big news
देहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल

Dehradun Accident : देहरादून में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत
देहरादून में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक देहरादून से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस संख्या- UK04PA1678 व एक ट्रैक्टर ट्रॉली की देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने आपस में टक्कर हो गई।
जिस कारण पीछे से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी के उक्त रोडवेज बस के पीछे से टकरा जाने और महिंद्रा स्कॉर्पियो के पीछे आ रहे एक बड़े लोडेड ट्रक-HR46E0605 तथा एक महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 रजि0 नं0-UK07HC5084 के आपस में भिड़ जाने के कारण सभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन और रोडवेज बस में आग लग लगई गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। जानकारी पर मौके पर भारी पुलिस बल व दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।
घायलों व मृतकों की सूची
घायलों की सूची –
1–गुलशन S/0 जगदीश निवासी तीती सोता बिजनौर उम्र 11 वर्ष
2–सुभाष S/0रामचरण निवासी नागल सूती बिजनौर उम्र 40 वर्ष
3-विक्की S/0नंदराम भोगपुर नजीबाबाद उम्र 28 वर्ष
4-आरव S/0विकी पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष
5-लबी S/0 मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 19 वर्ष
6-नीतू W/0 का मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 35 वर्ष
7-सोनिया पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 12 वर्ष
8-अंशिका पुत्री सचिन पता उपरोक्त उम्र 6 वर्ष
9-दिव्यांशु पुत्र सचिन पता उपरोक्त उम्र 8 वर्ष
मृतक
1—–कुसुम w/0 सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
big news
Uttarakhand Budget 2026 LIVE : राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, सदन की कार्रवाई दो बजे तक के लिए स्थगित

Uttarakhand Budget 2026 : उत्तराखंड बजट सत्र 2026 की शुरूआत आज से हो गई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र के पहले ही दिन विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्रवाई दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुआ Uttarakhand Budget 2026
ग्रीष्मकालीन राजधानी में आज से उत्तराखंड का बजट सत्र शुरू हो गया है। सदन में राज्यपाल गुरमीत सिंह का अभिभाषण समाप्त हो गया है। राज्यपाल उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार का रोडमैप को रखा इसके साथ ही बीते साल की उपलब्धियों को भी सदन में रखा।

big news
गृह मंत्री अमित शाह का दौरा कई मायनों में रहा खास, धामी के साथ शानदार बॉन्डिंग के साथ हरिद्वार से दिया ये संदेश

Uttarakhand Politics : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड की जनता ने सभी मिथकों को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार को दोबारा आशीर्वाद दिया।
Table of Contents
गृह मंत्री अमित शाह का दौरा कई मायनों में रहा खास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को साकार किया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू कर वर्षों से उपेक्षित हिन्दू शरणार्थियों को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार दिलाया गया। भारतीय न्याय संहिता सहित तीन नए कानूनों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को भारतीय आत्मा के अनुरूप बनाया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गृह मंत्री के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। जिन क्षेत्रों में अशांति और भय होता था, आज वे क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। कश्मीर के लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराना, एक चुनौती माना जाता था, आज वहां गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा लहरा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा गृह मंत्री के नेतृत्व में देश, सहकारिता के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सनातन का जयघोष चारों दिशाओं में गूंज रहा है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक, बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो रहा है।

कुंभ के लिए 500 करोड़ रुपए स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ के लिए 500 करोड़ रुपए स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा निश्चित ही आगामी कुंभ सनातन का गौरव बढ़ाने वाला कुंभ होगा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।
राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। वर्ष 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन कर राज्य में ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौते किए गए, जिसमें ₹01 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश समझौतों की ग्राउंडिंग हो चुकी है।
धामी के साथ शानदार बॉन्डिंग के साथ हरिद्वार से दिया ये संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। राज्य में पहली बार जी-20 वैश्विक सम्मेलन की बैठकें और 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल प्राप्त कर राज्य को अंक तालिका में 7वां स्थान दिलाने में सफलता प्राप्त की है। राज्य में पहली बार वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन यात्रा प्रारम्भ की गई है।

चार वर्षों में आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बीते चार वर्षों में आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है, बीते वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 फीसदी और प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बीते चार वर्षों में राज्य बजट का आकार ₹60 हजार करोड़ से एक लाख करोड़ से अधिक हो गया है, राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं। बीते चार वर्षों में राज्य में स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर साढ़े 1700 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 के सतत् विकास के इंडेक्स में राज्य को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य में पर्यटन, एविएशन और खेल के विकास से जुड़े क्षेत्रों में भी बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम तथा बेस्ट विलेज, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट जैसे राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।
big news
हरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म, अमित शाह ने भाजपा नेताओं को दिया जीत का मंत्र

Haridwar News : हरिद्वार के गोडविन होटल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक समाप्त हो गई। बैठक में सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
Table of Contents
हरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म
हरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद भाजपा नेताओं में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खासा उत्साह और आत्मविश्वास दिखाई दिया। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा की।
अमित शाह ने भाजपा नेताओं को दिया जीत का मंत्र
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। उन्होंने कहा कि आज गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया है और इसी रणनीति के साथ भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।

2027 में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनना तय
वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास कार्य हुए हैं, उनका सीधा लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जनता का भरोसा भाजपा पर और मजबूत हुआ है और 2027 में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनना तय है।
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र के साथ पार्टी कर रही काम
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भाजपा की रणनीति शुरू से ही बूथ को मजबूत करने की रही है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र के साथ पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत कर रहे हैं। बैठक के बाद अन्य मंत्री और नेता भी उत्साह से भरे नजर आए और सभी ने एक स्वर में 2027 में फिर से भाजपा सरकार बनाने का दावा किया।
big news2 hours agoUttarakhand Budget 2026 LIVE : राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, सदन की कार्रवाई दो बजे तक के लिए स्थगित
Uttarakhand22 hours agoDehradun:‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान, CM धामी और मंत्री रेखा आर्या रहे शामिल
Uttarakhand22 hours agoDehradun: त्यूनी में लकड़ी के मकान में धधकी आग, अन्दर रखा सामान जलकर ख़ाक
Breakingnews4 hours agoराज्यपाल के अभिभाषण से होगीगैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत, आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट
Chamoli4 hours agoगैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना सफाई कर्मियों और पुलिस जवानों का हाल
Chamoli32 minutes agoभराड़ीसैंण में कांग्रेसी विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, देखें वीडियो
Uttarakhand20 hours agoउत्तराखंड विधानसभा सत्र कल से, गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री धामी और विधायक
Cricket3 hours agoARG vs SRN Dream11 Prediction : अर्जेंटीना बनाम सूरीनाम मैच की पूरी जानकारी, संभावित टीम और पिच रिपोर्ट





































