Accident
वनाग्नि से 4 वनकर्मियों की मृत्यु पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुःख, परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के दिए निर्देश

बिन्सर वन्यजीव विहार, अल्मोड़ा के सिविल सोयम वनप्रभाग में वनाग्नि से 4 वनकर्मियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने प्रकट किया गहरा दुःख।
घटना में झुलसे चार अन्य वनकर्मियों को तत्काल एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती कराने के दिये निर्देश।
मृतक वनकर्मियों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।
देहरादून – बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि से 4 वनकर्मियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में झुलसे चार अन्य वनकर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट किये जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और दुःख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखंड सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने इस हादसे में झुलसकर घायल होने वाले चार वन्य कर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उपचार हेतु हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने दिए। इसके साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी के द्वारा दिए गए।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री पराग मधुकर धकाते ने बताया कि घटना पर शासन पूरी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार घायल कर्मियों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों का आज ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विदित हो कि यह दुर्घटना आज दोपहर में 3.30 बजे के करीब बिन्सर वन्यजीव विहार, अल्मोड़ा के सिविल सोयम वनप्रभाग में घटित हुई। बताया गया कि बोलेरो वाहन में 8 वनकर्मी सवार थे। वनाग्नि से बोलेरो वाहन में सवार 4 वनकर्मियों की आग में झुलसने से मृत्यु एवं 4 अन्य वनकर्मीयों के आग से झुलसने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई।
Accident
देहरादून में तेज़ रफ़्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident News: तेज़ रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को बनाया शिकार
मुख्य बिंदु
Dehradun Accident News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत तपोवन रोड पर एक तेज़ रफ़्तार कार हादसे का शिकार हो गई है। कार ने सड़क किनारे टायर पंक्चर की दुकान पर काम कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद कार पास के मकान से टकराकर पलट गई।
Dehradun में तेज़ रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा
dehradun में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल बीते सोमवार तपोवन रोड पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। जहाँ पर तेज़ रफ़्तार कार ने पहले बुजुर्ग को रौंद दिया और बाद में पास के मकान से टकरा कर पलट गई। जिसमें बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आरोपी कार चालक को मौके से हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना रायपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक सोबन सिंह (62 वर्ष) को हिरासत में लिया। घटना में कार चालक को भी हलकी चोटें आई हैं। चालक सोबन सिंह निवासी जोगीवाला ऑडिट विभाग से बतौर डिप्टी डायरेक्टर साल 2023 में रिटायर हुआ है। पुलिस पूछताछ के दौरान सोबन सिंह ने बताया है कि वो कैलाश अस्पताल से लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गाड़ी चलाते समय अचानक उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। और उन्हें कुछ नहीं दिखाई दिया जिससे कार अनियंत्रित हो गई।
थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि
मृतक राजेश वर्मा (60 वर्षीय) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा अब तक तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों की तरफ से तहरीर आने के बाद ही मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More…
Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SO और उपनिरीक्षक सस्पेंड
ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
Ramnagar
रामनगर-हल्द्वानी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
Ramnagar News: बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल
मुख्य बिंदु
Ramnagar News: नैनीताल जिले से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ पर एक बाइक और कार की आपस में जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।
Ramnagar में बाइक और कार की जोरदार टक्कर
जानकारी के मुताबिक, नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में रामनगर-हल्द्वानी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोमवार को देर शाम को गैबुआ गांव के निकट एक बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसी बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Ramnagar Accident वापस लौटते समय हुआ हादसा
आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया, और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र के कनोरी गांव के रहने वाले राकेश, सचिन और सनी एक ही बाइक से रामनगर से अपने घर कि तरफ जा रहे थे।
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत
पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार तीनों लोगों के गैबुआ गांव के पास पहुँचते ही सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सचिन और सनी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद से परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँच गए। हॉस्पिटल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जाँच की जा रही है। और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी की जाएगी।
Read More….
दुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
UTTARAKHAND: रिश्ते हुए शर्मशार, नाबालिग बेटी ने लगाए पिता पर गंभीर आरोप
खटीमा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी से इलाके में हड़कंप, एक युवक की मौत
Accident
हिमाचल प्रदेश में भीषण बस दुर्घटना, हादसे में 9 की मौत 40 घायल

Himachal Bus Accident : हरिपुरधार में भीषण बस हादसा, 9 की मौत
मुख्य बिंदु
Himachal Bus Accident : हिमाचल प्रदेश से बस दुर्घटना की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ये भीषण हादसा सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस के खाई में गिरने से हुआ। हादसे में बस में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।
Sirmaur Haripurdhar Bus Accident :बस दुर्घटना 8 लोगों की मौके पर मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को ये बस शिमला से कुपवी जा रही थी। जो की हरिपुरधार बजार से पहले खाई में 60 मीटर नीचे गिर गई। अब तक हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद मौके पर लोगो का जमावड़ा शुरू हो गया। हादसे के समय बस में करीब 45 लोगों के सवार होने की सूचना है।

Haripurdhar Bus Accident : 45 लोगों के बस में सवार होने की सूचना
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गए। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हरिपुरधार के स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया । जहाँ से अब उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक
बस हादसे पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर गई है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, घायलों के बेहतर उपचार के लिए समुचित चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने हादसे पर शोक जताया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने भी इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा कि हरिपुरधार में जीते कोच बस का गंभीर सड़क हादसा बेहद व्यथित करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह पीड़ा सभी के लिए असहनीय है, हालांकि इस कठिन समय में कांग्रेस परिवार पूर्ण संवेदना और एकजुटता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दुआ की कि सभी घायल जल्द स्वस्थ हों।
Read More…
Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
Dehradun Accident: छह दोस्तों की मौत, सिद्धेश की पार्टी के बाद अचानक कहां जा रहे थे सभी दोस्त ?
ACCIDENT: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों की बस पलटी !
Blog18 hours agoमकर संक्रांति पर कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया त्यौहार, कौवों को भी जाता है बुलाया, जानें क्यों है ये खास
Rudraprayag16 hours agoरुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
Job13 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…
Haridwar14 hours agoहरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
Dehradun20 hours agoदेहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, दो बार असफल होने के बाद मिली सफलता
Uttarkashi21 hours agoउत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Udham Singh Nagar19 hours agoदुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
Dehradun20 hours ago18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग






































