Uttarakhand
Dehradun: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

कुख्यात सुनील राठी गैंग के 2 सक्रिय सदस्य दून पुलिस की गिरफ्त में
देहरादून (Dehradun): उत्तराखण्ड एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुतबिक दोनों आरोपी देहरादून और हरिद्वार क्षेत्र में गैंग के लिए उगाही का काम कर रहे थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
मुख्य बिंदु
चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी
पुलिस को ये बड़ी सफलता 26 फरवरी 2026 को राजपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मिली। एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों—भानू चौधरी और पारस—को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध .32 बोर पिस्टल और सात कारतूस बरामद हुए। इस मामले में थाना राजपुर में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
गैंगस्टर के इशारे पर कर रहे थे उगाही
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी जेल में बंद सुनील राठी के निर्देश पर देहरादून और हरिद्वार की विवादित जमीनों में दखल देकर उगाही कर रहे थे। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी लगातार राठी के संपर्क में थे और जेल में उससे मुलाकात भी करते रहे थे।
ये भी पढ़ें_ एक और हत्या से दहली राजधानी, तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या
बड़ा आपराधिक नेटवर्क आया सामने
गिरफ्तार आरोपी पारस का आपराधिक इतिहास काफी लंबा बताया जा रहा है। वो पहले मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग के लिए शूटर के रूप में काम कर चुका है। इन दोनों की मौत के बाद वो सुनील राठी गैंग में शामिल हो गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी देहरादून और हरिद्वार के कुछ व्यापारियों को गैंग के नाम से धमका रहे थे। हालांकि डर के कारण कोई भी व्यापारी खुलकर सामने नहीं आया था।
ये भी पढ़ें_ Haldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या
संदिग्ध प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका की जांच
पूछताछ में हरिद्वार के एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर का नाम भी सामने आया है, जो पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अपराधियों पर सख्ती के निर्देश
राज्य में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए हैं। इसी क्रम में एसटीएफ और पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गिरोहों पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।
big news
पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

PM Modi Uttarakhand Visit : पीएम मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून भ्रमण और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को अंतिम समय तक सतर्क एवं समन्वित रहने के निर्देश दिए।
Table of Contents
पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी
पीएम मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीएम सविन बंसल ने आज जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोनल अधिकारी अपने अधीन सेक्टर और नोडल अधिकारियों को दायित्वों के प्रति भली-भांति ब्रीफ करें। ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एक बार पुनः स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को तत्काल पूर्ण कराएं।
पीएम के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन
लोक निर्माण विभाग, यूपीसीएल, पेयजल सहित सभी संबंधित विभागों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए सेफ्टी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। डाइस प्लान, एनएचएआई के माध्यम से एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण, एंकरिंग, साउंड सिस्टम, एलईडी और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य मंच के निकट ग्रीन रूम में इंटरनेट, फैक्स लाइन एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश
पंडाल में अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, जलपान, वाहन पार्किंग, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को उच्चतम स्तर पर रखते हुए एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम दिवस पर सभी अधिकारी समय से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें। आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक प्रस्तावित भ्रमण मार्ग पर स्वागत कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा, सुगमता व शांति व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट और जीटीसी हेलीपैड की व्यवस्थाओं को भी सुचारू रखने को कहा गया।
चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के गणेशपुर से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण प्रस्तावित है। इस अवसर पर देहरादून में भी विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने पूरे मार्ग को 13 जोनों में विभाजित कर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
big news
घर के बाहर खेलते वक्त 5 साल की मासूम पर गिरा स्लाडिंग गेट, बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम

Nainital News : नैनीताल से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घर के बाहर खेल रही एक पांच साल की बच्ची के ऊपर स्लाइडिंग गेट गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
घर के बाहर खेलते वक्त 5 साल की मासूम पर गिरा स्लाडिंग गेट
नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में घर के बाहर खेलते वक्त एक बच्ची के ऊपर स्लाइडिंग गेट गिर गया। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बच्ची घर के आंगन में ही खेल रही थी। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि परिजनों को संभलने तक का मौका नहीं मिल सका।
अचानक ट्रैक से निकलकर बच्ची के ऊपर गिर गया गेट
मिली जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी के वार्ड नंबर 7 में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। विक्रम सिंह अधिकारी की पांच वर्षीय बेटी हस्मिता घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान वह लोहे के स्लाइडिंग गेट पर झूलने लगी, तभी अचानक गेट ट्रैक से निकलकर उस पर गिर गया।

हादसे के बाद से इलाके में पसरा मातम
जिस से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
big news
हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला

Haridwar News : हरिद्वार हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। इस बार एक्स मुस्लिम यात्रा में मुस्लिम टोपी पहनकर आए युवकों का हर की पौड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने पर गंगा सभा आग बबूला हो गई है।
Table of Contents
हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल
हरिद्वार हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश को लेकर एक बार फिर से बवाल देखने को मिल रहा है। एक्स मुस्लिम यात्रा में मुस्लिम टोपी पहनकर आए युवकों के हर की पौड़ी में आने को लेकर गंगा सभा ने आपत्ति जताई है। म्युनिसिपल एक्ट का हवाला देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात गंगा सभा कह रही है।
एक्स मुस्लिम यात्रा को लेकर शुरू हुआ बवाल
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर के गंगा बैराज से शुरू हुई एक्स मुस्लिम यात्रा रविवार को हरिद्वार हर की पौड़ी पर समाप्त हुई। जिसमें कुछ युवक मुस्लिम टोपी पहनकर ब्रह्मकुंड पहुंच गए। आयोजकों से पूछा तो उन्होंने इसे केवल सिम्बोलिक तौर पर आने की बात कही। जबकि गंगा सभा का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

दरअसल इस्लाम धर्म को छोड़ चुके लोगों ने दूसरे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें हरिद्वार के संत भी शामिल हुए गुरुकुल कांगड़ी पहुंची या है यात्रा रविवार को शहर के कई क्षेत्रों से होते हुए हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पहुंची।
लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई यात्रा
यात्रा के संयोजक आलम का कहना है कि इस्लाम धर्म में ये मानता है कि जो इस्लाम छोड़ेगा तो उसका सर कलम कर दिया जाएगा, जिसको लेकर लोग डरे और समय रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस डर से बाहर निकालने के लिए और जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा प्रारंभ की गई थी।
वही संत राम विशाल दास का कहना है कि कहना है कि इस यात्रा के माध्यम से अन्य मुस्लिम लोगों को भी प्रेरित करना है कि वह किसी दबाव में ना रहे और इस मिथक को तोड़कर किसी भी धर्म को अपना सकते हैं।
Cricket14 hours agoSRH vs RR Dream11 Team Match 21 IPL 2026 : हैदराबाद बनाम राजस्थान, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट..
big news16 hours agoदेहरादन में 14 अप्रैल को इन रास्तों से भूलकर भी नहीं जाना, वरना हो जाएंगे परेशान, देखें पूरा रूट प्लान
big news14 hours agoकल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
Dehradun15 hours agoहरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज, अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग ने भेजा नोटिस
Haridwar13 hours agoमिलावटखोरों की अब खैर नहीं, चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग
big news12 hours agoहर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला
big news10 hours agoघर के बाहर खेलते वक्त 5 साल की मासूम पर गिरा स्लाडिंग गेट, बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम
big news9 hours agoपीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर






































