Uttar Pradesh
गोकुल में 21 मार्च को छड़ीमार होली, साकार होगी द्वापरकालीन लीलाएं…एक लाख श्रद्धालु बनेंगे साक्षी।

मथुरा – तीर्थनगरी मथुरा में कान्हा की क्रीड़ा स्थली गोकुल में 21 मार्च को छड़ीमार होली धूमधाम से मनाई जाएगी। आयोजन को जीवंत बनाने की तैयारियां की जा रहीं हैं। ताकि भक्तों को ऐसा लगे कि द्वापरकालीन लीलाएं साकार हो उठीं हैं।

छड़ीमार होली की आयोजक नंद किला समिति की बैठक गोकुल नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। गोकुल के गोकुल बैराज गणेश मंदिर, परशुराम चौक, वासुदेव दरवाजा, अष्टसखी घाट पर वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। गोकुल के प्रमुख मार्गों को सजाया जाएगा।
Uttar Pradesh
Jabalpur : वरिष्ठ साहित्यकार तापस चक्रवर्ती ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित

Jabalpur : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था ‘कादंबरी’ द्वारा राष्ट्रीय साहित्यकार अलंकरण समारोह-2025 का भव्य आयोजन जबलपुर के शहीद स्मारक सभागृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन साहित्य शिरोमणि आचार्य भागवत दुबे तथा संस्था के महासचिव राजेश पाठक ‘प्रवीण’ ने किया।
तापस चक्रवर्ती ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित
वरिष्ठ साहित्यकार तापस चक्रवर्ती को ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। इस समारोह में देश-विदेश के ख्यातिलब्ध कवि, गीतकार, कथाकार, निबंधकार, समीक्षक एवं समालोचक उपस्थित रहे। इसी कड़ी में देहरादून निवासी वरिष्ठ साहित्यकार तापस चक्रवर्ती को उनके उत्कृष्ट यात्रा-वृत्तांत लेखन हेतु प्रतिष्ठित ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से अलंकृत किया गया। उन्हें सम्मान-चिह्न के साथ पुष्प-माला, मोतियों की माला, स्फटिक शिवलिंग, रुद्राक्ष तथा शॉल भेंट कर विशेष रूप से सम्मान प्रकट किया गया।
केंद्रीय जीएसटी में सहायक आयुक्त हैं तापस चक्रवर्ती
तापस चक्रवर्ती वर्तमान में केंद्रीय जीएसटी में सहायक आयुक्त के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने के साथ-साथ साहित्य-साधना में भी पूरे समर्पण से कार्य कर रहे हैं। उनकी कलम से अब तक पांच यात्रा-वृत्तांत प्रकाशित हो चुके हैं, जो पाठकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। इस कार्यक्रम में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘कादंबरी’ के संस्थापक साहित्य शिरोमणि आचार्य भागवत दुबे, अनेक विश्वविद्यालयों के कुलपति रह चुके कृष्ण कुमार पांडे, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओम नीरव, महासचिव राजेश पाठक ‘प्रवीण’, सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार उपस्थित रहे।
Job
UPPSC LT Grade Exam 2026 परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक (LT Grade) प्रशिक्षित स्नातक (TGT) भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 7,466 पदों भरे जाएंगे। परीक्षा की तिथियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध हैं।
आयोग ने कुल 9 विषयों में से 8 विषयों की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। कंप्यूटर विषय की तिथि बाद में जारी की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
प्रमुख विषय और परीक्षा तिथियां:
| विषय | परीक्षा तिथि | समय |
|---|---|---|
| सामाजिक विज्ञान | 17 जनवरी 2026 | सुबह 9 से 11 बजे |
| जीवविज्ञान | 17 जनवरी 2026 | दोपहर 3 से 5 बजे |
| अंग्रेजी | 18 जनवरी 2026 | सुबह 9 से 11 बजे |
| शारीरिक शिक्षा | 18 जनवरी 2026 | दोपहर 3 से 5 बजे |
| कला | 24 जनवरी 2026 | सुबह 9 से 11 बजे |
| कृषि/बागवानी | 24 जनवरी 2026 | दोपहर 3 से 5 बजे |
| उर्दू | 25 जनवरी 2026 | सुबह 9 से 11 बजे |
| संगीत | 25 जनवरी 2026 | दोपहर 3 से 5 बजे |
परीक्षा की तैयारियां शुरू
UPPSC की यह भर्ती अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा मानी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के चयन और प्रशिक्षण के साथ-साथ आयोग परिसर में कंट्रोल रूम में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। कुल 1,23,6238 उम्मीदवारों ने 7466 पदों के लिए आवेदन किया है।
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
एलटी ग्रेड परीक्षा में हर उम्मीदवार की गतिविधियों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को एक सेक्टर के रूप में निर्धारित किया गया है। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और इंस्पेक्टर तैनात होंगे।
शेड्यूल देखने का तरीका:
वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
होमपेज के Whats New सेक्शन में जाएं।
LT TGT Exam Schedule 2026 लिंक पर क्लिक करें।
शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
Uttar Pradesh
कानपुर में संदिग्ध हालात में मिली CRPF इंस्पेक्टर की लाश, उत्तराखंड के थे निवासी

कानपुर: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरपीएफ गेट के सामने खड़ी एक लग्जरी कार में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल उपाध्याय का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी निर्मल उपाध्याय के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तैनात थे। वह अपनी पत्नी से मिलने कानपुर आए थे, लेकिन उनकी यह मुलाकात अचानक एक त्रासदी में बदल गई।
पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा
निर्मल की शादी पिछले वर्ष 2023 में कानपुर के साकेत नगर निवासी राशि से हुई थी। जानकारी के मुताबिक, निर्मल पिछले 12 दिनों से मेडिकल लीव पर थे और इसी दौरान पत्नी से मिलने कानपुर आए थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी।
सुबह निकले, शाम को मिली लाश
शुक्रवार सुबह निर्मल बिना किसी को बताए घर से निकल गए। मकान मालिक संजय के अनुसार, उन्होंने निर्मल को स्टेशन के कैंट साइड पर पार्किंग एरिया में छोड़ा था। निर्मल ने बताया था कि वह पुलवामा के लिए निकल रहे हैं। लेकिन इसके बाद वह कार में ही रह गए—मौन, निश्चल, और जीवनरहित।
दिनभर स्टेशन पर खड़ी रही कार, नहीं गई किसी की नजर
हैरत की बात यह रही कि आरपीएफ थाने के ठीक सामने यह गाड़ी सुबह से शाम तक खड़ी रही, लेकिन न तो जीआरपी और न ही आरपीएफ के किसी जवान की नजर उस पर पड़ी। जब पार्किंग में काम कर रहे एक कर्मचारी ने देर शाम कार की ओर देखा, तो उसे कुछ असामान्य लगा। उसने झांककर देखा तो सामने की सीट पर निर्मल की गर्दन एक तरफ झुकी हुई थी और सीट बेल्ट अब भी लगी थी।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। जीआरपी एसीपी दुष्यंत सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर या रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ऐसी जगह जहां हर वक्त चहल-पहल रहती है, वहीं दिनदहाड़े एक इंस्पेक्टर की लाश घंटों तक बिना किसी की नजर में आए गाड़ी में पड़ी रही—यह लापरवाही चिंता का विषय है।
big news10 hours agoCM ने दिए सचिव SN पांडेय को पौड़ी में कैम्प करने के निर्देश, अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन
big news8 hours agopauri garhwal में थलीसैंण के पास बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत
Dehradun4 hours agoसशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लगाया फ्लैग
big news6 hours agoPauri news : पहाड़ में हड़कंप !, जंगली जानवरों के आतंक से बदलना पड़ा स्कूल टाइम
big news7 hours agoरामनगर पुछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 52 अवैध निर्माण
Dehradun10 hours agoउपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर सियासी बहस तेज, कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला
Breakingnews4 hours agoRamnagar में अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने 13 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
Blog3 hours agoUttarakhand में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से दहशत, 25 सालों में 1,264 लोगों की मौत





































