदेय स्थल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 164 नए मतदेय स्थलों का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

राजनीतिक दलों से हर बूथ पर BLA तैनात करने का आह्वान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर इसकी सूचना शीघ्र उपलब्ध कराने का आह्वान किया। ताकि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ संपन्न हो सके।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर से सीधे संपर्क कर सकते हैं। ये सुविधा ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके अलावा, वोटर हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1950 के माध्यम से भी निर्वाचन संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
Roorkee22 hours agoGood News : मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह
big news24 hours agoरामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज
Dehradun19 hours agoSIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक सम्पन्न
Dehradun41 minutes agoऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को किया गिरफ्तार
big news2 hours agoबीकेटीसी के स्थायी CEO की हुई नियुक्ति, PCS अधिकारी सोहन सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी







































