Kotdwar
कोटद्वार में जिला स्तरीय मिनी कांक्लेव का हुआ शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रही उपस्थित निवेशकों किया आमंत्रित।

कोटद्वार – उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023 के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत कोटद्वार में जिला स्तरीय मिनी कांक्लेव का शुभारंभ हुआ। जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया। इस बीच मंत्री आर्या के साथ लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत भी मौजूद रहे।

बता दे कि जनपद गढ़वाल में निवेश को लेकर निवेशक काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान कॉन्क्लेव में छोटी बड़ी कुल 80 कंपनियों ने 1400 करोड़ के निवेश पर हामी भरते हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। निवेशकों 80 कंपनियों में 36 जिला उद्योग केंद्र जबकि 44 कंपनियां सिडकुल में पंजीकृत है। नए उद्योगों की स्थापना में नीति -नियमो में लचीलापन व त्वरित सहयोग के लिए निवेशकों ने सरकार व जिला प्रशासन की सराहना की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, आवेदन प्रक्रिया में सरलीकरण, सुरक्षा के साथ-साथ अनुकूल वातावरण मुहैय्या कराया जा रहा है। कहा कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उधमों की स्थापना में नीति-नियमों को लचीला व सरल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक निवेश के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार सृजित हो सके साथ ही देश आत्मनिर्भरता की और अग्रसर हो सके।

कोटद्वार में उद्योगों के लिए आवश्यक पानी की व्यवस्था हेतु कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। इस बीच कैबिनेट मंत्री ने कॉन्क्लेव में उपस्थित निवेशकों को दिसंबर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वैश्विक इन्वेस्टर समिट में आमंत्रित किया है।

Kotdwar
कोटद्वार: 30 साल पुरानी दुकान के नाम ‘बाबा’ को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताई आपति, वीडियो वायरल

Kotdwar: विशेष समुदाय की दुकान के नाम को लेकर उपजा विवाद, बजरंग दल ने जताई आपति
मुख्य बिंदु
कोटद्वार (Kotdwar): उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक विशेष समुदाय की कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर मामला तनाव पूर्ण हो गया. कुछ युवकों ने दुकान दार से नाम बदलने के लिए कहा. मामले में पहले नोकझोंक हुई जिसने बाद में विवाद का रूप ले लिया. जिसका बिदो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें_ चारधाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश बैन को लेकर गरमाया माहौल, बीकेटीसी अध्यक्ष ने कही बड़ी बात
कोटद्वार में विशेष समुदाय की दुकान का नाम बाबा रखने से विवाद
वायरल विडियो में कुछ युवक दुकान दार से तीखे तेवरों में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें वो कह रहे हैं कि दुकान का नाम बाबा रखने का अधिकार केवल हिन्दू धर्म के लोगों का है. इसलिए दुकान दार अपनी दुकान का नाम बदल दे, इस पर दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान 30 सालों से इसी नाम से चल रही है. लेकिन ये मामला यहीं नहीं थमा विवाद बड़ा और हाथापाई शुरू होने लगी. जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की.
30 सालों से इसी नाम से चल रही दुकान
बता दें कि कोटद्वार के पटेल मार्ग पर एक दुकान “बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेण्टर” के नाम से चल रही है. दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान पिछले 30 सालों से इसी नाम से चल रही है. जिस पर बजरंग दल के कुछ लोगों ने आपति जताई और दुकानदार से नाम बदलने के लिए कहा. बजरंग दल के लोगों का कहना था कि बाबा नाम हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ है, इसलिए ये नाम रखने का विशेषाधिकार केवल हिन्दू धर्म के लोगों का है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती
आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां से लौट गए. पूरे क्षेत्र में घटना के बाद से सनसनी मची हुई है. वहीँ इस मामले पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने कहा कि-
इस मामले की जांच की जा रही है. किसी भी व्यक्ति या संगठन को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जो भी कानून व्यवस्था को प्रभावित करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
-प्रदीप नेगी, कोतवाली प्रभारी-
Kotdwar
डेढ़ साल की मासूम बनी गुलदार का निवाला, आँगन में खेलते समय किया हमला

Kotdwar: जयहरीखाल विकासखंड में गुलदार ने मासूम को बनाया निवाला
कोटद्वार (Kotdwar): उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमले से पूरे प्रदेश भर में दहशत का माहौल है। ऐसी ही एक झकझोर कर रख देने वाली खबर कोटद्वार से सामने आई है। जहाँ पर शनिवार शाम एक डेढ़ वर्षीय मासूम को गुलदार ने अपना शिकार बना दिया।
मुख्य बिंदु
आँगन में खेल रही बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला
जानकारी के मुताबिक, पौड़ी जिले के कोटद्वार के निकट विकासखंड जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में डेढ़ वर्षीय यशिका अपने माता-पिता के साथ घर के आंगन में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए गुलदार ने पल भर में बच्ची पर हमला कर उसे उठाकर जंगल की ओर गया।
ये भी पढ़ें – गुलदार ने मवेशियों को बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने वनकर्मियों को ही बना लिया बंधक, कई घंटे तक नहीं छोड़ा
कई घंटों की तलाश के बाद जंगल से मिला शव
घटना होते ही, माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद, ग्रामीणों ने आनन-फानन में जंगल में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद बच्ची का पता नहीं चल सका। जिसके बाद रात करीब नौ बजे, घर से काफी दूरी पर जंगल क्षेत्र में बच्ची का शव गंभीर अवस्था में बरामद हुआ।
परिवार में मातम, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं, सूचना मिलते ही लैंसडौन वन प्रभाग के वनकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, वन विभाग की ओर से क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Kotdwar
घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में कराया गया भर्ती

प्रदेश में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटद्वार में भालू ने घास काट रही एक महिला पर हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला
पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार के जिवई गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बीरोंखाल के जिवई गांव निवासी लक्ष्मी देवी (35) पत्नी महिपाल सिंह अपने गांव से सटे गांव बापता की सीमा पर घास काट रही थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। पास में ही उसकी देवरानी और सास-ससुर बकरियां चरा रहे थे। महिला की चीख-पुकार सुन वो वहां पहुंचे जिस से भालू वहां से भाग गया।
भालू के हमले में महिला बुरी तरह घायल
भालू के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। भालू ने महिला का चेहरा बुरी तरह नोच डाला है और एक आंख को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आनन-फानन में महिला को बीरोंखाल स्थित अस्पताल ले जाया गया। डॉ. शैलेंद्र रावत ने प्राथमिक उपचार कर सर्जरी के लिए हायर सेंटर रेफर किया। बताया जा रहा है कि महिला के पति महिपाल सिंह के दिल्ली में नौकरी करने के कारण परिजन घायल महिला को दिल्ली ले गए हैं। जहां उन्हें एमेस में भर्ती कराया गया है।
Uttarakhand17 hours agoउत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर आवेदन शुरू
Uttarakhand18 hours agoरुद्रप्रयाग में 5 साल का मासूम बना गुलदार का निवाला, ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
Breakingnews16 hours agoदून जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन, XEN व ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
big news18 hours agoगुंजन हत्याकांड में एसआईटी का हुआ गठन, आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
Cricket17 hours agoभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वॉर्म-अप मैच में कौन मारेगा बाज़ी? पिच रिपोर्ट, जाने प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Cricket13 hours agoZIM vs OMAN Dream11 Prediction Today – एक्सपर्ट गाइड, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Breakingnews18 hours agoछह प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, UKPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, देखें यहां
Dehradun16 hours agoकालसी बस हादसे के घायलों से मिले सीएम धामी, परिजनों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन





































