Uttarakhand
uttarakashi: धराली में तबाही क्यों बनी भयावह? जानिए कैसे अचानक बढ़ा खीरगंगा का जलस्तर

uttarakashi – उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में एक बार फिर कुदरत का कहर टूटा है। मंगलवार दोपहर करीब 1:50 बजे गांव के ऊपर खीरगंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से अचानक आए सैलाब ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। मात्र 20 सेकंड में मलबा और तेज बहाव का पानी धराली बाजार तक पहुंच गया, जिससे किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

तबाही का मंजर बाजार हुआ खाक मंदिर बहा
धराली का मुख्य बाजार पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। कल्प केदार मंदिर, जो धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण था, भी इस आपदा में पूरी तरह मिट्टी में समा गया। सैकड़ों साल पुराना यह मंदिर अब सिर्फ यादों में रह गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे, लेकिन तेज बहाव ने सब कुछ अपने साथ बहा लिया। कई होटल, दुकानें, घर और सेब के बागीचे जमींदोज हो गए। हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया।

70 लापता, 4 की मौत, 130 लोगों को बचाया गया
अब तक की जानकारी के अनुसार, 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि करीब 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 130 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 30 से ज्यादा घर, होटल और दुकानें मलबे में दबी बताई जा रही हैं।

पुरानी चेतावनियां, लेकिन कोई सबक नहीं
यह पहला मौका नहीं है जब खीरगंगा नदी के उफान ने धराली को नुकसान पहुंचाया है। 2017-18 और 2023 में भी यहां भारी तबाही हुई थी। इसके बावजूद न तो स्थानीय प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए, न ही लोगों ने चेतावनी को गंभीरता से लिया। इस बार भी सुरक्षा उपाय नाकाफी साबित हुए।
सेना, SDRF-NDRF मौके पर हर्षिल में बनाए गए राहत शिविर
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिला प्रशासन ने हर्षिल में राहत शिविर की स्थापना की है। डीएम प्रशांत आर्य और एसपी सरिता डोवाल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

केंद्र से मांगे हेलीकॉप्टर, मौसम बना बाधा
प्रदेश सरकार ने केंद्र से दो MI और एक चिनूक हेलिकॉप्टर मांगे हैं ताकि हवाई रेस्क्यू में तेजी लाई जा सके। हालांकि लगातार हो रही बारिश के चलते उड़ानें प्रभावित हैं। यूकाडा ने भी दो निजी हेलिकॉप्टर तैयार रखे हैं। जैसे ही मौसम साफ होगा, राहत कार्य और तेज होंगे।
“प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और भोजन, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर प्राथमिकता दी जा रही है।” उन्होंने सभी प्रभावितों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

बारिश का खतरा अभी टला नहीं
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में येलो अलर्ट है। स्थिति और बिगड़ सकती है।
उत्तरकाशी में मौसम की अपडेट
अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी जिले के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी होने की संभावना है।
अगले 6 घंटे का अनुमान
आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
big news
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ramnagar News : रामनगर में शुक्रवार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी मच गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
रामनगर के ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला, मृतक की पहचान 60 वर्षीय अमीर हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकला था मृतक
मृतक के छोटे भाई इकबाल ने बताया कि अमीर हुसैन का एक मकान फौजी कॉलोनी में निर्माणाधीन है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार रात वो अपने उसी निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव
शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर अमीर हुसैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आशंका जताई है कि घटना के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार, लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के हैंडलर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार
देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक हैंडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से देहरादून में रह रहा था।

लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तालीबानी विक्रांत कश्यप एक लंबे समय से देहरादून में रह रहा था। जो कि यहां एक कार वर्कशॉप में काम कर रहा था।
तालीबानी विक्रांत कश्यप पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था। देहरादून में रहकर वो तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान का प्रचार कर रहा था।
big news
कृषि विभाग को मिला स्थाई निदेशक, दिनेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी

Uttarakhand News : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड कृषि विभाग को स्थाई निदेशक मिल गया है। इस पद पर दिनेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Table of Contents
दिनेश कुमार बने कृषि विभाग के स्थाई निदेशक
उत्तराखंड के कृषि विभाग में लंबे समय से लंबित चल रही नियुक्ति पर अब फैसला हो गया है। विभाग को स्थायी निदेशक मिल गया है।
सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी दिनेश कुमार को पदोन्नत करते हुए इस जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद कृषि विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

दिनेश कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी
कृषि विभाग के स्थाई निदेशक के पद पर दिनेश कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि ये पद 25 नवंबर 2025 से खाली चल रहा था। इसके साथ ही बीते कुछ समय से कृषि विभाग में स्थायी निदेशक के अभाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही थीं। विधानसभा सत्र में भी ये मुद्दा उठा था।
Cricket14 hours agoकौन है लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार मुकुल चौधरी , पढ़ें उनकी विस्तृत जीवनी…
Cricket10 hours agoPBKS vs SRH Dream11 Prediction Match 17 IPL 2026 : जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
Cricket15 hours agoRR vs RCB Dream11 Prediction Match 16 IPL 2026
Cricket15 hours agoQUE vs RAP Dream11 Prediction Match 18 Psl 2026
Haldwani15 hours agoहल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी…
Dehradun10 hours agoउत्तराखंड में आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, स्व-गणना कर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ
big news14 hours agoहल्द्वानी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता, झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं
big news10 hours agoकृषि विभाग को मिला स्थाई निदेशक, दिनेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी







































