Udham Singh Nagar
उत्तराखंड: निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड में 93 लाख की धोखाधड़ी, 7 आरोपितों पर केस दर्ज

रुद्रपुर: निप्पोन इंडिया म्यूचुअल फंड की हल्द्वानी शाखा में 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्रांच ऑपरेशन्स एग्जिक्यूटिव, ब्रांच मैनेजर समेत सात कर्मचारियों ने सिस्टम एक्सेस और डिजिटल हस्ताक्षरों का गलत इस्तेमाल कर जाली दस्तावेज बनाए और निवेशकों के रिकॉर्ड में हेरफेर की।
कंपनी के अधिकृत अधिकारी सचित मेहरा ने साइबर क्राइम थाना पंतनगर में तहरीर दी। जांच में पता चला कि आरोपी गौरव कुमार गर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर inactive निवेशक खातों की पैन, ई-मेल, मोबाइल और बैंक जानकारी फर्जी दस्तावेजों से बदल दी। इसके बाद तीन निवेशकों के फोलियो से लगभग 93 लाख 85 हजार रुपये की नकदी निकाली गई।
गौरव गर्ग ने धोखाधड़ी की रकम में से 80 लाख रुपये अपने नियंत्रण वाले खाते में ट्रांसफर कर कई ज्वेलरी स्टोर्स में भेजे। एटीएम कार्ड और ओटीपी का भी दुरुपयोग कर उन्होंने कई नकद निकासी की और रकम अपने सहयोगियों में बांटी।
जुलाई 2024 से अगस्त 2025 तक चली आंतरिक जांच में पता चला कि आरोपितों ने कई जाली हलफनामे और बैंक घोषणाएं तैयार कीं। साथ ही फर्जी निवेशक प्रोफाइल भी बनाई गई। साइबर क्राइम थाना पंतनगर प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मंगलवार रात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kashipur News : काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
Table of Contents
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से रेप मामले का उधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को पीड़िता की मां ने आईटीआई कोतवाली में बच्ची के साथ दुष्कर्म की तहरीरी दी थी।
महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बच्ची 3 अप्रैल को चैती मेला देखने के लिए गई थी। इस दौरान दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। दोनों नाबालिग को बांसखेड़ा के पास एक ओवरब्रिज के नीचे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
तहरीर मिलते ही पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने चैती मेले में लगे करीब 120 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके साथ ही आसपास के 150 से ज्यादा सीसीटीवी के साथ ही सैकड़ों मोबाइल नंबरों की जांच की।
जिसके बाद पुलिस ने कज कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद (हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, पैगा चौकी, कोतवाली आईटीआई) और अरविंद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है।
big news
टांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

Udham Singh Nagar : उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
टांडा जंगल में स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत
उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त एक शादी समारोह से लौटने के बाद स्कूटी से मोबाइल लेने जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार, जसपुर के महुवाखेड़ा मजरा निवासी अनिकेत सुबह रुद्रपुर पहुंचा था। जहां से वो अपने दोस्त आकाश (24), निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश), के पंतनगर स्थित कमरे पर गया। आकाश भी एक ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत था।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुले
शाम के समय दोनों अपने तीसरे मित्र रोहन (22), निवासी बगड़ी, रुड़की (हरिद्वार), के साथ स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। शादी से वापस आने के बाद उनका एक फोन वहीं छूट गया। रात करीब 12 बजे वो उसे लेने वापस निकले।
जैसे ही वो संजय नगर से लगभग दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल के पास पहुंचे। वैसे ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए।
big news
उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने यहां से 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद

Uttarakhand News : उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 2.80 करोड़ का अवैध गांजा बरामद किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़
उधम सिंह नगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये आरोपी ओडिशा से नशे की खेप लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करने की तैयारी में थे।
पुलिस ने 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली। अजय गणपति (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 558.78 किलोग्राम गांजा जब्त किया। बरामद किए गए इस अवैध माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2.80 करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तस्कर लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे और राज्यों के बीच नशे की सप्लाई से जुड़े हुए थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके फैलाव का पता लगाया जा सके।
18 प्लास्टिक के कट्टों और तीन स्कूली बैगों में गांजा बरामद
पुलिस ने ये कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 को की है। रुद्रपुर पुलिस और एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम के हाथ ये कामयाबी लगी है। पुलिस ने बताया कि बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध कैंटर वाहन मिला। इसकी तलाशी लेने पर 18 प्लास्टिक के कट्टों और तीन स्कूली बैगों में गांजा बरामद किया गया है।
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
big news23 hours agoउत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल, पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त
Delhi24 hours agoCM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध
Udham Singh Nagar4 hours agoकाशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
big news8 hours agoउत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
Dehradun8 hours agoदेहरादून वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, विधानसभा के विशेष सत्र के चलते रूट किए गए डायवर्ट
big news5 hours agoUttarakhand Assembly : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा
Cricket6 hours agoPSL vs ISL Dream11 Team Qualifier PSL 2026: पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम..







































