Rudraprayag
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को फील्ड में उतारते बाधित यातायात को करवाया सुचारू।

केदारनाथ धाम – श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2024 कपाट खुलने के सातवें दिन केदारपुरी में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गयी है। गुरुवार शाम तक 1,83,677 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह शायद पहली दफा होगा जब पहले सात दिनों में इतनी बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शनों को यहां पहुंचे हैं। गुरुवार का दिन सुबह से ही यातायात को लेकर चुनौतीपूर्ण रहा। भारी संख्या में यात्री निजी एवं सार्वजानिक वाहनों से जनपद में पहुंचे।

यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव फाटा से लेकर सीतापुर एवं सोनप्रयाग तक कुछ स्थानों पर सिंगल लेन और बॉटल नेक होने के चलते यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस बल ने रोस्टर के हिसाब से बारी-बारी से दोनों तरफ से ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था बनाई है, लेकिन अपनी मंजिल तक पहुंचने की जल्दी में कई श्रद्धालु यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए यातायात व्यवस्था बाधित कर रहे हैं। ऐसे में न केवल यातायात नियमों का पालन कर रहे यात्री परेशान हो रहे हैं बल्कि पूरी यात्रा प्रभावित हो रही है। अचानक पैदा हुई स्थिति को काबू में करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को फील्ड में उतारते हुए जाम की स्थिति पर काबू पाया। देर रात जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल के साथ स्वयं मौके पर पहुँचकर कुंड से सोनप्रयाग तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए बाधित यातायात को सुचारू करवाया।
इससे पहले पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल खुद मौके पर गुप्तकाशी, फाटा, शेरसी, बड़ासू से लेकर सोन प्रयाग के बीच यातायात सुचारू करने में जुटे रहे। यात्रियों ने पुलिस एवं प्रशासन के मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि जाम से जल्दी राहत मिलना बड़ी राहत की बात है। जाम से श्रद्धालुओं को निजात दिलाने के लिए इस वर्ष जनपद में 11 नई पार्किंग विकसित की गई हैं जहां 460 गाड़ियों की पार्किंग हो सकती है वहीं सीतापुर एवं सोनप्रयाग की बड़ी पार्किंग मिलाकर 1500 से अधिक वाहनों की पार्किंग यात्रा मार्ग पर मौजूद है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा अगस्त्यमुनि मैदान को भी बैकअप पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्य पार्किंग फुल होने पर बड़े वाहनों को अगस्त्यमुनि मैदान में पार्क कर यहां से शटल सेवा के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ा जा रहा है।
वहीं सभी पार्किंग की क्षमता एवं जगह की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा विकसित एक एप के जरिए लगातार अपडेट हो रही है। लेकिन यहां पर श्रद्धालुओं से भी अपेक्षा है कि यात्रा अपने निजी वाहनों से न करके शटल वाहनों के माध्यम से करें ताकि सीमित जगह पर यातायात का अतिरिक्त दबाव न बने।
big news
केदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत, समय पर नहीं पहुंची मेडिकल टीम, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल

Rudraprayag News : केदारनाथ दर्शनों को आए एक यात्री की केदारनाथ धाम में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शव हेलीकॉप्टर से जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
केदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह केदारनाथ दर्शनों को आए नियर जीटी बोर्ड जिला गोरवा सिटी बडोदरा गुजरात निवासी 59 वर्षीय दिलीप भाई मनु माली पुत्र नानी बाई माली की केदारनाथ में अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनो द्वारा किसी तरह से केदारनाथ अस्पताल ले जाएगा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल
मृतक श्रद्धालु के पुत्र नानू भाई माली ने स्वास्थ्य विभाग पर भी बड़े प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता की तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश हो गए। उन्होंने मेडिकल सहायता के फोन किया तो उन्हें आश्वासन तो मिला लेकिन डेढ़ घंटे तक वो पिता को अस्पताल नहीं पहुंचा पाए।
जिसके बाद को खुद पिता को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है पिता की मौत के बाद उन्हें शव ले जाने के लिए भी भटकना पड़ा। दो घंटे तक पिता का शव धूप में पड़ा रहा लेकिन हेली से शव ले जाने की अनुमति नहीं मिली। उनकी बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

व्यवस्थाओं को बेहतर बताने वाले दावे हवा-हवाई
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बताने वाले स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के दावे भी फेल होते दिखाई दे रहे हैं। ये यात्रा का पहला दिन था जबकि आने वाले समय में पूरे 6 माह यात्रा चलनी है। ऐसे में पहले ही दिन इस खबर के सामने आने के बाद से चारों ओर चर्चाएं हो रही हैं।
चारधाम यात्रा में चार दिनों में 3 यात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा को शुरू हुए 4 दिन हो गए हैं। इन चार दिनों के भीतर ही जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें यमुनोत्री में दो और केदारनाथ में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। बता दें की चारधाम यात्रा का आगाज 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ था।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार
रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 11:54 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ककड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका बाहर
SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थी तीनों मृतक
- 1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।
- 2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
- 3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
big news
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, 691 श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी

Tungnath Dham : केदारनाथ धाम के साथ ही तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट आज भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
Table of Contents
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट
आज तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धाम के कपाट खुलते ही पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। 691 श्रद्धालु कपाट खुलने के इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

सीएम धामी ने श्रद्धालुओं का किया स्वागत
तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने पर सीएम धामी नेे श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि आज पंच केदारों में प्रतिष्ठित श्री तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोल दिए गए हैं।
चारधाम और पंच केदार यात्रा पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत, अभिनंदन और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी की यात्रा सुखद, सुरक्षित और कल्याणकारी हो।
Cricket23 hours agoNP vs VAN Dream11 Team Today: Best Fantasy Tips & Winner Prediction (2026)
big news21 hours agoदेहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम
big news24 hours agoभीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
big news23 hours agoयूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल
Breakingnews19 hours agoटिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत
big news20 hours agoकेदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत, समय पर नहीं पहुंची मेडिकल टीम, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल
CHAR DHAM YATRA2 hours agoचारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन, भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज
Tehri Garhwal2 hours agoटिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा






































