Dehradun
नए साल में कीमतें बढ़ाने जा रही हैं बड़ी FMCG कंपनियां , रोजमर्रा की चीज़े होंगी महंगी….

देहरादून : नए साल की शुरुआत के साथ ही देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियां (Fast-Moving Consumer Goods) उपभोक्ताओं पर महंगाई का नया बोझ डालने की तैयारी कर रही हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर, डाबर, टाटा कंज्यूमर, पारले प्रोडक्ट्स, विप्रो कंज्यूमर, मैरिको, नेस्ले, और अडानी विल्मर जैसी दिग्गज कंपनियां उत्पादन लागत और बढ़े हुए कस्टम ड्यूटी के चलते अपने सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं।
चाय पत्ती से लेकर साबुन तक की कीमतों में वृद्धि
इन कंपनियों के इस फैसले के कारण नए साल में चाय पत्ती, खाद्य तेल, साबुन, क्रीम, और अन्य आवश्यक वस्तुएं 5-20% तक महंगी हो सकती हैं। हाल ही में खाद्य तेलों पर कस्टम ड्यूटी में 22% की वृद्धि की गई थी, जिसके कारण इन उत्पादों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। 2023 में चीनी, गेहूं का आटा और कॉफी जैसे कई उत्पादों की उत्पादन लागत में भी बढ़ोतरी हुई थी।
पारले के उत्पाद भी होंगे महंगे
पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने हाल ही में द इकोनॉमिक्स टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उनकी कंपनी अपने उत्पादों की कीमतों में वृद्धि करने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इसका असर प्रोडक्ट्स की मांग पर नहीं पड़ेगा। पारले अपनी पैकेजिंग पर बढ़ी हुई कीमतों का उल्लेख करने के लिए तैयार है।
FMCG कंपनियां कीमतें बढ़ाने के लिए तैयार
हिंदुस्तान यूनिलीवर ने साबुन और चाय की कीमतों में वृद्धि की है। डाबर ने हेल्थकेयर और ओरल केयर उत्पादों की कीमतों में इजाफा किया है, जबकि नेस्ले ने अपने कॉफी के उत्पादों की कीमतें बढ़ाई हैं। डाबर के मुख्य वित्तीय अधिकारी अंकुश जैन ने कहा कि उन्होंने कुछ खास उत्पादों की कीमतें बढ़ाई हैं ताकि उपभोक्ता पर ज्यादा दबाव न पड़े। कंपनी का मानना है कि अगले दो तिमाहियों में इस वृद्धि का शहरी मांग पर ज्यादा असर नहीं होगा।
बिक्री में वृद्धि और गिरावट
बिजोम के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में बढ़ती मांग के कारण FMCG उद्योग में सालाना 4.3% की वृद्धि देखी गई, जबकि नवंबर में बिक्री में गिरावट आई और यह 4.8% तक पहुंच गई।
#FMCGPriceHike #RisingPrices #HindustanUnilever #Dabur #ParleProducts #ConsumerGoods #Inflation2024 #PriceIncrease #CostOfLiving #TataConsumer #Unilever #FoodPrices #RetailMarket
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Dehradun
DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Table of Contents
DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें_ परेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
सरकारी योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां कैलेंडर में समाहित
इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है. इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गये दूरदर्शी र्निणयों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है.
Uttarakhand
बड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..

MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: 30 मार्च को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित
MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के बजे 30 मार्च को रहेगा.
मुख्य बिंदु
महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा अवकाश
जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों समेत सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों में महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को रहेगा. पहले ये अवकाश 31 मार्च को प्रस्तावित था जिसमें संशोधन करते हुए अब 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. वहीं 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संसथान सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
यहाँ देखें शासनादेश

Cricket23 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand17 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news21 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Dehradun21 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Dehradun16 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन
Dehradun22 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
big news24 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज







































