Bageshwar
20 दिसंबर से शुरू होने जा रहा कत्यूर महोत्सव की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, मुख्यमंत्री करेगे उद्घाटन।

गरुड़/ बागेश्वर – डीएम अनुराधा पाल ने बैजनाथ में 20 दिसंबर से शुरू होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों को लेकर क्षेत्र का दौरा किया। डीएम ने कहा महोत्सव का उद्घाटन सीएम कर सकते हैं। महोत्सव स्थल पर डीएम ने कहा कि बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो कराया जाएगा।

डीएम ने लोनिवि को भकुनखोला मैदान का समतलीकरण करने के साथ ही मंच निर्माण, बैरिकेडिंग व गोमती नदी में अस्थायी पैदल पुल बनाने के निर्देश दिए। आम जनता के आने-जाने के लिए सभी रास्तों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान विभागीय स्टॉल भी लगाये जाएंगे। महोत्सव के सफल संचालन के लिए गठित समितियों की बैठक कराने के निर्देश पर्यटन अधिकारी को दिए। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्मित बैजनाथ झील के पास बने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर ईई को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
big news
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, कपकोट के रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

Bageshwar News : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
बागेश्वर के कपकोट में रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो
बागेश्वर में गुरूवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक बागेश्वर के कपकोट में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन खलझूनी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत
बताया जा रहा है कि हादसा कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास हुआ है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक महिला की पहचान पानुली देवी के रूप में हुई है। जबकि दूसरी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

बोलेरो वाहन में सात लोग थे सवार
हादसे की जानकारी पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें पांच पुरूष और दो महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं की मौत की खब से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Breakingnews
बागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग

Bageshwar News : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप से धरती डोल उठी। बागेश्वर जिले में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण हड़ंकप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकले।
Table of Contents
बागेश्वर में भूकंप से डोली धरती
उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप (Earthquake in bageshwar) के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर जिले में भूकंप के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई।
7 बजकर 48 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके
एनएससी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह आठ बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए। जिसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। गनीमत की बात ये रही कि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए लोग
बागेश्वर में आए सुबह-सुबह आए इन झटकों (Earthquake in bageshwar) के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इस की तीव्रता कम थी। उन्होंने बताया कि भूकंप से जिले के किसी भी तहसील या गांव से अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
big news
J&K में आतंकियों से मठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद, आज घर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Bageshwar News : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के बागेश्वर का लाल शहीद हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा।
Table of Contents
आतंकियों से मठभेड़ में बागेश्वर का लाल शहीद
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के Bageshwar निवासी जवान शहीद हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के कपकोट के बीथी निवासी गजेंद्र सिंह गढ़िया तंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में बलिदान हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज कपकोट लाया जाएगा।
टू-पैरा कमांडो में तैनात थे शहीद गजेंद्र सिंह गढ़िया
बता दें कि शहीद गजेंद्र सिंह गढ़िया टू-पैरा कमांडो में तैनात थे। रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान ऑपरेशन त्राशी में वो भी शामिल थे। इस ऑपरेशन के दौरान छात्रू क्षेत्र के सुदूर-सिंहपोरा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इसी हमले में हवलदार गजेंद्र शहीद हो गए।

केदारेश्वर मैदान में लाया जाएगा पार्थिव शरीर
मिली जानकारी के मुताबिक बलिदानी गजेंद्र सिंह गढ़िया अपने पीछे पिता धन सिंह गढि़या, माता चंद्रा देवी गढि़या, पत्नी लीला गढि़या और दो बच्चे राहुल गढि़या और धीरज गढि़या को छोड़ गए हैं। इस खबर के बाद से उनकी पत्नी बेसुध हैं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बलिदानी गजेंद्र सिंह गढ़िया का पार्थिव शरीर आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से Bageshwar के कपकोट के केदारेश्वर मैदान में लाया जाएगा। जबकि सरयू-खीरगंगा नदी के संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Breakingnews11 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news12 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
National9 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
big news6 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
National7 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
Pithoragarh11 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
almora5 hours agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण
Udham Singh Nagar8 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस




































