Pithauragarh
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी मेला का किया शुभारंभ, 64.47 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास…..

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलजीबी मेला-2024 का उद्घाटन किया और इस अवसर पर राज्य के विकास के लिए 64.47 करोड़ रुपये की 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 13 लोकार्पण की कुल लागत 29.65 करोड़ रुपये और 5 शिलान्यास की कुल लागत 34.72 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया।
जौलजीबी मेला – भारत-नेपाल और तिब्बत के सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने मेला के उद्घाटन के बाद कहा कि जौलजीबी मेला हमारे लिए एक अनमोल धरोहर है, जो सदियों से भारत-तिब्बत और भारत-नेपाल के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाता आया है। यह मेला हमारी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का कार्य करता है। उन्होंने कहा, “नेपाल से इस क्षेत्र का रोटी-बेटी का संबंध रहा है और यह मेला भारत और नेपाल के बीच आर्थिक संबंधों को भी बढ़ाने का कार्य करता है।”
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत किया जा रहा है, विशेष रूप से केदारनाथ और पशुपतिनाथ के बीच आध्यात्मिक यात्रा से।

सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास – वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन गांवों को पहले “अंतिम गांव” माना जाता था, प्रधानमंत्री ने इन गांवों को देश के पहले गांवों का दर्जा दिया है। यह प्रोग्राम इन गांवों के विकास को तेज करेगा और वहां की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करेगा।
आर्थिक विकास के लिए कदम
मुख्यमंत्री ने आदि कैलाश के दर्शन के लिए बढ़ती संख्या में पर्यटकों का भी जिक्र किया। पिछले साल की तुलना में इस साल 10,000 से अधिक लोगों ने आदि कैलाश के दर्शन किए, जिससे इन क्षेत्रों को आर्थिक विकास के नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने स्टेट मिलेट मिशन की मंजूरी दी है, जिसमें मंडवा, झिंगोरा और अन्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।
परंपरागत खेती को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके तहत कलस्टर आधारित 18 हजार पॉली हाउस बनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, सड़क कनेक्टिविटी में विस्तार के साथ किसानों को अपनी उपज को मंडी तक पहुंचाने में भी आसानी होगी।
सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास
मुख्यमंत्री ने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में आधुनिक सड़कों, सुरंगों और पुलों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत पहले चरण में 16 पौराणिक मंदिरों का विकास किया जा रहा है।
नई घोषणाएं और योजनाएं
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नए विकास कार्यों की घोषणा भी की:
- मक्काना से सेकला तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
- लुमती तोक बगीचा बगड़ में सुरक्षा दीवार का कार्य किया जाएगा।
- मवानी रवानी में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
- तेजम में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
- तीनखोल ढुंगातोली और पण्डा में चेक डैम का निर्माण किया जाएगा।
#JualjibiMela2024 #UttarakhandDevelopment #VibrantVillageProgram #PushkarSinghDhami #UttarakhandGovernment #DehradunNews #BorderAreaDevelopment #EconomicGrowth #RuralDevelopment #Kedarnath #MakarnaMotorRoad #UttarakhandNews
Breakingnews
Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में बारातियों की बस हादसे का शिकार
मुख्य बिन्दु
Nepal Bus Accident: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे के पास स्थित नेपाल के बैतडी जिले में बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
नेपाल में बारातियों की बस हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक, ये बस बैतडी के पुरचूंणी नगरपालिका क्षेत्र से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी. इसी दौरान पुरचूंणी नगरपालिका वार्ड-7 के बड़गांव मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेपाल एपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हॉस्पिटल में भर्ती कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है.
Nepal Bus Accident: अब तक 13 बारातियों की मौत
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा पांच लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो लोगों ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में बजांग और बैतडी जिलों के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक ही गांव के कई सदस्य भी बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया
ओवरलोडिंग के चलते बस हादसे का शिकार
प्रहरी प्रवक्ता के मुताबिक, बस चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घायल चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है. आशंका जताई गई है कि अधिक भार के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और हादसा हो गया.
घायलों का इलाज जारी
फिलहाल, अधिकांश घायलों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Accident
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PITHORAGARH: खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF बरामद किया शव
मुख्य बिंदु
PITHORAGARH: उत्तराखंड के सीमान्त जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहाँ पर चेसर क्षेत्र में एक युवक की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है.
ये भी पढ़ें- पौड़ी में भालू ने महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरा युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ जिले के चेसर क्षेत्र में एक युवक गहरी खाई में जा गिरा. घटना की सूचना गुरूवार 5 फरवरी 2026 को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को दी गई. जिसके बाद SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. मौके पर जा कर टीम ने देखा कि युवक 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- जंगली जानवर से बचने के लिए खम्बे पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज करंट लगने से हुई मौत
SDRF ने बाहर निकाला शव
SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद शव जिला पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पिथौरागढ़ पुलिस के द्वारा की जा रही है. मृतक की शिनाख्त –
- नाम – दिग्विजय चंद
- पिता का नाम – अशोक चंद
- उम्र – 32 वर्ष
- निवासी – ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़
के रूप में की गई है. हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
Uttarakhand
बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया

Pithoragarh: उत्तराखंड के सीमांत जिला मुख्यालय Pithoragarh के Berinag में एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से मजदूर की मौत हुई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मलवे से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अचानक हुए हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Pithoragarh में बजरी खनन के दौरान मजदूर की मौत
दरअसल, शनिवार शाम Pithoragarh की Berinag तहसील मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर राईआगर के पास भंडारीगांव पैदल मार्ग पर सुंदर राम (55) पुत्र शेर राम, निवासी बोकाटी पभ्या, पहाड़ी से बजरी निकाल रहा था।इसी दौरान अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा और सुंदर राम मलबे में दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला गया
सूचना मिलते ही, बेरीनाग कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद मलबे से सुंदर राम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोरंगा और एएसआई शांति प्रकाश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग भेजा। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
परिवार के लिए मुआवजे की उठी मांग
मृतक सुंदर राम घोड़ों से सामान ढोकर और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। ग्राम प्रधान पभ्या संजय तिवारी ने सरकार से मृतक मजदूर के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Cricket4 hours agoNepal vs Italy Dream11 Prediction: मुंबई में करो या मरो मुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम टिप्स
Cricket14 hours agoSL vs OMAN Dream11 Team Prediction – श्रीलंका बनाम ओमान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फैंटेसी गाइड…
Haldwani4 hours agoHaldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या
Roorkee24 hours agoतीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर, निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवाल, जनता में आक्रोश
big news5 hours agoतिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
big news22 hours agoउत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर मचा सियासी घमासान, बीजेपी के आरोपों पर हरदा ने किया पलटवार
Cricket24 hours agoSouth Africa vs Afghanistan : सांस रोक देने वाला महामुकाबला, आखिरी ओवर के ड्रामे के बाद हुए दो सुपर ओवर, अफ्रीका को मिली 4 रनों से जीत…
Roorkee24 hours agoRoorkee: बच्चों के आपसी विवाद में भिड़े परिजन, बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने किया लाठीचार्ज











































