Politics
बसपा ने मंगलौर सीट से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को दिया टिकट, जीत का किया दावा।

रुड़की – मंगलौर सीट से बसपा ने टिकट को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। पार्टी की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को को ही टिकट देने पर आधिकारिक घोषणा कर दी है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बसपा उपचुनाव में मंगलोर सीट जीतेगी। इसके लिए प्रदेश भर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपचुनाव में मजबूती के साथ लगेंगे।
big news
Jaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

Jaspur News : मूर्ति लगाने को लेकर हुआ विवाद, आपस में भिड़ गए पूर्व विधायक और विधायक
Jaspur News : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से हंगामेदार खबर सामने आ रही है। जहां विपक्ष दल के कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और सत्ता पक्ष के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंगल दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दोनों विधायक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।
Table of Contents
जसपुर में आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर से सामने आया है जहां नगर के ठाकुर मंदिर चौराहा के निकट वर्तमान कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान अपने समर्थकों सहित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने को लेकर खुदान कार्य कर रहे थे। तभी सत्ता पक्ष के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंगल भी अपने समर्थकों सहित सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंच गए। पूर्व विधायक ने इसका विरोध कर चल रहे खुदान कार्य को रुकवा दिया।
विधायक और पूर्व विधायक में जमकर हुई धक्का-मुक्की
देखते ही देखते ये मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों विधायकों के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया इतना ही नहीं मौके पर मौजूद दोनों विधायक भी आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच कहासुनी के साथ ही जमकर धक्का मुक्की भी हुई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और मामले को बमुश्किल शांत कराया।

विधायक आदेश सिंह चौहान ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
विवाद को लेकर विधायक आदेश सिंह चौहान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बताया कि जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। लेकिन दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के पूर्व विधायक उनके समर्थकों पर मूर्ति नहीं लगाने देते।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र बहुत सिंगल ने उन्हें मूर्ति लगाने से रोका। इस पर उनका जवाब भी सामने आया है पूर्व विधायक का कहना है कि वर्तमान विधायक द्वारा बिना परमिशन के ये मूर्ति लगाई जा रही थी, जिसका विरोध करने पर ये विवाद हुआ।
big news
महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल का प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है। जिसके बाद से प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है।
Table of Contents
महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है…
प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल का हाल ही में एक एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें आए दिन शिकायत मिलती है कि लोगों ने महिला को जंगल जाने के लिए मना किया था। लेकिन महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती है और फिर गुलदार उन्हें शिकार बना लेता है। अब कोई खुद गुलदार के मुंह में जाएगा तो कोई क्या ही कर सकता है ?
वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने मंत्री के उस तर्क को “बचकाना और हास्यास्पद” करार दिया, जिसमें उन्होंने वन्यजीवों के हमलों के लिए महिलाओं का जंगल में लकड़ी लेने जाना मुख्य कारण बताया था।

डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने उज्ज्वला योजना पर उठाए सवाल
डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने सरकार की उज्ज्वला योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ये योजना सफल होती, तो महिलाओं को आज भी चूल्हा जलाने के लिए जंगल जाकर अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री का बयान न केवल पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनहीनता दर्शाता है, बल्कि अपनी सरकार की विफलता को भी उजागर करता है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को इस तरह टालना निंदनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में इस संवेदनहीनता का कड़ा जवाब देगी।
big news
महिला कांग्रेस ने किया शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास का घेराव, निजी स्कूलों में मनमानी के खिलाफ किया प्रर्दशन

Dehradun News : निजी स्कूलों में मनमानी के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Dehradun News : उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सरकारी आवास का घेराव किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Table of Contents
महिला कांग्रेस ने किया शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास का घेराव
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी देहरादून में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सरकारी आवास का घेराव किया। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाओं ने निजी स्कूलों में मनमानी तरीके से फीस बढ़ोतरी, एडमिशन फीस, मासिक फीस को लेकर प्रदर्शन किया।
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम न लगाने के लगाए आरोप
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम ना लगाने आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस से अभिभावकों पर बोझ बढ़ता ही जा रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार निजी स्कूलों को लाभ पहुँचा रही है, जबकि आम अभिभावक परेशान हैं।

प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शिक्षा मंत्री के आवास के पास जाने से रोका। इस प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का प्रतिकात्मक रूप में बैक व्यक्ति को सामने बैठा कर उनसे स्कूल फीस और अन्य मुद्दों पर सवाल पूछे गए।
लंबे समय से विवादों में है निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा
बता दें कि उत्तराखंड में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ है।अभिभावक अक्सर शिकायत करते हैं, कि हर साल बिना उचित कारण के फीस बढ़ाई जाती है। हरर साल सरकार इस पर नियंत्रण पाने के दावे तो करती है लेकिन स्थिति अब भी वही है।
Cricket16 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
Cricket16 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Nainital17 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news12 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
big news17 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
big news14 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
big news15 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद
Breakingnews10 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल






































