Uttarakhand
इसरो के जियो पोर्टल से वनाग्नि की घटनाओं पर रखी जा रही नजर, सेटेलाइट डेटा के जरिए सटीक जानकारी देने में है सक्षम।

उत्तरकाशी – एक समय था जब वन विभाग वनाग्नि की सूचनाओं के लिए पूरी तरह से क्रू स्टेशनों पर निर्भर था, लेकिन अब वनाग्नि की घटनाओं की निगरानी के लिए जियो पोर्टल की मदद भी ली जा रही है। उत्तरकाशी वन प्रभाग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित जियो पाेर्टल भुवन की मदद से जंगल की आग पर नजर रख रहा है। सेटेलाइट डेटा के जरिए यह जियो पोर्टल वनाग्नि की घटनाओं की सटीक जानकारी देने में सक्षम है।

उत्तरकाशी वन प्रभाग अंतर्गत छह रेंज हैं। इनमें बाड़ाहाट, मुखेम, डुंडा, धरासू, टकनौर व गंगोत्री रेंज शामिल हैं। 15 फरवरी से 15 जून तक चलने वाले फायर सीजन में यहां बड़े पैमाने पर वनाग्नि की घटनाएं होती है। पूर्व में विभाग वनाग्नि की सूचना के लिए क्रू स्टेशनों पर निर्भर रहता था।
वर्तमान तकनीकी युग में विभाग ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा विकसित जियो पोर्टल भुवन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जो जंगल की आग के अलावा चक्रवात, सूखा, भूकंप, बाढ़ व भूस्खलन जैसी घटनाओं की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी देने में समक्ष है। मास्टर कंट्रोल रूम में तैनात वन रक्षक जैसे ही जियो पोर्टल भुवन ओपन कर फॉरेस्ट फायर पर क्लिक करता है, तो नियर रियल टाइम फॉरेेस्ट फायर की घटनाएं गुलाबी डॉट से भारतीय मानचित्र पर अंकित हो जाती है।
इसे इसरो द्वारा विकसित गूगल मैप्स का भारतीय संस्करण भी कहा जाता है। यह सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को पृथ्वी की सतह का 2डी/3डी प्रतिनिधित्व देखने की अनुमति देता है। पोर्टल को विशेष रूप से भारत को देखने के लिए तैयार किया गया है, जो क्षेत्र में उच्चतम रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। यह अन्य वर्चुअल ग्लोब सॉफ़्टवेयर की तुलना में एक मीटर तक के स्थानिक रिज़ॉल्यूशन के साथ भारतीय स्थानों की विस्तृत कल्पना प्रदान करता है।
डीएफओ उत्तरकाशी वन प्रभाग डीपी बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वनाग्नि घटनाओं की निगरानी के लिए तकनीकी की मदद भी ली जा रही है। इसरो का जियो पोर्टल भुवन इसमें काफी मददगार है। हालांकि वर्तमान में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने से वनाग्नि की घटनाओं में कमी आई है।
Uttarakhand
Happy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें

Happy Holi 2026 : रंगों का त्योहार कहलाने वाला पावन पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही वैसे रंगों की फुहार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बाजार में रंगो और पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं और लोग खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
Table of Contents
खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह
खुशियों के त्यौहार होली को लेकर जगह-जगह होली मिलन समारोह, फूलों की होली, खड़ी होली, बैठी होली सहित अनेक प्रकार के आयोजन कर एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर रंगोत्सव त्योहार होली मना रहे हैं। तो वही देश भर के बाजारों में भी दुकानें अनेक प्रकार के रंगों और पिचकारियों से सजी हुई हैं। जिनको खरीदने के लिए दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

होली को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार
होली के पर्व की तैयारियों के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं और पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। जिसके चलते बाजारों मे चहल पहल बरकरार है और लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। जिसके चलते पूरे देश में होली की धूम मची है।
रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
बाजार में दुकान भी तरह-तरह के रंगों और पिचकारियों से सज धज कर दुकाने दुल्हन की तरह आकर्षण का केंद्र बनी है। जिससे प्रभावित होकर लोग अनेक प्रकार के रंग पिचकरियों सहित तमाम चीजें खरीद रहे हैं। जिस कारण दुकानदारों में भारी उत्साह नजर आ रहा है और बाजार में लगी लोगों की भीड़ बाजार को गुलजार कर रही है।
Roorkee
Roorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Roorkee: हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई की है. जहन पर पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
मुख्य बिंदु
रुड़की में नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुड़की में पुलिस ने होली पर्व से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी त्योहार के मौके पर बाजार में नकली करेंसी खपाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसके मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 38 नकली नोट बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें_ Delhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
एसएसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान
हरिद्वार जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होली को देखते हुए पुलिस द्वारा बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। इसी अभियान के तहत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कलियर रोड पर सोनाली पार्क के सामने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़ा है और नकली नोटों का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार गर्ग (52 वर्ष) पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया।
तलाशी में मिले 38 नकली नोट
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 38 नकली नोट बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें_ रोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और वह इन्हें कहां खपाने वाला था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि बाजार में किसी भी तरह के संदिग्ध नोट मिलें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
big news
होली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी

HAPPY HOLI : होली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशनधारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है।
Table of Contents
होली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली से पहले दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन धारियों को तोहफा दिया है। दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन को 1000 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपए प्रति माह कर दिया है। जिसको हर महीने सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजा जा रही धनराशि
अब ये बढ़ी हुई राशि हर महीने की 5 तारीख से पहले डीबीटी यानि की Direct Benefit Transfer के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। जिससे 9 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी पेंशनर्स को 5 तारीख से पहले पहले उनके खातों में ये पेंशन की राशि पहुंचाई जाए।
Dehradun10 hours agoDEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
big news11 hours agoआज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
Trending10 hours agoहोली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत
big news8 hours agoहोली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी
Roorkee8 hours agoRoorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
Cricket11 hours agoWI-W vs SL-W Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में रोमांच तय, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand5 hours agoHappy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
Cricket9 hours agoSA vs NZ Semifinal T20 World Cup 2026 : ईडन गार्डन्स में फाइनल का टिकट दांव पर, कौन मारेगा बाज़ी?



































