Dehradun
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक, सीएम धामी हुए शामिल..कही ये बाते।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सुभाष रोड़ स्थित होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें समाज हित से जुड़े सभी विषयों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक जुड़ना होगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भांति देश और अपने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए दिन-रात काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि पिछले नौ वर्षों में देश के हर वर्ग तक विकास की धारा पहुंची है। आजादी के बाद के वर्षों की तुलना में पिछले नौ वर्षों के दौरान विकास के सभी मापदंडों के आधार पर हम कह सकते हैं, हमारे देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है, जिसका लोहा आज संपूर्ण विश्व मान रहा है। वर्ष 2014 से देश की जनता ने मोदी पर अपना भरोसा जताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक, प्रत्येक नागरिक को कोरोना वैक्सीन पहुंचाने से लेकर हथियार और मोबाइल उत्पादन तक, शिक्षा का बजट तीन गुना बढ़ाने से लेकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाने तक, साढ़े तीन करोड़ से अधिक गरीबों को आवास देने से लेकर 80 करोड़ से अधिक लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने तक, 10 करोड़ उज्जवला गैस कनेक्शन देने से लेकर करोड़ों लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने तक, हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि किस तरह उज्जवला योजना की 10 करोड़ वीं लाभार्थी के अयोध्या स्थित घर पर प्रधानमंत्री ने जाकर स्वयं चाय पी। यह प्रधानमंत्री की ’’सबका साथ, सबका विकास’’ की सोच को चरितार्थ करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भी उत्तराखंड में विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से मिलकर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं, यह जानकारी प्राप्त करने के प्रयास करने होंगे। तीन तलाक खत्म करना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 का खात्मा, काशी विश्वनाथ में भव्य कॉरिडोर का निर्माण, उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण, बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों का पुनर्निर्माण ये कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिनको आने वाली पीढ़ियां भी हमेशा याद रखेंगी। इसके साथ ही 22 जनवरी को वो घड़ी आने वाली है, जिसका हमें वर्षों से इंतजार था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश में प्रतिदिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। मिशन इन्द्रधनुष योजना के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक वैभव पुनः वापस लौट रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का एक अग्रणी राष्ट्र बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से हमारी सरकार भी उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए दिन रात कार्य कर रही है। हमारे कार्यकाल में उत्तराखंड में बहुत से कार्य पहली बार हुए हैं। पहली बार भर्तियों में घोटाले करने वालों पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया, धर्मांतरण रोकने के लिए कानून लागू किया गया, लैंड जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, उत्तराखंड में सामान नागरिक आचार संहिता कानून लागू होने जा रहा है, भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही हो रही है, राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस की तैनाती की जा रही है, आपदा प्रबंधन पर विश्व स्तरीय कार्यक्रम उत्तराखंड में हुआ, उत्तराखंड, डेस्टिनेशन उत्तराखंड के रूप में निवेश का हब बनने जा रहा है। पिछले जो कार्य 23 वर्षों में नहीं हुए थे, वह हमारी सरकार ने किए हैं और आगे भी करती रहेगी। भू-कानून भी यदि कोई लाएगी तो हमारी सरकार ही लाएगी। पहले भी युवाओं को नकल विरोधी कानून के विरोध में भड़काया गया था, लेकिन अब उनके लोग ही हमारे द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को सही ठहरा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में हमने जो प्रयास किया है, जो मेहनत की है, वो सबके सामने है और हमारा संकल्प है कि हम इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, वंचित, शोषित, आदिवासी, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना होगा। हमें ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ यह संकल्प लेना है कि जब तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक नहीं पहुंच जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे, आराम से नहीं बैठेंगे।
big news
देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन, डीएम कार्यालय किया कूच

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मस्जिद सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े लोगों ने कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्ति जताई और प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्ष समीक्षा की मांग भी की।
Table of Contents
देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन
थानो क्षेत्र में कुछ दिन पहले जामा मस्जिद के एक हिस्से को सील किए जाने के बाद मुस्लिम सेवा संगठन में नाराजगी देखने को मिल रही है। संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को समुदाय के लोग अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एसटीएफ कार्यालय के बाहर एकत्र हुए।
मुस्लिम सेवा संगठन ने किया डीएम कार्यालय किया कूच
मुस्लिम सेवा संगठन का कहना है कि मस्जिद से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद कार्रवाई की गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

थानो क्षेत्र के ग्राम कण्डोगल में मस्जिद सील करने का कर रहे विरोध
गौरतलब है कि थानो क्षेत्र के ग्राम कण्डोगल, कुडियाल गांव स्थित जामा मस्जिद एवं मदरसे के भूतल को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों द्वारा सील किया गया था। कार्रवाई के दौरान मस्जिद प्रबंधन से जुड़े लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया था।
वहीं, कार्रवाई के बाद कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने थानो चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। फिलहाल मामले को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से अपनी-अपनी बातें रखी जा रही हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Breakingnews
तड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Dehradun News : देहरादून पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। नयागांव इलाके में वाहन चेकिंग और सघन नाकेबंदी के दौरान पुलिस की संदिग्ध व्यक्तियों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान राजस्थान के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Table of Contents
तड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गुरूवार तड़के सुबह दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान के दो बदमाशों को नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर RJ नंबर की कार मे सवार बदमाशों द्वारा बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे, रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन बदमाशों की तलाश जारी है।
दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई जिसके बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों द्वारा मौके व चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।
घायल बदमाश को प्रेमनगर चिकित्सालय से दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दोनों बदमाशों से दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस और घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद हुई है।
Dehradun
देहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी

Dehradun News : देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
Table of Contents
देहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून की रणनीति के तहत “ऑपरेशन प्रहार” में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के 2 विदेशी पैडलर समेत 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20.92 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने 2 जून को चेकिंग के दौरान जोहडी रोड से स्कूटी सवार सूडान के नागरिक माइकल इक्का मेकसन और लेविकिरी वानिकी को 9.15 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा। वहीं, सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड से स्विफ्ट कार सवार जावेद आलम को 11.77 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया।

20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी
पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली से कोकीन लाकर राजपुर क्षेत्र में हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने वाले थे। कोबरा गैंग के इन तस्करों से दिल्ली के फ्रान्जी और जॉन नाम के सप्लायर के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और कार को सीज कर दिया है।
अब तक कोबरा गैंग के 13 पैडलर हुए गिरफ्तार
एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस कोबरा गैंग के 13 पैडलरों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे ढाई करोड़ की 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।
दून पुलिस ने 5 महीनों में 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 3 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इसमें 1.23 किलो स्मैक, 9 किलो चरस, 51 किलो गांजा शामिल है।
Uttarakhand3 hours agoमुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Cricket2 hours agoभारतीय क्रिकेट का नया ‘सुपर किड’: Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Uttarakhand1 hour agoअल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान
Breakingnews30 minutes agoDehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा





































