Udham Singh Nagar
काशीपुर में अनियंत्रित होकर टकराई बिजली के खंभे से कार, इस हादसे से आधे शहर की बिजली थप।

काशीपुर – काशीपुर में बीती रात हुई दुर्घटना के चलते आधा शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। राजकीय पॉलिटेक्निक के ठीक सामने एक कार अनियंत्रित होकर 11 हजार केवी लाइन से टकरा गई जिससे दो खंभे क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं।

यह सड़क हादसा देर रात एक बजे के बाद की बताई जा रही है। कार सवार लोगों को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है की कार में दो लोग सवार थे जिनकी हालत अब ठीक है। दुर्घनाग्रस्त कार के भीतर सभी एयर बैग खुले हुए थे।
उधर इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप आधे शहर को विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं । अगले कई घंटे के तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
Udham Singh Nagar
छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Rudrapur News : रुद्रपुर के किरतपुर स्थित एकता विहार कॉलोनी में उस समय शोक का माहौल छा गया, जब भारतीय सेना के एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
Table of Contents
छुट्टी पर घर आए जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है परिवार
मृतक की पहचान भवान सिंह भंडारी (43) के रूप में हुई है। वो मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्तमान में रुद्रपुर की एकता विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे।
ये भी पढ़ें — पिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित: छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में थे तैनात
भवान सिंह भंडारी भारतीय सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में तैनात थे। हाल ही में उन्होंने लेह-लद्दाख में अपनी ड्यूटी पूरी की थी और एक महीने की छुट्टी पर घर आए हुए थे। अवकाश समाप्त होने के बाद उनकी अगली तैनाती राजस्थान में होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उनके आकस्मिक निधन से परिवार और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
- Rapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी
- Big Bash League in India: चेन्नई में रचा जाएगा इतिहास, पहली बार भारत में होगा BBL का मैच!
- नैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस
- धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
- Laser Power & Infra Ltd IPO: क्या आपको इस पॉवर सेक्टर आईपीओ में निवेश करना चाहिए? (विस्तृत विश्लेषण)
Udham Singh Nagar
उत्तराखंड में यहां स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक सिर पर गिर गया पंखा, खून से लथपथ हुआ छात्र

Rudrapur News : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। शनिवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय श्रेणी में शामिल एएनझा इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कक्षा की छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में दो छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक को सिर में गंभीर चोट आई।
Table of Contents
स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक सिर पर गिर गया पंखा
रूद्रपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रीत विहार कॉलोनी निवासी छात्र संगम रोज की तरह स्कूल पहुंचा था। पांचवें पीरियड के दौरान कक्षा 9-डी में पढ़ाई चल रही थी और शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे।
तभी अचानक छत पर लगा पंखा अपनी फिटिंग से निकलकर सीधे संगम के सिर पर आ गिरा। चोट इतनी गंभीर थी कि उसके सिर से खून बहने लगा। उसके पास बैठा छात्र वैष्णव भी पंखे की चपेट में आने से घायल हो गया।
सिर पर पंखा गिरने से घायल हुए छात्र
घटना के बाद कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर विद्यालय के शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। शिक्षक एमएम जोशी गंभीर रूप से घायल संगम को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाए और आवश्यक उपचार किया।

विद्यालय प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश
डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से संगम की हालत अब स्थिर है और वो खतरे से बाहर है। वहीं दूसरे घायल छात्र वैष्णव को भी प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंखे को छत से पकड़ने वाली लोहे की रॉड या उसकी फिटिंग कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से पंखा अचानक नीचे गिर गया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
इस घटना के बाद स्कूलों में भवनों और कक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में नियमित रूप से पंखों, बिजली के उपकरणों और अन्य ढांचागत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Udham Singh Nagar
रूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Rudrapur News : रूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप पड़ोस में रहने वाले किशोर पर ही आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
रूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पड़ोस में ही रहने वाले किशोर पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीरदी है जिसमें कहा गया है कि वो रूद्रपुर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उसकी बेटी को अक्सर परेशान करता था। बीते दिन जब कोई घर में नहीं था तो किशोर मौका पाकर उनके घर में घुस गया। चाकू दिखाकर किशोर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर पर दी जान से मारने की धमकी
आरोपी किशोर ने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता की मां घर पहुंची तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल भी बंद
Ramnagar23 hours agoपिरूमदारा में बड़ा हादसा टला, डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, मौके पर मचा हड़कंप
Cricket5 hours agoमिडलसेक्स बनाम ससेक्स ड्रीम 11 प्रेडिक्शन: आज का T20 ब्लास्ट मैच 95
Delhi21 hours agoदिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा
Breakingnews4 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Breakingnews22 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
Business4 hours agoLaser Power & Infra Ltd IPO: क्या आपको इस पॉवर सेक्टर आईपीओ में निवेश करना चाहिए? (विस्तृत विश्लेषण)
Haldwani3 hours agoनैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस





































