Udham Singh Nagar
केरल की तर्ज पर उत्तराखंड में बनेगा आयुर्वेद का हब, घर बैठे मिल सकेगी चिकित्सक परामर्श।

उधमसिंह नगर – केरल की तर्ज पर उत्तराखंड को भी आयुर्वेद का हब बनाने के लिए सरकार की ओर से निजी आयुष चिकित्सालयों, वेलनेस सेंटर व आयुष थैरेपी सेवा देने वाले केंद्रों को अपणि सरकार पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इससे जहां प्राइवेट आयुष चिकित्सालय व केंद्रों को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं लोगों को भी घर बैठे आयुष चिकित्सक व चिकित्सालयों की जानकारी मिल सकेगी।

विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का डिजिटलीकरण करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल की शुरुआत की गई। इस पोर्टल के जरिये लोगों को ई-डिस्ट्रिक्ट से संबंधित सभी सुविधाएं ऑनलाइन मिलेगी, लेकिन अभी तक इस पोर्टल पर आयुर्वेद चिकित्सालय व चिकित्सक पंजीकृत नहीं थे।
अब आयुष विभाग प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए निजी आयुष चिकित्सालय, आयुष पद्वति थैरेपी सेवा केंद्र, आयुष वेलनेस केंद्र, पंचकर्म चिकित्सालय एवं वेलनेस केंद्र, आयुष वेलनेस थैरेपी केंद्र, योग वेलनेस प्रशिक्षण केंद्र, नैचुरोपैथी वेलनेस केंद्र, आयुर्वेद ग्राम, योग ग्राम, प्राकृत ग्राम को अपणि सरकार पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।
पंजीकरण के लिए निजी चिकित्सालयों व उनके चिकित्सकों की ओर से आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं। करीब 25 चिकित्सकों ने आवेदन किया है। इस पोर्टल पर एक वर्ष के लिए नि:शुल्क पंजीकरण होगा। उसके बाद 200 रुपये शुल्क अदा कर तीन साल के लिए पंजीकरण किया जाएगा। तीन साल बाद नवीनीकरण कराना होगा।
पोर्टल पर आयुर्वेद, पंचकर्म व नैचुरोपैथी के चिकित्सालय, सेंटर पंजीकृत होने से पंजीकृत चिकित्सकों व सेंटरों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। आमजन को भी जिले के गांवों से लेकर शहर तक के चिकित्सकों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इन सेंटरों पर मरीज को मानकों के अनुसार सभी सुविधाएं मिलेंगी।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ऊधमसिंह नगर ने बताया कि अपणि सरकार पोर्टल आयुष, पंचकर्म व नैचुरोपैथी चिकित्सालयों, वेलनेस सेंटरों को जोड़ा जा रहा है। अब तक करीब 25 लोगों ने आवेदन किया है। इस पर पंजीकृत आयुष चिकित्सकों को सरकार की योजनाएं आसानी से मिलेंगी और आमजन को भी आयुर्वेद का इलाज कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अपिण सरकार पोर्टल के जरिये चिकित्सालय, वेलनेस केंद्रों पर वे भी आसानी से पहुंच सकेंगे और आयुष विभाग के मानकों के तहत उनका इलाज हो सकेगा।
Udham Singh Nagar
जसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Jaspur News : जसपुर में देर रात एक टायर पंचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में दहशत मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर यूनिट को दी। जिसके बाद फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
Table of Contents
जसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग
जसपुर में लकड़ी मंडी पतरामपुर रोड स्थित कुमायूं ट्रक यूनियन जसपुर कार्यालय के बराबर में हासिम पुत्र अतीक अहमद की टायर रिपेयरिंग पंचर की दुकान है। जिसमें रविवार देर रात करीब को 12 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
दुकान के आस-पास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड कार्यालय को दी। जिस पर अग्निशमन प्रभारी अधिकारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में फायर यूनिट के साथ घटना स्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हौज रील, मॉनिटर ब्रांच का प्रयोग कर आग को बुझाना शुरू किया।
आग से भारी नुकसान की आशंका
दुकान के भीतर टायर, गैस सिलिंडर व गैस कंप्रेशर था जिसके फटने की संभावना थी इसके लिए एक हौज फैलाकर फोम का प्रयोग किया गया। आग को विकराल रूप धारण करते देख तुरन्त सहोता पेपर मिल के फायर टेंडर बुलाकर सहायता ली गई।
आग पर घंटों भारी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। अग्नि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निकांड के नुकसान की कीमत का भी आंकलन नहीं हो पाया है।
Breakingnews
उत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Rudrapur News : उत्तराखंड में एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एसटीएफ की कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट व पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
एसटीएफ की कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट और पुलिस के हाथों नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने तीन करोड़ से भी ज्यादा की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस तस्कर की तलाश कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट व पुलिस को लंबे समय से थी।

तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहनवाज उर्फ मामू निवासी बरेली के रूप में हुई थी। आरोपी से बरामद एक किलो 33 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन करोड़ 10 लाख बताई जा रही है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
कुमाऊं का सबसे बड़ा हेरोइन सप्लायर है मामू
पुलिस का कहना है कि गरिफ्तार आरोपी सहनवाज उर्फ मामू रूद्रपुर ही नहीं बल्कि कुमाऊं के सबसे बड़े तस्करों में से एक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये हेरोइन बरेली के रहने वाले भैया नामक एक शख्स से खरीदी थी। जिसे वो हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने वाला था।
big news
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Khatima News : खटीमा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
Khatima News : ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
खटीमा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर
खटीमा में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद से ही बस का चालक मौके से फरार है। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को प्रतापपुर नंबर सात, थाना क्षेत्र नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह बाइक से झनकट से अपने घरों को वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान प्रतापपुर नंबर नौ के पास सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से तीनों के परिवारों में मचा कोहराम
घटना के बाद से ही तीनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा कि देवेंद्र और राजेश राज मिस्त्री का काम करते थे। जबकि राजेश पुत्र दर्शन सिंह उन्हीं के साथ मजदूरी का काम करता था। इसीलिए तीनों साथ काम पर आते-जाते थे। हादसे के बाद से ही बस चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
Breakingnews19 hours agoबागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग
Breakingnews18 hours agoBus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
Cricket20 hours agoIND-A vs Namibia Dream11 Prediction: आज का बेस्ट फैंटेसी गाइड, टीम, पिच रिपोर्ट और एक्सपर्ट टिप्स (2026)
Breakingnews13 hours agoपिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
Haridwar14 hours agoहरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
Dehradun18 hours agoपरीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, कहा- स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव
Cricket15 hours agoIND vs USA प्री-मैच प्रीव्यू : टी20 वर्ल्ड कप 2026 (07-02-2026)
Accident17 hours agoरामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल





































