Dehradun
सहकारी समितियों के चुनाव की तारीख टली, अब दिसंबर को होंगे चुनाव !

देहरादून – उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र प्रदेश की बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के चुनाव की तारीखें बदल दी गई हैं। राज्य की 674 सहकारी समितियों के चुनाव 21 और 22 नवंबर को होने थे, लेकिन अब ये चुनाव 16 और 17 दिसंबर को होंगे। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
चुनावों में देरी का कारण यह बताया गया है कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव और सहकारी समितियों के चुनाव की तिथियां एक ही समय पर होने से कर्मचारियों की कमी का सामना हो सकता था। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे ने इस पर निर्णय लिया कि चुनाव अब 16 और 17 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा, एक अहम बदलाव यह है कि अब उन सदस्यों को भी मतदान का अधिकार मिलेगा, जिन्होंने पिछले एक साल में किसी भी सहकारी समिति से कोई लेन-देन नहीं किया है, लेकिन वे 45 दिन पहले सदस्य बने हैं। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने इस मुद्दे को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है ताकि इन सदस्यों को मतदान का अधिकार मिल सके।
प्रदेश की सहकारी समितियों में चुनाव के लिए पहले एक कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसके तहत 6 नवंबर को अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी, और 8 नवंबर तक उस पर आपत्तियां ली जानी थीं। इसके बाद, 11 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होनी थी। मतदाता सूची जारी होने के बाद, नामांकन पत्रों की बिक्री 12 नवंबर से शुरू होनी थी, और 13 नवंबर तक नामांकन पत्रों को जमा किया जाना था।
एक महत्वपूर्ण बदलाव यह भी है कि इस बार प्रदेश की सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। हालांकि, उत्तराखंड राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली 2018 के अनुसार, जो सदस्य चुनाव से 45 दिन पहले सदस्य बने हैं और जिनका पिछले तीन सालों में किसी एक साल में किसी भी समिति से लेन-देन नहीं हुआ है, उन्हें मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा। यह नियम खासतौर पर महिलाओं को प्रभावित कर रहा था, क्योंकि कई महिलाएं इस नियम के कारण मतदान नहीं कर पा रही थीं, जिससे उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा था। इसे देखते हुए निर्वाचन प्राधिकरण ने शासन को इस नियम में छूट देने का प्रस्ताव भेजा है।
#CooperativeElections, #ElectionPostponed, #DecemberElections, #KedarnathByelection, #ElectionDateChange
big news
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Dehradun Bribe Case : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Dehradun में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस की टीम ने डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी को नेपाली फार्म के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।

आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक निजी स्कूल को आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इन्हीं रूपयो को लेते हुए विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की पूरी जानकारी दी थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। मिली जानकरी के अनुसार आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा था। इसी दौरान विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
Dehradun
सीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Table of Contents
सीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने मृतक ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
घटना में शामिल दोषियों पर की जाएगी कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।
Breakingnews
देहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…

Dehradun News : देहरादून के रायपुर में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
देहरादून में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
राजधानी से दुखद खबर (Dehradun News) सामने आ रही है। रायपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरवाला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले अपनी पत्नी और तीन महीने की बच्ची को कमरे के अंदर बंद किया और फिर फांसी लगा ली।
घटना के बाद से क्षेत्र में फैली सनसनी
युवक द्वारा पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में बंद कर आत्महत्या करने की इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। सुन्दरवाला निवासी शुभम (24), पुत्र नरेंद्र सिंह ने अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटककर जान दे दी है।
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पता चला कि परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर कमरे के फर्श पर रख दिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Rishikesh24 hours agoअच्छी खबर : ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मिली मंजूरी
Cricket5 hours agoLSG vs DC Dream11 Team Match 5 IPL 2026
Rudraprayag5 hours agoRUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Dehradun22 hours agoचारधाम यात्रा रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी डॉक्टरों की टीम, प्रवेश बिंदुओं पर होगी स्क्रीनिंग
big news22 hours agoराहुल गांधी ने उठाया देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या का मामला, उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पर साधा निशाना
big news3 hours agoउत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा, पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना आएगा बिल
Cricket6 hours agoMUL vs HTK Dream11 Team Match 8 PSL 11 : Prediction, Pitch Report & Playing 11
big news6 hours agoरामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल












































