Nainital
भीमताल में बस हादसा: अब तक 5 की मौत, मंडलीय प्रबंधक निलंबित !

नैनीताल: बुधवार को नैनीताल के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब हल्द्वानी डिपो की एक रोडवेज बस आमडाली के पास 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बस चालक ने एक कार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई।
हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर बस के परखचे उड़ गए और छत तक उड़ गई। यात्रियों को संभलने का समय तक नहीं मिला और बस चार-पांच पलटियों के बाद खाई में गिर गई, जिससे यह दृश्य और भी भयानक बन गया। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद नैनीताल परिक्षेत्र की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी को उनके फोन का जवाब न देने पर निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों के फोन ना उठाने के कारण मौके पर तत्काल मदद नहीं मिल पाई, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया।
#NainitalRoadwaysBusAccident, #BusFallsIntoGorge, #FatalBusCrash, #NainitalDistrictTragedy, #RegionalManagerSuspension
big news
हल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी

Haldwani News : हल्द्वानी से फर्जी मेजर गिरफ्तार, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा…
Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। जिसे की असली मेजर ने ही पकड़वाया है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार
हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र से पुलिस ने एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक सेना की वर्दी पहन कर घूम रहा था और खुद को मेजर बता रहा था। आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
असली मेजर ने पहचाना और पुलिस को दी जानकारी
फर्जी मेजर का कच्चा-चिट्ठा तब खुला जब एक असली मेजर ने उसे देखा। मिली जानकारी के मुताबिक मेजर अजय पाठक ने 18 अप्रैल को वॉक वे मॉल के पास एक युवक को संदिग्ध स्थिति में आर्मी की वर्दी में देखा।
जब उन्होंने बात की तो उसने खुद को आर्मी का मेजर बताया। लेकिन मेजर अजय पाठक को उसका वर्दी पहनने का तरीका और अन्य चीजें संदिग्ध लगी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पूछताछ में ठोस जानकारी नहीं दे सका युवक
मेजर अजय पाठक की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। लेकिन युवक कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद युवक को गिरफ्ताक कर काठगोदाम थाना लाया गया। यहां एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश के बाद संदिग्ध युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खटीमा का रहने वाला है गिरफ्तार युवक
आरोपी की पहचान अमन उर्फ अमन रोमसन के रूप में हुई है। जो खटीमा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे आर्मी के प्रति आर्कषण था लेकिन वो आर्मी में भर्ती नहीं हो पाया।
इसी आर्कषण के चलते उसने आर्मी की वर्दी पहन ली। फिलहाल वो काठगोदाम में ही नौकरी करता है। पुलिस के साथ ही आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सीएमपी भी युवक से पूछताछ कर रही है।
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Haldwani
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप

Haldwani News : हल्द्वानी में निजी अस्पताल पर में आंख का इलाज कराने आए मरीज की मौत होने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत
हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आज गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति आंख का इलाज कराने शहर के नामी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया मृतक
मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
जांच के भरोसे के बाद भी नाराज़ परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Cricket20 hours agoGT vs MI Dream11 Team Today Match 30 IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन
Cricket20 hours agoNEP vs UAE Dream11 Team Today Match 2026: नेपाल बनाम यूएई फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news21 hours agoहल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी
Uttarakhand16 hours agoUttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…
Champawat19 hours agoवन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Breakingnews15 hours agoHaldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…
big news20 hours agoनारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार, कही बड़ी बात
big news18 hours agoयमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थ यात्रियों की मौत, पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत हुई खराब






































