Dehradun
उत्तराखंड में बाहरी वाहनों का प्रवेश महंगा, कैबिनेट ने ग्रीन सेस बढ़ाने का लिया फैसला…

देहरादून: उत्तराखंड में अब बाहरी राज्यों से आने वाले निजी और व्यावसायिक वाहनों को राज्य की सीमा में प्रवेश करने के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा। राज्य कैबिनेट ने ग्रीन सेस की दरों में 28 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह कदम राज्य में बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने और पर्यावरणीय क्षति को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
वर्ष 2021 में चेकपोस्ट बंद होने के बाद अन्य राज्यों के निजी वाहनों से ग्रीन सेस वसूलना संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब इसे फिर से लागू किया जा रहा है। 15 जून 2025 से
राज्य में पहले से पंजीकृत वाहनों पर यह सेस लागू नहीं होगा। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और दोपहिया वाहन भी इस सेस से मुक्त रहेंगे।
ग्रीन सेस की वसूली ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों की मदद से की जाएगी, और यह राशि वाहनों के FASTag खाते से स्वतः कटेगी। इसके लिए सिस्टम इंटीग्रेटर का चयन हो चुका है और अब नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) व वाहन सॉफ्टवेयर से इसका इंटीग्रेशन किया जा रहा है। एक महीने के भीतर यह प्रणाली पूरी तरह से चालू हो जाएगी।
नई दरें इस प्रकार होंगी:
| वाहन श्रेणी | ग्रीन सेस (₹ में) |
|---|---|
| भारी वाहन (3 एक्सल) | 450 |
| भारी वाहन (4-6 एक्सल) | 600 |
| 7 एक्सल या अधिक | 700 |
| मध्यम/भारी माल वाहन (7.5-18.5 टन) | 250 |
| हल्के माल वाहन (3-7.5 टन) | 120 |
| डिलीवरी वैन (3 टन तक) | 80 |
| भारी निर्माण उपकरण वाहन | 250 |
| बस (12 सीट से अधिक) | 140 |
| मोटर कैब, मैक्सी कैब, पैसेंजर कार | 80 |
#GreenCess #FastagDeduction #VehicleEntryFee #ANPR #UttarakhandCabinetDecision
Uttarakhand
उत्तराखंड में भारी बारिश ओर बर्फ़बारी का अलर्ट, इन जिलों में आज रहेंगे स्कूल बंद

Uttarakhand School closed : इन जिलों में बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट, स्कूलों में रहेगा अवकाश
Uttarakhand School closed: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 26 जनवरी को अपने पूर्वानुमान में कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा और ख़राब मौसम के मद्देनजर देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।
इन जिलों में रहेंगे स्कूल बंद
दरअसल, मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावनाएं जताई गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों समेत जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 27 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
आज 27 जनवरी को भारी बर्फ़बारी और बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं। जिसके आदेश ये हैं
देहरादून :

अल्मोड़ा :

Uttarakhand
देहरादून गणतंत्र दिवस 2026: अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मान, सूचना विभाग की झांकी प्रथम
Dehradun: गणतंत्र दिवस समारोह, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
मुख्य बिंदु
देहरादून (Dehradun): 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह 10:30 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ली देहरादून में परेड की सलामी
इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। हर झांकी अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों और कार्यों को दर्शा रही थी। इसी कड़ी में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से ‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’ विषय पर आधारित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

डीजीपी सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के अगले चरण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के पश्चात डीजीपी सहित कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। परेड प्रतियोगिता में सेना दल की श्रेणी में सीआरपीएफ प्लाटून को प्रथम, आईटीबीपी प्लाटून को द्वितीय तथा डोगरा रेजिमेंट प्लाटून को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सूचना विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान
इसके आलावा झांकी प्रदर्शन में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके अलावा संस्कृत शिक्षा विभाग को द्वितीय और विद्यालयी शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान से नवाजा गया। पुरस्कार वितरण के साथ ही समारोह का औपचारिक समापन किया गया।

4 अधिकारियों और 6 पुलिसकर्मियों को मिला राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राज्यपाल द्वारा सचिवालय के चार अधिकारियों और छह पुलिस कर्मियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। सचिवालय से डॉ. नीरज सिंघल, सहायक निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, प्रभाग अधिकारी आलोक कुमार सिंह और समीक्षा अधिकारी राकेश सिंह असवाल को यह सम्मान प्रदान किया गया।
पढ़ें ये भी – देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई
इसके साथ ही जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनमें निरीक्षक यशपाल सिंह, उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, आरक्षी देवेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया, अपर उप निरीक्षक सुनील कुमार और मुख्य आरक्षी सुनील रावत शामिल रहे।
सूचना विभाग की झांकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की झांकी उत्तराखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत उत्सव की थीम पर आधारित रही। झांकी में राज्य की आर्थिक विकास दर के साथ-साथ योग, आयुर्वेद और पर्यटन जैसे प्रमुख आर्थिक स्तंभों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, बंशीधर तिवारी ने बताया कि विभाग की झांकी को लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान मिलना पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है और यह टीमवर्क तथा रचनात्मक सोच का परिणाम है।
पढ़ें ये भी – रुद्रप्रयाग जिले में तैनात DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
Dehradun
चकराता में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो की मौत

Chakrata: अज्ञात वाहन ओर स्कूटी की टक्कर से दो लोगों की मौत
मुख्य बिंदु
चकराता (Chakrata): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ पर अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा भूतिया घूम के पास चकराता से लौटे समय हुआ।
चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
इन दिनों चकराता में बर्फबारी के चलते पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी हुई है। इसी बीच, घूमकर लौट रहे दो स्कूटी सवारों को भूतिया घूम के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूटी हादसे में मृतक
- राजेश सिंह (25), निवासी सकरोल, कामला, देहरादून
- राजा (23), निवासी ब्लॉक-21, कल्याणपुर, दिल्ली
पढ़ें ये भी – पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले गला घोंटा फिर किए चाकू से कई वार
Uttarakhand3 hours agoउत्तराखंड में भारी बारिश ओर बर्फ़बारी का अलर्ट, इन जिलों में आज रहेंगे स्कूल बंद
Cricket3 hours agoगुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला, संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Cricket3 hours agoसाउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 आज , वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के लिए बड़ी परीक्षा…
Roorkee1 hour agoरूड़की में बच्चों के गेम को लेकर विवाद, फावड़े, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand28 minutes agoरेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 28 से 31 जनवरी के बीच ये ट्रेन्स हुई कैंसिल
Uttarakhand22 hours agoदेहरादून गणतंत्र दिवस 2026: अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मान, सूचना विभाग की झांकी प्रथम
National17 minutes agoUGC Act 2026 में बड़े बदलाव के बाद देशभर में बहस तेज, नए नियमों को लेकर उठा रहा विवाद…







































