Uttarakhand
कार्बेट टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के जंगल में लगी आग, 40 से 50 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित।

कालागढ़/कोटद्वार – कार्बेट टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के जंगल में लगी आग की चपेट में वन्यजीवों के प्रजनन क्षेत्र का काफी हिस्सा भी आया है। हालांकि विभाग के अधिकारी आग पर काबू होने ओर आग से करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं नेशनल पार्क की कालागढ़ व ढिकाला रेंज के जंगल में वन्यजीवों का प्रजनन क्षेत्र भी है। जिसे कोर जोन कहा जाता है। यहां मानव का प्रवेश प्रतिबंधित है। इन दिनों यह क्षेत्र जंगल में लगी आग की चपेट में है। वन विभाग के अधिकारियों ने आग पर नियंत्रण का दावा किया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी नायक ने बताया कि सीटीआर की पहाड़ियों के बीच में कालागढ़ व ढिकाला रेंज के वनों में आग लगी थी। आग से 40 से 50 हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। वन्यजीव सुरक्षित हैं। यह आग शुक्रवार से वनों में भड़क रही थी। वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
big news
गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक रहा विधानसभा सत्र, जानें बजट सत्र की खास बातें

Uttarakhand News : उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रहा। धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने की दहलीज पर आयोजित यह सत्र न केवल सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का प्रतिबिंब बना, बल्कि सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक नए, आक्रामक और मुखर राजनीतिक अंदाज की भी झलक का साक्षी बना।
Table of Contents
गैरसैंण में सीएम धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक रहा विधानसभा सत्र
9 मार्च से शुरू हुए इस बजट सत्र के दौरान गैरसैंण में सदन की कार्रवाई कुल 41 घंटे 10 मिनट तक चली, जो घंटों के लिहाज से गैरसैंण में अब तक का सबसे लंबा विधानसभा सत्र माना जा रहा है। इस दौरान सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित किया गया और कुल 12 विधेयकों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही चार अध्यादेशों को भी सदन ने स्वीकृति प्रदान की।
सत्र के दौरान विधानसभा को 50 अल्प सूचित प्रश्न और 545 तारांकित प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें से 291 प्रश्नों के उत्तर सदन में दिए गए। यह सत्र केवल विधायी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राज्य के विकास और सरकार की कार्यशैली को लेकर व्यापक चर्चा का मंच भी बना। इस दौरान कई विधायकों ने सदन में धामी सरकार के कार्यों और विकासात्मक प्रयासों की सराहना भी की।
सदन में आक्रामक दिखाई दिए सीएम धामी
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अलग ही तेवर देखने को मिला। आम तौर पर शांत, संयमित और संतुलित अंदाज में नजर आने वाले धामी इस बार पूरी तरह आक्रामक दिखाई दिए। उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए एक-एक मुद्दे पर कांग्रेस की राजनीति, उसके कार्यकाल और उसकी नीतियों को कठघरे में खड़ा किया।

सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि उनकी सरकार घोषणाएँ करने वाली सरकार नहीं है, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने वाली सरकार है। उन्होंने बताया कि मुख्य सेवक के रूप में की गई 3885 घोषणाओं में से 2408 घोषणाएँ पूरी हो चुकी हैं और बाकी पर तेजी से काम जारी है।
खनन का राजस्व बढ़कर हुआ 1200 करोड़
सीएम धामी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार केवल शिलान्यास और लोकार्पण के शिलापट लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि घोषणाओं को कर्म की स्याही से लिखने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि शायद विपक्ष के लिए यह समझना कठिन है, क्योंकि उनके समय में जनता के प्रति जवाबदेही का भाव ही नहीं था।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के कार्यकाल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश में खनन गतिविधियां बाहुबलियों और दबंगों के भरोसे छोड़ दी गई थीं। नियमों की खुलेआम अनदेखी होती थी और राज्य का राजस्व खनन माफिया और उनके आकाओं की जेब में चला जाता था। उन्होंने बताया कि उस समय खनन से मिलने वाला राजस्व लगभग 400 करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 1200 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

2012 से 2017 के दौर था पॉलिसी पैरालिसिस
कांग्रेस सरकारों पर तीखा हमला जारी रखते हुए धामी ने वर्ष 2012 से 2017 के दौर को पॉलिसी पैरालिसिस का समय बताया। उन्होंने कहा कि उस समय सरकार का पूरा ध्यान केवल शराब नीति पर केंद्रित था और मुख्यमंत्री सचिवालय तक लाइसेंस के बदले नकदी की नीति में उलझा हुआ था। उस दौर के स्टिंग ऑपरेशनों ने पूरे देश में उत्तराखंड की छवि को नुकसान पहुंचाया था।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने राष्ट्रहित के बड़े फैसले लेने का साहस नहीं दिखाया। धारा 370 हटाने, तीन तलाक समाप्त करने और प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय वर्षों तक टाले गए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन संकल्पों को सिद्धि में बदला गया।
समान नागरिक संहिता को लेकर सीएम ने विपक्ष को घेरा
समान नागरिक संहिता को लेकर भी मुख्यमंत्री ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने स्वतंत्रता के बाद सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू की। इससे महिलाओं को तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं से मुक्ति मिली है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों की आँखों पर तुष्टिकरण की पट्टी बंधी हो और सिर पर वोट बैंक की राजनीति की टोपी हो, उन्हें समान अधिकारों की बात समझ में नहीं आती।
धामी ने लैंड जिहाद और अतिक्रमण के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने बताया कि सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की राजनीति हमेशा तुष्टिकरण और वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को केवल एक राजनीतिक औजार की तरह इस्तेमाल किया, जबकि उनकी सरकार चाहती है कि हर बच्चे के हाथ में टूलकिट नहीं बल्कि अच्छी किताब हो और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।
Dehradun
देहरादून में आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, अपनी मांगों को लेकर किया सीएम आवास कूच

Dehradun News : देहरादून में आज आंनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल देखने को मिला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Table of Contents
देहरादून में आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल
देहरादून में आज प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को सरकार नजरअंदाज कर रही है।

अपनी मांगों को लेकर किया सीएम आवास कूच
बता दें कि आंनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगों में वेतन वृद्धि और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग शामिल है। बड़ी संख्या में पहुंची कार्यकर्ताओं के कारण सड़कों पर जनसैलाब जैसा माहौल देखने को मिला और प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभागीय मंत्री पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री आवास कूच करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभागीय मंत्री रेखा आर्य पर भी निशाना साधते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, 17 मार्च तक होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में अगले कुछ दिन होगी बारिश, तूफान का अलर्ट भी जारी
Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। आज प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश होने से तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम
प्रदेश में आज से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम (Uttarakhand Weather Update) बिगड़ा रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के इन जिलों में 17 मार्च तक होगी बारिश
कल यानी 15 मार्च को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके साथ ही 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

बारिश के साथ ही हो सकती है बर्फबारी
16 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
जबकि शेष पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है । वहीं बात करें राज्य के मैदानी जिलों की तो कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 17 मार्च को भी पहाड़ों पर बारिश के आसार हैं।
Cricket20 hours agoROC vs WAR Dream11 Prediction : पार्ल की पिच पर कौन मारेगा बाजी? जानें आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Breakingnews23 hours ago2027 से पहले उत्तराखंड बीजेपी में बड़ी बगावत !, अब अजेंद्र अजय का भी BJP से मोहभंग, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका
Cricket9 hours agoDOL vs NWD Dream11 Prediction : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, और बेस्ट फैंटेसी टीम टिप्स (CSA One-Day Cup 2026)
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, 17 मार्च तक होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Cricket6 hours agoMSP vs ING Dream11 Team Today : आज के मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI…
Pithoragarh3 hours agoउत्तराखंड में यहां गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
Uttarakhand6 hours agoUttarakhand Budget Session 2026: 5 दिन में 1.11 लाख करोड़ बजट, 12 बिल और 4 अध्यादेश पारित
Chamoli5 hours agoचमोली : पोखरी के डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर जश्न, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनाई गांव तक रोड






































