Dehradun
मुख्यमंत्री ने किया यूएसडीएमए के नव वर्ष कैलेण्डर का विमोचन , 4 पिकअप वाहनों को दिखाई हरी झंडी….

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में टैंट, स्लीपिंग बैग, लीफलेट और यूएसडीएमए के नव वर्ष कैलेंडर शामिल हैं, जिन्हें चम्पावत, रुद्रप्रयाग, चमोली और ऊधमसिंहनगर जनपदों में भेजा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता की आवश्यकता है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी ने यूएसडीएमए (उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के नव वर्ष 2025 के कैलेंडर वॉल और टेबल टॉप का भी विमोचन किया। इस कैलेंडर में ऋतु अनुसार विभिन्न आपदाओं से बचाव के लिए जागरूकता सामग्री प्रकाशित की गई है, जिससे नागरिकों को आपदाओं से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “आपदाओं से लड़ने और उनका सामना करने के लिए सबसे बड़ा साधन जनजागरूकता है। उत्तराखंड के हर नागरिक का जागरूक, सजग और सतर्क रहना जरूरी है, तभी हम आपदाओं का मजबूती से सामना कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि जब लोग आपदाओं के प्रकार, उनके प्रभाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानेंगे, तो वे अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए सही कदम उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विद्यालयों में कक्षा एक से ही आपदा प्रबंधन विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश भी दिए थे, ताकि बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही आपदा प्रबंधन की जानकारी मिले और वे भविष्य में इस दिशा में सक्रिय रूप से भूमिका निभा सकें।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए आम जनमानस का जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यूएसडीएमए को निर्देश दिया कि वह सभी जनपदों में आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे नागरिकों में आपदा से निपटने की क्षमता विकसित हो सके।
Dehradun
Dehradun: फल खरीदने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण

फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने किया मामला शांत, मुकदमा दर्ज
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली के गांधी ग्राम क्षेत्र में बुधवार शाम दो गुटों के बीच फलों की बिक्री को लेकर विवाद हो गया. पहले बोलचाल और गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू होने लगी. इतने में दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकठा होने लगे जिस से स्थिति और भी तनाव पूर्ण हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया.
मुख्य बिंदु
देहरादून में फलों की बिक्री को लेकर विवाद
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को देहरादून के गांधी ग्राम क्षेत्र में एक ठेली से एक लड़की ने फल खरीदे थे. जिनमें से कुछ फल खराब निकले. इसके बाद एक युवक फल वापस करने आया और विक्रेता बुजुर्ग महिला के साथ गली गौलौज करने लगा. आरोप है कि युवक ने फल काटकर महिला के ऊपर फेंके और उनसे मारपीट की.
ये भी पढ़ें_ Roorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
फल विक्रेता बुजुर्ग महिला से मारपीट
इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों समेत दोनों पक्षों के लोग मौके पर भारी संख्या में इकट्ठे हो गए. मौके पर बढ़ती भीड़ से टकराव की स्थिति बन गई. जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मण चौक, चौकी और कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया.

ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि बुधवार शाम चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना मिली कि गांधी ग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है. इसके बाद गाली-गलौज और झगड़े की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इस दौरान दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों समुदायों के कई लोग भी वहां एकत्र हो गए थे, जिससे माहौल संवेदनशील हो गया.
हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया. वहीं पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई, कहा- ये पर्व उमंग और आपसी प्रेम का त्यौहार

Happy Holi : देशभर में होली की धूम मची हुई है। रंगों, गुलाल और हंसी-खुशी के साथ लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। गलियों से लेकर चौपालों तक, ढोल-नगाड़ों की थाप और रंगों की बौछार के बीच उल्लास का माहौल है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को रंगों के उत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि रंग, उमंग और आपसी प्रेम का ये अनुपम पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उल्लास का संचार करे। ये होली आपके घर-आँगन को खुशियों के रंगों से भर दे, यही मंगलकामना है।
Dehradun
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, कहा – ये रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति

Dehradun News : देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग सारे मनमुटाव भुलाकर रंगों के इस त्यौहार को मना रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस पावन पर्व पर उन्होंने कहा है कि होली रंग, उल्लास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति
सीएम धामी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो, यही कामना है।
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश और बर्फबारी, जानें कब ?
Dehradun19 minutes agoDehradun: फल खरीदने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण
big news27 minutes agoथराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
Cricket9 minutes agoDOL vs TIT Dream11 Prediction: डॉल्फिन्स बनाम टाइटंस मैच 8, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI




































