Chamoli
शहीद भवानी दत्त जोशी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी, बोले सेना की ताकत पर हर उत्तराखंडी को गर्व !

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चेपडो स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर अशोक चक्र विजेता अमर शहीद भवानी दत्त जोशी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने भी स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लिया और दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री का मेला कमेटी की ओर से शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीद भवानी दत्त जोशी के योगदान को याद करते हुए उनकी शहादत पर गर्व जताया। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की भूमिका और स्वदेशी मिसाइलों की ताकत की भी सराहना की।

थराली विधायक भूपालराम टम्टा द्वारा सौंपे गए मांगपत्र पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल और शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार और नकल के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है।

रतगांव वैलिब्रिज हादसे को लेकर उन्होंने बताया कि ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं और नुकसान की भरपाई भी उसी से की जाएगी। साथ ही दो अधिशासी अभियंताओं और एक सहायक अभियंता को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश सरकार की नीति “जीरो टॉलरेंस” पर आधारित है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पण और पौधारोपण कर श्रद्धा व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और वीरता की प्रेरणा देने वाला गौरवोत्सव है। उन्होंने बताया कि देहरादून के गुनियाल गांव में प्रदेश के शहीदों की स्मृति में भव्य सैन्य धाम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#CMDhamitribute, #ShauryaMahotsav, #OperationSindoor, Shaheed Bhawani Joshi, Army honor Uttarakhand
Uttarakhand
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, हादसे में दर्दनाक मौत
Chamoli: गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला की मौत
मुख्य बिन्दु
चमोली (Chamoli): उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां पर स्कूटी से घर जा रही एक महिला बस की चपेट में आ गई. इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई.
गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के गोपेश्वर के ग्वीलों बैंड के पास स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुँचाया लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
महिला की पहचान
- मंजू देवी (35 वर्ष) पत्नी भरत सिंह नेगी, निवासी- ईरानी हाल कोठियालसैंण, चमोली
पुलिस की हिरासत में बस चालक
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीँ, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया है. बस चालक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Chamoli
चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर सरिया से हमला, एक के सिर पर आए 14 टांके

Chamoli: गणतंत्र दिवस परेड से घर लौट रहे छात्रों पर गंभीर हमला, दो छात्र हुए घायल
मुख्य बिंदु
चमोली (Chamoli): देवभूमि उत्तराखंड को एक शांत पहाड़ी राज्य के रूप में जाना जाता है. मगर अब यहाँ पर पहाड़ी जिलों में भी लगातार अपराधिक घटनाएँ बदती जा रही हैं . ताजा मामला चमोली जिले से सामने आया है . जहाँ पर पीपलकोटी में दो स्कूली छात्रों पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला किया .
पढ़ें ये भी – देहरादून में दीवार तोड़कर घर में घुसा तेज रफ्तार वाहन, टक्कर से घर में बैठी डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर गंभीर हमला
दरअसल, पूरा मामला चमोली जिले के पीपलकोटि से सामने आया है . जहाँ पर स्कूल की छुट्टी होने पर घर जा रहे दो छात्रों पर रस्ते में कुछ युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया .जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोटी में पढ़ते हैं जो गणतंत्र दिवस परेड के बाद घर जा रहे थे. रास्ते में पीपलकोटी ग्रेफ कैंप के पास कुछ युवकों ने छात्रों पर जानलेवा हमला किया .
हमले में एक के सिर पर चोट लगने से 14 टांके
हमले के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल पहुंचाया. दोनों छात्रों के सिर पर गहरी चोट आई है. एक छात्र के सर पर गंभीर चोट आने से 14 टांके लगे हैं . दोनों छात्रों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है . लेकिन घटना ने माता-पिता की टेंशन बढ़ा दी है .
पढ़ें ये भी – चमोली में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत
परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की
साथ ही मामले में छात्रों के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है. जिसमें तीन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं . परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही परिजनों ने इस तरह की घटना को लेकर चिंता जताई है.
पुलिस ने दोनों छात्रों के बयान दर्ज कर लिए हैं. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.“- पूनम खत्री, रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी पीपलकोटी
Chamoli
इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट… वसंत पंचमी पर की गई घोषणा

Badrinath Opening Date 2026: वसंत पंचमी के दिन हुई कपाट खुलने की तिथि की आधिकारिक घोषणा
मुख्य बिंदु
Badrinath Opening Date 2026: साल 2026 में चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर गाडू घड़ा पूजन संपन्न होने के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। ये घोषणा हर वर्ष की तरह पारंपरिक धार्मिक विधियों के तहत की गई, जिससे यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
परंपरा के अनुसार हुई तिथि की घोषणा
इससे पहले डिम्मर गांव से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद वसंत पंचमी के दिन पुजारी गाडू घड़ा के साथ नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार पहुंचे। यहां परंपरागत पंचांग पूजा के बाद विधि-विधान से भगवान बदरीविशाल धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई।
ये भी पढ़ें – श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, नंदा राजजात यात्रा 2026 पर बड़ा फैसला, जानिए क्या कहा…
23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
घोषणा के मुताबिक, भगवान बदरीविशाल के कपाट 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म काल मुहूर्त में सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी, जो बदरीनाथ धाम की धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा मानी जाती है।
डिम्मर गांव से शुरू हुई गाडू घड़ा यात्रा
इससे पहले डिम्मर गांव स्थित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। गांव के पुजारी और आचार्यों ने भगवान का महाभिषेक कर बाल भोग अर्पित किया। इसके बाद गाडू घड़ा को मंदिर की परिक्रमा कराई गई और भगवान बदरीविशाल के जयघोष के साथ यात्रा ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। इसी धार्मिक क्रम में आगे चलकर कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा संपन्न हुई।
ये भी पढ़ें – Border 2 में किस किरदार मे नज़र आए दिलजीत दोसांझ जाने उस परमवीर चक्र विजेता की विजय गाथा…
Cricket15 hours agoSL vs Ireland dream11 prediction: 2026 T20 World Cup के 6वें मैच की सबसे दमदार फैंटेसी गाइड…
big news15 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार
Haridwar15 hours agoहरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की हुई शुरूआत, गंगाजल लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं कांवड़िए
Dehradun12 hours agoANKITA BHANDARI CASE: महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश भर से पहुंचे लोग
Dehradun15 hours agoDEHRADUN: विदेश में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामला, आरोपी गिरफ्तार
almora16 hours agoकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अधिकारियों को चेतावनी, विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी
Udham Singh Nagar14 hours agoCM ने खटीमा में विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ, कहा- ये मेरे लिए विधानसभा सीट नहीं बल्कि मेरा घर है…
Champawat16 hours agoChampawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल




































