Nainital
हल्द्वानी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका , इंदिरा हृदयेश के करीबी सौरभ भट्ट ने जॉइन की बीजेपी…..

हल्द्वानी : उत्तराखंड निकाय चुनाव के बीच हल्द्वानी में दल बदलने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के करीबी और उनके प्रतिनिधि रहे कांग्रेस नेता सौरभ भट्ट ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जॉइन की।
सौरभ भट्ट को बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सांसद अजय भट्ट और मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने हल्द्वानी स्थित बीजेपी कुमावत संभाग कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी में शामिल होते हुए सौरभ भट्ट ने कांग्रेस को छोड़ने का कारण बताया कि वह अब बीजेपी में अपनी राजनीतिक यात्रा को और मजबूती से आगे बढ़ाना चाहते हैं।
सांसद अजय भट्ट ने किया जीत का दावा
बीजेपी में शामिल होने के बाद सांसद अजय भट्ट ने कहा, “प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और विकास कार्यों की गति तेज है। इस बार के स्थानीय निकाय चुनाव में भी बीजेपी की जीत होगी और यह ट्रिपल इंजन की सरकार को तीसरी बार बनाएगी।” अजय भट्ट ने बीजेपी की ओर से पूरी उम्मीद जताई और स्थानीय चुनावों में पार्टी की जीत का दावा किया।
सौरभ भट्ट का गजराज बिष्ट को समर्थन
सौरभ भट्ट ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि उन्होंने “घर वापसी” की है और अब वह बीजेपी के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट को पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतारेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में रहकर वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे और बीजेपी की विचारधारा से वह पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और राज्य दोनों में है, और यदि बीजेपी का प्रत्याशी हल्द्वानी का मेयर बनता है, तो शहर का और अधिक विकास होगा।
Nainital
हल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Haldwani News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Table of Contents
देहरादून में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ
देहरादून में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ हो गया है। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज की ये दौड़ मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है।
जब आप सभी यहां से कदम आगे बढ़ाएंगे, तो ये संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए कि उत्तराखंड का युवा अब नशे को ‘ना’ कह रहा है और जीवन को ‘हाँ’ कह रहा है।
नशा एक “साइलेंट वार” की तरह फैल रहा – सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशा एक “साइलेंट वार” की तरह फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा निशाना हमारी युवा शक्ति है। मजाक-मजाक में युवा नशे की चपेट में आ जाते हैं और वहां से लौटना बहुत मुश्किल हो जाता है। यह न सिर्फ व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को संकट में डाल देता है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एटीएफ केंद्र किए जा रहे स्थापित
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 2020 में शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार इस दिशा में मिशन मोड पर काम कर रही है। वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा हजारों आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। इसके साथ ही एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एटीएफ केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
युवाओं के लिए बनाए गए हैं ‘दगड़िया क्लब’
सीएम धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ बनाए गए हैं, जो युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल कानून बनाने से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए समाज की जागरूकता और युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। हम सभी संकल्प लें कि स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने मित्रों व समाज को भी जागरूक करेंगे।
Nainital
नैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी

Nainital News : बजून और मंगोली के बाद अब घटगड़ में शराब की दुकान खुलने का विरोध
Nainital News : नैनीताल जिले में बजून और मंगोली के बाद अब महिलाएं घटगड़ में शराब की दुकान को लेकर विरोध में उतर चुकी हैं। महिलाओं ने सड़क पर ही बैठकर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया।
Table of Contents
घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में उतरी महिलाएं
नैनीताल के घटगड़ क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्र में एकत्र हुई महिलाओं ने पोस्टर बैनर लेकर धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले मंगोली क्षेत्र में भी महिलाओं ने इसी मुद्दे को लेकर विरोध जताया था, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। धरने पर बैठी महिलाओं का आरोप है कि प्रशासन घटगड़ में शराब की दुकान खोलने की तैयारी कर रहा है।
शराब की दुकान खुलने से बिगड़ेगा क्षेत्र का माहौल
शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ जाएगा। उन्होंने “मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए, शराब नहीं रोजगार चाहिए” जैसे नारों के साथ विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर यहाँ शराब की दुकान खोली गई तो महिलाएं उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए।

रातों रात दुकान खोलने का काम किया गया शुरू
ग्रामीणों का कहना है कि कालाढूंगी रोड घटगढ़ के पास रातों रात दुकान खोलने का काम शुरू कर दिया, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। जैसे ही महिलाओं को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत सड़क पर उतर आईं और दुकान का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले मंगोली और बजून क्षेत्रों में भी महिलाओं ने नौ दिनों तक धरना दिया था। उस समय प्रशासन ने लिखित में ये भरोसा दिया था कि वहां दुकान नहीं खोली जाएगी। लेकिन अब दुकान को घटगढ़ स्थानांतरित करने का फैसला लिया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि उनकी मांगों को अनसुना करके काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
big news
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ramnagar News : रामनगर में शुक्रवार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी मच गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
रामनगर के ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला, मृतक की पहचान 60 वर्षीय अमीर हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकला था मृतक
मृतक के छोटे भाई इकबाल ने बताया कि अमीर हुसैन का एक मकान फौजी कॉलोनी में निर्माणाधीन है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार रात वो अपने उसी निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव
शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर अमीर हुसैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आशंका जताई है कि घटना के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
Haridwar13 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news16 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
big news17 hours agoरविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत
Nainital18 hours agoहल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
Dehradun11 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
Nainital19 hours agoनैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
big news12 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव





































