Dehradun
‘आभार एवं अभिनन्दन समारोह’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, बोले सरकार जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझकर उसका कर रही निदान।

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा विभिन्न लंबित मांगों पर शासनादेश निर्गत किए जाने पर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त।
इंजीनियर हमारे राज्य की प्रगति का मुख्य स्तंभ है: मुख्यमंत्री।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखना तकनीकि संगठनों की जिम्मेदारी है : मुख्यमंत्री।
बुनियादी ढांचों / निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से न हो कोई समझौता : मुख्यमंत्री।
सरकार जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझकर उसका निदान कर रही है: मुख्यमंत्री।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा आयोजित ‘आभार एवं अभिनन्दन समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महासंघ की विभिन्न लंबित मांगों पर शासनादेश निर्गत किए जाने पर महासंघ पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के कुशल और प्रतिभाशाली इंजीनियर, राष्ट्र एवं राज्य के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इंजीनियर हमारे राज्य की प्रगति का मुख्य स्तंभ है। उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन अनुसार 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बनाने पर निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अंतर्गत बनने वाले बुनियादी ढांचे, विभिन्न विकास योजनाओं, सरकारी भवनों, आदि हमारी प्रदेश में विकास को सुनिश्चित करता है। ऐसे में इन बुनियादी ढांचों /निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नही होना चहिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखना तकनीकि संगठनों के ही हम सबकी जिम्मेदारी है। इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि राज्य में किसी भी विकास योजना / परियोजना बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर ग्लोबल समिट में 3.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू साइन हुए। अब तक 71,000 करोड़ रुपए एमओयू की ग्राउंडिंग हो चुकी है। योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने यूआईडीबी का गठन किया है। कालसी में हरीपुर धाम विकसित किया जा रहा है। कैंची धामी, मां पूर्णागिरी मन्दिर का विकास कार्य जारी है। 30 नई नीतियों को लाया गया है। विकास के चौमुखी कार्य प्रगति पर हैं। राज्य सरकार प्रदेश की जनता के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता, सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू , धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून जैसे बड़े एवं कड़े फैसले लिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वर्षों से लम्बित समस्याओं का समाधान किया है। विभिन्न अभियन्त्रण विभागों में काम कर रहे कनिष्ठ अभियन्ता और अपर सहायक अभियन्ताओं के लिए वाहन भत्ते में वृद्धि करने के निर्णय के साथ, प्रथम बार सहायक अभियन्ताओं को भी वाहन भत्ते के रूप में 4000 रुपए अनुमन्य किए गए हैं, साथ ही 1000 कनिष्ठ अभियन्ताओं को 10 वर्ष की निरन्तर सेवा पर उच्च वेतन का लाभ प्रदान किया गया है। कनिष्ठ अभियन्ताओं को अपर सहायक अभियन्ता के पदों में वेतन विसंगति को दूर करने का निर्णय भी लिया गया है । इससे निश्चित ही सरकार के प्रयासों के माध्यम से कनिष्ठ अभियन्ताओं और सहायक अभियन्ताओं के मनोबल में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझकर उसका निदान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ चलने का मंत्र दिया है। हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। देवभूमि को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना हम सब की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
Dehradun
जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज
मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें उत्तराखंड एवं देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है।

सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों एवं नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
big news
Uttarakhand mausam : राज्य में आज से बारिश और बर्फ़बारी के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

Uttarakhand mausam update : उत्तराखंड में आज से तापमान में भारी गिरावट होने के आसार हैं। इसका मुख्य कारण, तीन पहाड़ी जिलों में होने वाली बारिश और बर्फबारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून( IMD Dehradun ) ने राज्य के तीन पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग की तरफ से 13 दिसंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान भी जारी कर दिया गया है।
Uttarakhand mausam update: इन जिलों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावनाएं
मौसम विभाग देहरादून ( IMD Dehradun ) की तरफ से उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली जिले समेत कुमाऊं के पिथौरागढ़ में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इन जिलों के 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। जबकि निचले इलाकों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके बाद राज्य में शीत लहर बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही हैं।
IMD Dehradun: 13 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी
मौसम विभाग की और से 13 दिसंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक भी मौसम फिलहाल शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन में राज्य में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की वृद्धि होगी। इसके बाद अगले दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
प्रदेश की राजधानी देहरादून में इन दिनों कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। इसके साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान देहरादून के सामान ही 9° डिग्री सेल्सियस है। उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। इसके आलावा काशीपुर का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। कुमाऊं का प्रवेश द्वार माने जाने वाले हल्द्वानी में भी तापमान राजधानी देहरादून जितना ही है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11° सेल्सियस है।
FAQs
देहरादून में आज का तापमान कितना है?
देहरादून का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 9°C रिकॉर्ड किया जा रहा है।
हरिद्वार का तापमान कितना है?
हरिद्वार का अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 9°C है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है।
पिथौरागढ़ में बर्फबारी कब होगी ?
IMD के अनुसार पिथौरागढ़ में आज 3200 मी. के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में तेज गिरावट आ सकती है।
उत्तराखंड में तापमान कब से गिरना शुरू होगा?
उत्तराखंड में आज से तापमान में भारी गिरावट शुरू होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड और बढ़ सकती है।
हल्द्वानी का मौसम कैसा है?
हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 11°C है। यहां ठंड लगातार बढ़ रही है।
Dehradun
सशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लगाया फ्लैग

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास श्याम सिंह ने मुलाकात कर फ्लैग लगाया।
देशभर में मना जा रहा सशस्त्र सेना झंडा दिवस
देशभर में आज सशस्त्र झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देहरादून में लोक भवन में निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास श्याम सिंह ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात कर उन्हें फ्लैग लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झंडा कोष में सहयोग राशि देते हुए प्रदेशवासियों से भी अंशदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने दी सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद दिलाता है।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्य भूमि है और हम सब का प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों की अधिक से अधिक सहायता की जाए।
Cricket24 hours agoकौन है वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला खिलाड़ी, पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा
big news22 hours agoCDS Bipin Rawat की पुण्यतिथि आज, कौन थे बिपिन रावत और कैसे बने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
big news5 hours agoPithoragarh के देवलथल में लगी भीषण आग, चार घर जलकर हुए खाक
Pauri2 hours agoपौड़ी में आदमखोर गुलदार अब तक नहीं हुआ ढेर, दो और शिकारियों को किया गया तैनात
Uttarakhand1 hour agoगोवा अग्निकांड मे पौड़ी के सपूत की दर्दनाक मौत : 8 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया…
uttarakhand weather3 hours agouttarakhand weather : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, नीति घाटी में हुई बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
धर्म-कर्म50 minutes agoवृषभ राशिफल 9 दिसंबर 2025 : इस राशि के जातक आज रहें सावधान, वरना हो सकता है नुकसान





































