Bageshwar
20 दिसंबर से शुरू होने जा रहा कत्यूर महोत्सव की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, मुख्यमंत्री करेगे उद्घाटन।

गरुड़/ बागेश्वर – डीएम अनुराधा पाल ने बैजनाथ में 20 दिसंबर से शुरू होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों को लेकर क्षेत्र का दौरा किया। डीएम ने कहा महोत्सव का उद्घाटन सीएम कर सकते हैं। महोत्सव स्थल पर डीएम ने कहा कि बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो कराया जाएगा।

डीएम ने लोनिवि को भकुनखोला मैदान का समतलीकरण करने के साथ ही मंच निर्माण, बैरिकेडिंग व गोमती नदी में अस्थायी पैदल पुल बनाने के निर्देश दिए। आम जनता के आने-जाने के लिए सभी रास्तों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान विभागीय स्टॉल भी लगाये जाएंगे। महोत्सव के सफल संचालन के लिए गठित समितियों की बैठक कराने के निर्देश पर्यटन अधिकारी को दिए। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्मित बैजनाथ झील के पास बने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर ईई को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
Bageshwar
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत

Bageshwar Accident : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा
बागेश्वर के आरे-द्यांगण बाईपास पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरे से द्यांगण की ओर जा रही एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल उपाध्याय और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले थे सभी
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के निवासी हैं और वर्तमान में बागेश्वर के माजियाखेत क्षेत्र में रह रहे थे। हादसे में वन आरक्षी संदीप कुमार (30) और राहुल कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं संदीप कुमार की तीन वर्षीय बेटी पूजा को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम पूजा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों का इलाज जारी है।
- भारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकबला कल , पढ़े फैंटेसी गाइड और मैच प्रेडिक्शन..
- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत विकास कार्यों का किया निरीक्षण….
- धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजना…
- नंदा गौरा योजना: हरिद्वार और उत्तरकाशी की 4098 बालिकाओं को मिला लाभ, खातों में पहुंचे 19.23 करोड़ रुपये
- Haridwar News : गंगा पार कर हाथियों के साथ सेल्फी लेना युवकों को पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान…
big news
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर

Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा, 11 बाराती घायल
Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा हो गया। यहां शामा भनार के पास बारात की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए।
Table of Contents
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो
कपकोट में बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बारात को लेकर जा रही एक बोलेरो शामा भानारी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ। हादसे में 11 बाराती घायल हुए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कीमू गांव से धरमघर जा रही थी बारात
मिली जानकारी के बारात कीमू गांव से धरमघर जा रही थे। बोलेरो भी कीमू गांव से निकली थी। जैसे ही वाहन शामा भनार के पास मोड़ पर पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस से बारातियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

3 घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद ग्रामीणों मे तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। इसी बीच पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 3 को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
big news
उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड में बीते एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बागेश्वर और पौड़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के हल्के झटकों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम एक बार फिर धरती कांपी और लोगों ने कंपन महसूस किया। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई, जो हल्की श्रेणी में आती है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पौड़ी गढ़वाल में देर शाम आया भूकंप
बागेश्वर की तरह ही पौड़ी गढ़वाल में भी भूकंप के झटकों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम पौड़ी में भूकंप आया। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के बनास मल्ला क्षेत्र के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टरक स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड रही।

किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
पौड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बागेश्वर में भूकंप के कारण लोग डर गए थे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।
Cricket21 hours agoSA-W vs NED-W Dream11 Team Today: ICC Women’s T20 World Cup 2026 I 25 JUNE 2026
Breakingnews17 hours agoभारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकबला कल , पढ़े फैंटेसी गाइड और मैच प्रेडिक्शन..
Cricket20 hours agoIndia tour of Ireland 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में युवा ब्रिगेड तैयार, जानें पूरा शेड्यूल, स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
Uttarakhand20 hours agoHaridwar News : गंगा पार कर हाथियों के साथ सेल्फी लेना युवकों को पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान…
Uttarakhand21 hours agoNirjala Ekadashi 2026: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Uttarakhand18 hours agoधामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजना…
Uttarakhand19 hours agoनंदा गौरा योजना: हरिद्वार और उत्तरकाशी की 4098 बालिकाओं को मिला लाभ, खातों में पहुंचे 19.23 करोड़ रुपये
Uttarakhand17 hours agoविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत विकास कार्यों का किया निरीक्षण….






































