Chamoli
डीएम संदीप तिवारी ने महिला बेस अस्पताल का किया निरीक्षण, सुनी जनसमस्याएं, स्थानीय विधायक रहे मौजूद

चमोली – जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को महिला बेस अस्पताल सिमली का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सिमली अस्पताल में बेसिक स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महिला बेस अस्पताल सिमली की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताते हुए जनहित में समस्याओं का त्वरित समाधान करने की बात कही।

जिलाधिकारी ने महिला बेस अस्पताल सिमली में स्टाफ की जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल में सृजित पद, सृजित पदों के सापेक्ष चिकित्सकों की तैनाती और रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में लेडी मेडिकल ऑफिसर की तैनाती के साथ रोटेशन के आधार पर गायनोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था करने को कहा। सीएसआर मद में स्वास्थ्य विभाग को मिलने वाली ब्लड टेस्टिंग मशीन को सिमली बेस अस्पताल में स्थापित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में कैंटीन न होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने कैंटीन संचालन के लिए शीघ्र टेंडर करने या महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कैंटीन का संचालन कराने को कहा। अस्पताल की सुरक्षा और सफाई की समस्या पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को पीआरडी से सुरक्षा कार्मिक की तैनाती हेतु शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने और सफाई व्यवस्था के लिए स्वच्छक तैनात करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में प्रकाश व्यवस्था न होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि भवन हैंडओवर होने तक परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें। जो लाइट खराब पडी है, उनको तत्काल ठीक किया जाए। जिलाधिकारी ने उरेडा से भी अस्पताल परिसर में कुछ लाइट लगाने को कहा। जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सा प्रबंधन समिति के बजट से अस्पताल तक पहुंच मार्ग का सुधारीकरण, साफ-सफाई, झाडी कटान और प्रेवश मार्ग पर सूचना बोर्ड स्थापित करें। सिमली अस्पताल में तैनात चिकित्सा स्टाफ को सिमली में ही आवास आवंटित करें। जिले स्तर की बेसिक समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर समाधान किया जाए। हिदायत दी कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिला बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में भी जानकारी ली।

जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने महिला बेस अस्पताल सिमली में महिला रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर का संचालन सहित मार्ग सुधारीकरण, साफ सफाई, लाइट एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
big news
भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक खुले, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी

Badrinath Dham : भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह विधि-विधापूर्वक खोल दिए गए हैं। हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। सीएम धामी ने कपाट खुलने के बाद भगवान बद्री विशाल के दर्शनव किए।
Table of Contents
भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक खुले
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज पूरे विधि विधान और वैदिक मन्त्रोचार के साथ प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए हैं। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल और अखंड ज्योत के दर्शन किए।
सीएम धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन
भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

भगवान श्रीहरि विष्णु की पवित्र भूमि श्री बद्रीनाथ धाम हिमालय की गोद में स्थित ये दिव्य धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अलौकिक भक्ति, दिव्य ऊर्जा और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति ने मन को भावविभोर कर दिया।
पीएम मोदी के नाम से की गई धाम में पहली पूजा
कपाटस खुलने के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम से श्री हरि विष्णु की प्रथम पूजा की गई। सम्पूर्ण विधि विधान के साथ श्री बदरी विशाल का वंदन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल के लिए प्रार्थना की।
सीएम ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही पावन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। देवभूमि उत्तराखण्ड में देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Chamoli
गाड़ू घड़ा और गरुड़ की डोली बद्रीनाथ के लिए रवाना, 23 अप्रैल को खुलेंगे भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट

Badrinath Dham : 23 अप्रैल को भक्तों के लिए खुल जाएंगे भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट
Badrinath Dham : बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले होने वाली प्रक्रिया शुरू हो गई। गाड़ू घड़ा यात्रा और गरुड़ की डोली के साथ शंकराचार्य की डोली धाम के लिए रवाना हो गई है।
Table of Contents
गाड़ू घड़ा और गरुड़ की डोली बद्रीनाथ के लिए रवाना
बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाने है। इस पहले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज नृसिंह मंदिर परिसर में स्थित मंदिर विशेष पूजा की गई। जिसके बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है।

जय बद्रीविशाल के नारों से गूंजा पूरा इलाका
गाड़ू घड़ा और गरुड़ की डोली और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होने के दौरान पूरा इलाका जय बद्रीविशाल के नारों से गूंज उठा। इसके साथ ही द्री विशाल के भजनों के साथ महिलाओं व सेना के बैंडो की मधुर ध्वनि ने पूरा क्षेत्र भक्तिमय कर दिया।
23 अप्रैल को विधि-विधानपूर्व खोल दिए जाएंगे कपाट
बता दें कि रात्रि विश्राम पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान बद्री में करने के बाद अगले दिन भगवान कुबेर और उद्धव की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी तथा गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा बदरीनाथ के लिए रवाना हुई।
इस यात्रा में बद्रीनाथ धाम के रावल भी शामिल रहे और पूरे विधि-विधान के साथ आगे बढ़े। अब 23 अप्रैल को धार्मिक परंपराओं के अनुसार बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
Breakingnews
बड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल

Chamoli News : चमोली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
Chamoli News : चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए।
Table of Contents
चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त
चोपता सड़क मार्ग पर एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सेना के जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
घायल जवानों को प्रदीप रमोला और राहुल अजय पंवार ने देवदूत बनकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से जवान धवल राठौर को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि धवल राठोर अग्निवीर के रूप मेंभारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Cricket15 hours agoDC vs PBKS Dream11 Team Match 35 IPL 2026: दिल्ली बनाम पंजाब – फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्रो टिप्स..
big news15 hours agoअचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
Tehri Garhwal17 hours agoटिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
big news12 hours agoभीषण गर्मी के कारण नैनीताल में बदला विद्यालयों का समय, जानें अब कितने बजे होगी स्कूलों छुट्टी ?
Cricket15 hours agoRR vs SRH Dream11 Team Prediction Match 36 IPL 2026: जयपुर के मैदान पर कौन मारेगा बाजी? जानें बेस्ट प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
CHAR DHAM YATRA16 hours agoचारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन, भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज
big news13 hours agoहिमाचल के उद्योगपति ने बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़, डॉक्टर महिंद्र शर्मा पहले भी कर चुके हैं दान
big news14 hours agoपौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए फिर किया शिकार…






































