Job
केनरा बैंक में निकली भर्ती, जल्दी करे आवेदन, अंतिम तारीख नजदीक

नई दिल्ली: बैंक में नौकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केनरा बैंक ने देशभर में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती Apprenticeship Act 1961 के तहत की जा रही है और इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं…वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2025 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यानी जन्म 01 सितंबर 1997 से पहले और 01 सितंबर 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी:
SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
दिव्यांग (PwD): 10 वर्ष
स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 15,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए: 500
SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, स्थानीय भाषा परीक्षा, और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है…उन्हें भाषा परीक्षा से छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले उम्मीदवार NATS पोर्टल पर जाएं:
https://nats.education.gov.in
यहां Student Registration कराएं।
फिर केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
https://canarabank.bank.in
वेबसाइट के होमपेज पर जाएं:
Career – Recruitment – Know More पर क्लिक करें।
Engagement of Graduate Apprentice…शीर्षक वाले विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें।
अंत में Click here to Apply Online पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अक्तूबर 2025
Job
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में इतनेपदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन

नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से Executive पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अभियान देशभर में फैले विभिन्न राज्यों में 348 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IPPB की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राज्यवार पदों का विवरण
राज्य | पद |
---|---|
उत्तर प्रदेश | 40 |
महाराष्ट्र | 31 |
मध्य प्रदेश | 29 |
गुजरात | 29 |
कर्नाटक | 19 |
बिहार | 17 |
तमिलनाडु | 17 |
पंजाब | 15 |
पश्चिम बंगाल | 12 |
झारखंड | 12 |
असम | 12 |
उत्तराखंड | 11 |
हरियाणा | 11 |
ओडिशा | 11 |
राजस्थान | 10 |
छत्तीसगढ़ | 9 |
तेलंगाना | 9 |
अरुणाचल प्रदेश | 9 |
हिमाचल प्रदेश | 4 |
मणिपुर | 4 |
मेघालय | 4 |
जम्मू और कश्मीर | 3 |
त्रिपुरा | 3 |
मिजोरम | 2 |
नागालैंड | 8 |
अल्पसंख्यक केंद्र शासित राज्य (जैसे दादरा नगर हवेली, गोवा, सिक्किम) | 3 |
कुल पद: 348
पात्रता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री (Graduation) होनी चाहिए।
आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष। (आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी)
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/PWD) के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: 750/-
भुगतान का माध्यम: नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI
वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 30,000 प्रति माह का वेतन मिलेगा।
इसमें सभी आवश्यक कानूनी कटौतियां (जैसे PF, TDS आदि) शामिल होंगी।
काम और प्रदर्शन के आधार पर वार्षिक वेतनवृद्धि और प्रोत्साहन (Incentives) भी मिल सकते हैं।
अन्य कोई अतिरिक्त भत्ता, बोनस या सुविधा इस पद पर नहीं दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाएं।
“Careers” या “Recruitment” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और मांगी गई व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
सभी जानकारी सावधानीपूर्वक चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
महत्वपूर्ण सूचना
यह भर्ती विशेष रूप से ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए है।
आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है, ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Dehradun
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, शिक्षक पदों पर जल्द होगी भर्ती

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही प्राथमिक विद्यालयों में 2100 सहायक अध्यापकों की भर्ती करने जा रही है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में इस संबंध में अहम निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
बैठक के दौरान मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी, क्योंकि प्राथमिक शिक्षकों का संवर्ग जिला स्तर पर ही होता है। सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द ही विज्ञप्ति जारी करें और चयन प्रक्रिया को गति दें।
एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए भी खुला रास्ता
धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयासरत है। पिछले दो वर्षों में तीन हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है।
हालांकि एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं को शामिल किए जाने को लेकर पूर्व में अदालत में कुछ याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश और राज्य कैबिनेट द्वारा बेसिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन के बाद वर्ष 2017 से 2019 के बीच प्रशिक्षित एनआईओएस डीएलएड अभ्यर्थियों को भी भर्ती में शामिल होने का रास्ता मिल गया है।
आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों की होगी मरम्मत
बैठक में केवल भर्ती ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कई आपदा प्रभावित स्कूलों की मरम्मत और पुनर्निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालयों की स्थिति का आंकलन कर बजट का प्रस्ताव तैयार करें, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
स्थानांतरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने पर बल
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की स्थानांतरण प्रणाली को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाएगा। इसके लिए त्रिस्तरीय ढांचे को तैयार करने पर भी काम शुरू हो चुका है।
नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद भर्ती प्रक्रिया जल्द ही जमीन पर उतरने वाली है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें।
Job
नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, DDA में निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने विभिन्न विभागों में कुल 1,732 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 6 अक्टूबर सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह प्रक्रिया 5 नवंबर 2025 शाम 6 बजे तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, पटवारी, मल्टी टास्किंग स्टाफ, असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे कुल 26 अलग-अलग कैटेगरी के पदों को भरा जाएगा।
भर्ती कार्यक्रम एक नजर में
क्र.सं. | गतिविधि | तिथि |
---|---|---|
1 | आवेदन प्रारंभ | 6 अक्टूबर 2025 |
2 | अंतिम तिथि | 5 नवंबर 2025 (शाम 6 बजे) |
3 | परीक्षा आयोजन | दिसंबर 2025 – जनवरी 2026 (संभावित) |
रिक्त पदों का विवरण (कुछ प्रमुख पद)
पद | पद संख्या |
---|---|
मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-मंत्रालयी) | 745 |
माली | 282 |
जूनियर सचिवालय सहायक | 199 |
जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 104 |
पटवारी | 79 |
अनुभागीय अधिकारी (बागवानी) | 75 |
जेई (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) | 67 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड D | 44 |
योजना सहायक | 23 |
सहायक निदेशक (योजना) | 19 |
अन्य पद | शेष |
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार भिन्न है:
10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर डिग्री तक के उम्मीदवार पात्र हैं।
इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा/BE/B.Tech आवश्यक है।
नायब तहसीलदार के लिए स्नातक के साथ कानून की डिग्री को वरीयता दी जाएगी।
सुरक्षा अधिकारी के लिए शारीरिक मापदंड भी अनिवार्य हैं।
आयु सीमा अधिकतर पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित है (पदवार अंतर संभव)।
विस्तृत पात्रता जानकारी के लिए DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
वेतनमान और पे लेवल
DDA द्वारा जारी वेतन विवरण के अनुसार:
कुछ पदों पर लेवल-11 के तहत 67,700 से 2,08,700
वहीं लेवल-10 में 56,100 से 1,77,500 तक का वेतनमान निर्धारित है।
MTS और क्लरिकल ग्रेड के पदों के लिए वेतन लेवल-1 से लेवल-4 तक होगा।
कैसे करें आवेदन?
वेबसाइट पर जाएं: dda.gov.in
Recruitment सेक्शन में जाएं
इच्छित पद चुनें और “Apply Online” पर क्लिक करें
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क जमा करें
आवेदन को Submit करके प्रिंटआउट निकाल लें
नोट…..
आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में मान्य होंगे।
CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना अलग से दी जाएगी।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana2 years ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews3 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
- Crime2 years ago
पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..