Haridwar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में किया प्रतिभाग, तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु दी कई सौगाते।

हरिद्वार – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान हर की पैड़ी पर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होने भारत की प्राचीन व पौराणिक शक्ति पीठो से सीधा सम्बन्ध रखने वाले सतीकुण्ड को शीध्र ही विश्व स्तरीय संरचना देकर भव्य स्वरुप में विकसित किये जाने, हर की पैड़ी में गंगा आरती के दौरान लाईट, साउंड व लेजर शो के माध्यम से गंगा के अवतरण का तीर्थ यात्रियों के बीच प्रदर्शन की व्यवस्था किये जाने, हरकी पैड़ी के आस-पास के सभी पुलों पर फसाड़ लाईटिग की व्यवस्था किये जाने की घोषणएं की।

सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर क्षेत्रांतर्गत हर की पैड़ी पर गंगा आरती में प्रतिभाग के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु कई सौगाते दी। उन्होने कहा कि प्राचीन शक्ति पीठो से सीधा सम्बन्ध रखने व हिन्दु धर्म के प्रसार के पुरातन केन्द्र के रुप में प्रसिद्व स्थाल सतीकुण्ड को शीघ्र ही विश्वस्तरीय संरचना के तहत भव्य रुप दिया जायेगा।

उन्होने गंगा आरती के दौरान हर की पैड़ी पर एकत्र होने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को स्मरणीय बनाने के लिए गंगा अवतरण के दृश्य को लाईट, साउंड व लेजर शो के मध्यम से गंगा आरती को और अधिक भव्य रुप दिये जाने की बात कही। उन्होने कहा कि हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान प्रत्येक दिन गंगा अवतरण के दृश्य का लाईट, साउंड व लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शन किया जायेगा।

उन्होने हर की पैड़ी के आस-पास के सभी पुलो पर फसाड़ लाईटिगं की व्यवस्था किये जाने की बात कही। कहा कि हरकी पैड़ी के आसपास के पुल केवल कुम्भ के दौरान ही प्रकाशमान होते है। जबकि यहां तीर्थ यात्रियों का वर्ष-भर आना-जाना लगा रहता है, इसलिए हर की पैड़ी के आस-पास के सभी पुलों को प्रतिदिन शाम होते ही रंग बिरंगी रोशनी फसाड़ से प्रकाशमान किये जायेंगे।
Haridwar
अमित शाह ने निरंजनी अखाड़े में किया आस्था संवाद, हनुमान मंदिर में पूजा कर संतों से लिया आशीर्वाद

Haridwar News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान वो हरिद्वार और ऋषिकेश में कई स्थानों पर गए। हरिद्वार में अपने कार्यक्रमों के अंतिम चरण में वो निरंजनी आखाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा कर संतों से आशीर्वाद लिया।
Table of Contents
अमित शाह ने हनुमान मंदिर में पूजा कर संतों से लिया आशीर्वाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज निरंजनी अखाड़े पहुंचे। अखाड़े में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में अमित शाह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संत समाज से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
निरंजनी अखाड़े पहुंचते ही गृह मंत्री ने अखाड़ा परिसर और उसकी धार्मिक गरिमा को नजदीक से देखा। जहां मां गंगा को नमन कर उन्होंने अपनी यात्रा का समापन किया।

अमित शाह ने निरंजनी अखाड़े में किया आस्था संवाद
अखाड़े की आध्यात्मिक व्यवस्था और परंपराओं को देखकर अमित शाह ने संतों से संवाद किया और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा की। धार्मिक आयोजनों से लेकर सामाजिक संस्थानों तक, पूरे दौरे में अमित शाह की गतिविधियों पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी रही।
निरंजनी अखाड़े में उनका ये प्रवास सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि संत समाज से सीधा संवाद और आस्था के संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसने हरिद्वार के धार्मिक वातावरण को विशेष महत्व दे दिया।
Haridwar
आज दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, हरिद्वार में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Uttarakhand News : गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री के आज और कल के प्रस्तावित दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Table of Contents
आज दो दिवसीय Uttarakhand दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह
21 और 22 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा है। गृह मंत्री हरिद्वार और ऋषिकेश के दौरे पर रहेंगे। जिसको देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए शहर और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
हरिद्वार में यहां ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
गृहमंत्री अमित शाह पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड तक आगमन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। 21 और 22 जनवरी को सुबह छह बजे से रात 11 बजे शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात डायवर्जन व्यवस्था
- 1. दिल्ली की दिशा से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा।
- 2. नजीबाबाद से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाले हल्के वाहन चीला मार्ग का उपयोग करेंगे।
- 3. दिल्ली से देहरादून जाने वाला ट्रैफिक रुड़की–मोहंड रोड से डायवर्ट रहेगा।
- 4. ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नेपाली तिराहे से देहरादून–मोहंड होते हुए आगे भेजा जाएगा।
- 5. सहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी की तरफ से हरिद्वार आने वाले वाहनों को बीएचईएल तिराहे से शिवालिक नगर के मध्य मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।
- 6. हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर की ओर जाने वाले वाहनों को सिंहद्वार–लक्सर–बालावाली मार्ग से रवाना किया जाएगा।
- 7. अन्य जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
यहां लागू रहेगी नो-एंट्री
- शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट, सलेमपुर पिकेट और कोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही देहरादून पुलिस से समन्वय कर लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।
big news
सिडकुल में निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

Haridwar News : हरिद्वार में निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में शव मिलने से मचा हड़कंप
Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित गायत्री विहार में एक निर्माणाधीन मकान के सिडकुल में निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में शव मिलने से सनसनी मच गई। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में शव मिलने से सनसनी
Haridwar के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित गायत्री विहार के निर्माणाधीन मकान में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक से अज्ञात शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Haridwar में मिले शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
निर्माणाधीन मकान में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं को सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है उम्र
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 30 से 35 के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये कई दिन पुराना है। दुर्गंध आने के बाद ही लोगों ने आसपास देखा था तब जाकर ही शव मिला था।
Cricket13 hours agoJSK vs PR Dream11 Prediction: आज का मैच, पिच रिपोर्ट, संभावित XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Business13 hours agoसोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट , जाने अपने शहर मे आज का ताज़ा भाव…
big news16 hours agoकथित नकल माफिया गिरोह के सरगना हाकम सिंह को राहत, पटवारी पेपर लीक मामले में मिली जमानत
Uttar Pradesh15 hours agoजानिए कब होगी UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, सूत्रों के हवाले से बड़ा अपडेट
big news15 hours agoभालू से जान बचाकर भाग रहे बुजुर्ग की पहाड़ी से नीचे गिरने से मौत, इलाके में पसरा मातम
Cricket13 hours agoअफगान बनाम वेस्ट इंडीस सिरीज़ का तीसरे टी20 आज , जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Breakingnews9 hours agoजम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, दस जवानों की मौत, 11 घायल
big news13 hours agoबसंत पंचमी पर कैसे करें मां सरस्वती की पूजा ?, यहां जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि






































