Uttarakhand
सीएम पुष्कर सिंह धामी का पंतनगर में जोरदार स्वागत , मुख्य अतिथि के रूप में 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में शामिल….

पंतनगर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पंतनगर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पंतनगर हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जिले के अधिकारियों ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के विभिन्न स्टालों का दौरा किया और वहां प्रदर्शन कर रहे नवीनतम कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय के पशु विज्ञान महाविद्यालय की ओर से तैयार मडुआ की बर्फी और लस्सी का स्वाद लिया।

17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में देशभर से 1800 वैज्ञानिक और 16 देशों के 42 विदेशी वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कृषि विकास, तकनीकी नवाचार और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करना है। सीएम धामी ने सम्मेलन में मौजूद प्रतिनिधियों से कृषि विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने का आह्वान किया और इस तरह के आयोजन को कृषि क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
Dehradun
Dehradun: फल खरीदने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण

फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने किया मामला शांत, मुकदमा दर्ज
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली के गांधी ग्राम क्षेत्र में बुधवार शाम दो गुटों के बीच फलों की बिक्री को लेकर विवाद हो गया. पहले बोलचाल और गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू होने लगी. इतने में दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकठा होने लगे जिस से स्थिति और भी तनाव पूर्ण हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया.
मुख्य बिंदु
देहरादून में फलों की बिक्री को लेकर विवाद
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को देहरादून के गांधी ग्राम क्षेत्र में एक ठेली से एक लड़की ने फल खरीदे थे. जिनमें से कुछ फल खराब निकले. इसके बाद एक युवक फल वापस करने आया और विक्रेता बुजुर्ग महिला के साथ गली गौलौज करने लगा. आरोप है कि युवक ने फल काटकर महिला के ऊपर फेंके और उनसे मारपीट की.
ये भी पढ़ें_ Roorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
फल विक्रेता बुजुर्ग महिला से मारपीट
इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों समेत दोनों पक्षों के लोग मौके पर भारी संख्या में इकट्ठे हो गए. मौके पर बढ़ती भीड़ से टकराव की स्थिति बन गई. जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मण चौक, चौकी और कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया.

ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि बुधवार शाम चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना मिली कि गांधी ग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है. इसके बाद गाली-गलौज और झगड़े की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इस दौरान दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों समुदायों के कई लोग भी वहां एकत्र हो गए थे, जिससे माहौल संवेदनशील हो गया.
हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया. वहीं पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
big news
थराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें

Chamoli News : उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ही पहाड़ों पर जंगल धधकने लगे हैं। बुधवार को चमोली जिले में बद्रीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज के जंगलों भीषण आग लग गई। कई गावों के जंगल इसकी चपेट में आ गए हैं।
Table of Contents
थराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में
चमोली जिले में बद्रीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा को नुकसान हो रहा है। इस आग की चपेट में चेपड़ों और सौगांव के जंगल भी आ गए हैं। जंगलों में लगी ये आग इतनी भयंकर है कि इसने खाड़ीबगड़, सौगांव जूनिधार और गोठिंडा के वन क्षेत्रों को भी अपने जद में ले लिया है।
50 मीटर तक ऊंची उठ रही हैं आग की लपटें
ग्रामीण और महिलाएं लगातार इस आग को बुझाने की कोशिश कर रहीं हैं। लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही है कि इसे रोकना मुश्किल हो रहा है। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी 50 मीटर तक ऊंची लपटें उठ रही हैं।

चेपड़ों गांव में कई गौशालाएं आई आग की जद में
मिली जानकारी के मुताबिक आग के कारण अब तक 20 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया है। आग ने चेपड़ों गांव की कई गौशालाओं को भी अपनी जद में ले लिया है। जिस कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। आग के कारण अब आबादी वाले इलाके के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
वन विभाग की टीमें आग बुझाने के लिए युद्धस्तर पर जुटी
आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों के साथ ही अग्नि शमन कर्मचारी और वन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। लेकिन आग इतनी विकराल है कि उसपर काबू पाने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी का कहना है कि टीम पूरी रात आग बुझाने की कोशिशों में जुटी हुई है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश और बर्फबारी, जानें कब ?

Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड मेंबीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम करवट लेनमे जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में बारिश होगी। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम
प्रदेश में बीते कई दिनों से तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जिस से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। तापमान बढ़ने के कारण जहां पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है तो वहीं मैदानमी इलाकों में लोगों को गर्मी सताने लगी हैं। लेकिन आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड का मौसम बदलेगा और बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 5, 6 और 7 मार्च को उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन 8 मार्च से मौसम करवट लेगा।
आठ मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कही कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 4000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

9 और 10 मार्च को कुछ ऐसा रहेगा मौसम
9 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के साथ आकशीय बिजली चमकने के आसार है। इसके साथ ही 3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
जबकि 10 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ आकशीय बिजली चमकने की संभावना है। बात करें बर्फबारी की तो 3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर होने की संभावना है।
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश और बर्फबारी, जानें कब ?
Dehradun19 minutes agoDehradun: फल खरीदने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण
big news27 minutes agoथराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
Cricket9 minutes agoDOL vs TIT Dream11 Prediction: डॉल्फिन्स बनाम टाइटंस मैच 8, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI




































