Almora
भाजपा के बागी को अलमोड़ा मेयर पद पर कांग्रेस ने दिया टिकट , भाजपा से बगावत का मिला फायदा…..

अलमोड़ा : भाजपा से बगावत करने के बाद भैरव गोस्वामी को आखिरकार कांग्रेस से बड़ा तोहफा मिला है। कांग्रेस हाइकमान ने उन्हें अलमोड़ा नगर निगम के मेयर पद पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह निर्णय उनके लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि साबित हो सकती है, हालांकि इसके साथ पार्टी में असंतोष भी उत्पन्न हो सकता है।
किसी समय भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे भैरव गोस्वामी ने आरक्षण की अंतिम अधिसूचना के बाद जब पाया कि नगर निगम मेयर पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किया गया है, तो उन्होंने भाजपा में अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन जब भाजपा में उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई, तो उन्होंने पार्टी से बगावत करने का निर्णय लिया। इसके बाद, कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर, दो दिन पहले उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। इस कदम से यह स्पष्ट था कि कांग्रेस उनके नाम पर ही मुहर लगाएगी, और ऐसा ही हुआ।
भैरव गोस्वामी, जो स्व. सुंदर नाथ गोस्वामी के पुत्र हैं, का जन्म 3 जून 1979 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंटर तक की है। वर्ष 2000 में भाजपा के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले गोस्वामी भा.ज.यु.मो में जिला मंत्री और खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे। इसके बाद, वर्ष 2015 से 2020 तक उन्होंने नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और वर्तमान में वह प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री हैं।
भैरव गोस्वामी की इस नई राजनीतिक यात्रा को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन उनके समर्थक और पार्टी के नए कार्यकर्ता उनके समर्थन में खड़े हैं।
#BhairavGoswami #AlmoraMayor #CongressCandidate #BJPRebellion #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #CongressInAlmora #BJPVsCongress #AlmoraElection #PoliticalChange #UttarakhandElection
big news
मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल

Almora News : पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के मरचूला से सामने आया है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।
Table of Contents
मरचूला में चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा
गुरुवार सुबह मरचूला क्षेत्र में चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे में चालक समेत दो घायल
हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे में घायल दानिश उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के रहने वाला है। उसने बताया कि वे अपने साथी अकरम के साथ चांदपुर से कैंटर में चूना लेकर मरचूला की ओर जा रहे थे। वाहन को अकरम चला रहा था।

सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
दानिश के मुताबिक मरचूला से करीब एक किलोमीटर पहले एक मोड़ पर सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद किसी तरह दोनों ने खुद को संभाला और खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
big news
अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Almora News : अल्मोड़ा में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भतरौजखान थाना क्षेत्र के डढरिया में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
अल्मोड़ा के भतरौजखान थाना क्षेत्र के डढरिया में एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक डढरिया में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पेड़ से टकराकर रुकने के कारण टला बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि वैगनआर कार (संख्या SR 26 EX 8497) भतरौजखान के स्याहीलैण से मौलेखाल बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान डढरिया के पास वाहन खाई में जा गिरा। खाई में गिरने के दौरान कार एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि टक्कर के कारण वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।
हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
हादसे में तीन युवक घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान ग्राम सौखती हरड़ा सल्ट निवासी पवन सिंह (26 वर्ष), ग्राम स्याहीलैण डढरिया सल्ट निवासी अजय रावत (25 वर्ष) तथा ग्राम सोखती हरडा सल्ट निवासी कपिल सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
Almora
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू, दो हफ्ते तक चलेगा भारत-जापान सेना का संयुक्त प्रशिक्षण

Ranikhet News : भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन 2026’ उत्तराखंड के रानीखेत में शुरू हो गया है। ये अभ्यास उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में हो रहा है।
Table of Contents
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू हो गया है। बता दें कि ये अभ्यास 24 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और 9 मार्च 2026 तक चलेगा। जिसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के बदलते खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।
दो हफ्ते तक चलेगा भारत-जापान सेना का संयुक्त प्रशिक्षण
बता दें कि इस संस्करण में दोनों देशों के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स का दल 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी इसमें शामिल है।

अभ्यास की शुरूआत एकीकरण और मार्गदर्शन गतिविधियों के साथ की गई। इसके बाद से संयुक्त प्रशिक्षण को तेज किया गया है, जिसका उद्देश्य अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों की क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, पारस्परिक समन्वय (इंटरऑपरेबिलिटी) और वास्तविक फील्ड परिस्थितियों में समन्वित सामरिक अभ्यासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
वैलिडेशन एक्सरसाइज के साथ होगा इसका समापन
अभ्यास के प्रमुख गतिविधियों में अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस (ISR) ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, शत्रुतापूर्ण वातावरण में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन), हेलिबोर्न ऑपरेशन तथा हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का अभ्यास शामिल है।

अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का समापन एक वैलिडेशन एक्सरसाइज के साथ होगा, जिसमें संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त मानकों का मूल्यांकन एक समेकित फील्ड परिदृश्य के माध्यम से किया जाएगा। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के बीच आपसी मित्रता और सौहार्द को बढ़ावा दे रहा है तथा भारत-जापान रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ कर रहा है।
Cricket18 hours agoNAM vs UGA Dream11 Prediction in Hindi, 2nd ODI 2026: फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
big news23 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद जल्द मिल सकता है दायित्वों का तोहफा, कई कार्यकर्ताओं की किस्मत का खुलेगा ताला
uttarakhand weather23 hours agoबर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
Dehradun16 hours ago23 मार्च को देहरादून धामी सरकार का “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम, ये रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
big news20 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
Breakingnews18 hours agoबड़ी खबर : सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?
big news18 hours agoदेहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान
big news21 hours agoबेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट






































