Almora
सीएम धामी ने प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित नामांकन जनसभा में किया प्रतिभाग।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित नामांकन जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा की पुण्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि इस भूमि को भगवान जागेश्वर धाम एवं गोलज्यू देवता का आशिर्वाद प्राप्त है। यह अष्ट भैरव व नव दुर्गा की भूमि है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के पिथौरागढ़ में मेरा जन्म हुआ है एवं इसी क्षेत्र के चंपावत से सेवा का अवसर करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा दो बार से सांसद अजय टम्टा अल्मोड़ा एवं पूरे क्षेत्र की जनता की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं। साथ ही दिन-रात हर कार्य हेतु तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी ने हमेशा मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास की बात की है। उन्होंने कहा जनसभा में दिख रहे उत्साह उमंग से पता चलता है कि निश्चित ही उत्तराखंड में “मिशन अगेन” को सुनिश्चित कर बीजेपी को अल्मोड़ा सीट से ऐतिहासिक विजय दिलाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प में हम सबने अपना योगदान देना है। प्रधानमंत्री ने हर पल भारत माता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा अजय टम्टा को वोट देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देना है। 2014 के बाद देश तेज़ी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त किया गया है। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं जो न भूतो- न भविष्यती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य के समस्त धार्मिक स्थलों को नई पहचान मिल रही है। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो गूंजी, आदि कैलाश, पार्वती कुंड आए। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। जिसके लिए हमनें राज्यहित में कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जो उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू किया जिससे मातृशक्ति को कई कुरीतियों और उत्पीड़नों से मुक्ति मिलेगी। देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। आज सभी परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रही हैं। सरकार ने सरकारी जमीन से गैरकानूनी कब्जे को खत्म कर हजारों एकड़ से अधिक सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है, हम सभी यहां भाईचारे से रहते हैं। पर जो भी यहां अशांति पैदा करने का काम करेगा। उसके खिलाफ कानून कड़ी कार्रवाई करेगा। प्रदेश में दंगारोधी कानून पर भी सहमति बनी है, अब दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही दंगे में होने वाली सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से ही की जाएगी। राज्य सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। साथ ही सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, रोपवे, रेल, हवाई सेवा, इन्फ्रास्टक्चर, सतत् विकास जैसे कई क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जनता को वोट बैंक मानकर भाई-भतीजावाद ,तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। अपने कार्यकाल के दौरान बादशाही मानसिकता वाले नेताओं ने बस गरीबों का अपमान किया है। विपक्ष ने वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का किया है। विपक्षी दलों ने अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन बनाने का प्रयास किया, लेकिन यह गठबंधन भी ठगबंधन बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस रूपी भ्रष्टाचार एवं ‘तुष्टिकरण’ भारत के कई राज्यों से लगभग गायब हो गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास उत्तराखंड के विकास के लिए न कोई विजन है और न कोई रोडमैप है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत माता की सेवा में अपना जीवन लगा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों देशवासियों के दिलों में बसते हैं। हमारी सरकार की संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर अपना आशीर्वाद दिया है। महिलाओं ने भाजपा सरकार की वापसी को अपनी प्राथमिकता बना लिया है। नई पीढ़ी भारत के अगले 25 वर्षों और अपने 25 वर्षों को एक साथ जोड़कर देख रही है। विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में नौजवान का अहम योगदान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का अटूट विश्वास है कि 21वीं सदी का विकसित उत्तराखंड सिर्फ भाजपा ही बना सकती है। उन्होंने अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ लोकसभा के सभी मतदाताओं अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड के लिए, भाजपा को बढ़-चढ़कर वोट दें । अजय टम्टा को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ममहेंद्र भट्ट, लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा, महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Almora
ALMORA FIRING NEWS: आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, तीन घायल
आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
ALMORA FIRING NEWS: अल्मोड़ा जिले के धौलछीना क्षेत्र के मंगलता गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने पड़ोसी परिवार पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग—पति, पत्नी और बेटा—छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य बिंदु
छत का काम देखने गए थे, शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के मंगलता गांव निवासी सुरेश सिंह चम्याल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राजेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू ने उनके भाई अर्जुन सिंह, बहू दीपा देवी और भतीजे मनजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की। बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह पड़ोसी के मकान की छत का काम देखने बाहर निकले थे, तभी आरोपी से कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।
ये भी पढ़ें_ Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग
इसी दौरान आरोपी अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
हथियार बरामद, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डीबीबीएल 12 बोर लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तनाव और गुस्से में था, जिस कारण उसने फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर
Uttarakhand
उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर

UTTARAKHAND: इस जिले में 2 मार्च को सरकारी संस्थानों में रहेगा अवकाश..यहाँ देखें पूरी खबर
HOLI VACATION: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में होली के अवकाश की घोषणा की गई है. इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर 2 मार्च 2026 को जिले के सभी सरकारी संस्थानो में अवकाश घोषित किया गया था.
मुख्य बिंदु
अल्मोड़ा में 2 मार्च को बंद रहेंगे सरकारी संस्थान
जारी शासनादेश के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में 2 मार्च को सभी सरकारी संस्थानों में होली का अवकाश रहेगा. ये अवकाश होली के पर्व को देखते हुए घोषित किया गया है, ताकि लोग अपने परिवार और समाज के साथ त्योहार को धूमधाम से मना सकें.
ये भी पढ़ें_ जंगली जानवरों का आतंक, यहां तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश हुए जारी
इस सम्बन्ध में जारी शासनादेश पढ़ें

Breakingnews
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा में गुरूवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत
अल्मोड़ा में बसौली इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी कार
बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को कार संख्या DL 9C BH 8402 अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार बसौली के पास पहुंची वैसे ही ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी थी। जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारी दिक्कतों का सामना टीम को करना पड़ा।
हादसे में तीन की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को निकालकर ऊपर सड़क पर लाया गया। लेकिन तब तक डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Dehradun7 hours agoसीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, कहा – ये रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति
Cricket15 hours agoNWD vs LIO Dream11 Prediction : सेनवेस पार्क में Dragons और Lions के बीच होगा रोमांचक मुकाबला..
Breakingnews7 hours agoराज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई, कहा- ये पर्व उमंग और आपसी प्रेम का त्यौहार
uttarakhand weather14 hours agoहोली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें कहां होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप ?




































