Almora
प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल, राजधानी में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा…मौसम विभाग ने गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट किया जारी।

देहरादून – उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। दून में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी गर्म हवाएं झुलसा सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी।

शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री रहा था। आज भी को दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं।
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 40.5 24.4
पंतनगर 39.9 26.5
मुक्तेश्वर 26.9 16.8
नई टिहरी 28.4 16.4
big news
रानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत

Ranikhet Accident News : रानीखेत में दर्दनाक हादसा, चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार
Ranikhet Accident News : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। बुधवार, 6 मई की तड़के सुबह करीब 3 बजे रानीखेत तहसील के ग्राम देहोली (चौबटिया) क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15–20 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार
रानीखेत में आज तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चौबटिया में एक कार अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए।
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार UK02-TA-3159 नंबर की एक वेगनआर कार देहोली क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार सड़क से नीचे जा गिरी और लुढ़कते हुए स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके कई हिस्से अलग हो गए। हादसे में मकान की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
बागेश्वर का रहने वाला था मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान भुवन प्रसाद (32 वर्ष), पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय वो वाहन में अकेले थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचने का कोई अवसर नहीं मिल सका और मौके पर ही उनका निधन हो गया।
Our Recent Post
- खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति, खेल मंत्री बोलीं – उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ये ऐतिहासिक उपलब्धि
- इस दिन खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से 17 मई को रवाना होगी उत्सव डोली
- 30 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़ी नर्सिंग अभ्यर्थी नहीं उतरी नीचे, समर्थन में धरना स्थल पहुंचे करन माहरा
- तेल बचाने के लिए स्कूटी चलाकर फंस गए मंत्री जी, इंश्योरेंस और PUC दोनों निकले एक्सपायर, अब हो रहे ट्रोल …
- पौड़ी में खाई में गिरी जेसीबी, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत, इलाके में पसरा मातम
big news
अल्मोड़ा में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, पांव छोड़ पूरे शरीर को खाया

Almora News : सल्ट में बाघ का आतंक, जंगल लकड़ी लेने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला
Almora News : उत्तराखंड में वन्यजीवों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बाघ और गुलदार के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही दुखद खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है। यहां लकड़ी लेने के लिए जंगल गए एक शख्स को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
अल्मोड़ा के सल्ट में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार
अल्मोड़ा के सल्ट के मोहान रेंज में बाघ ने एक ग्रामीण को निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तड़म (बेलम) गांव के एक व्यक्ति लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे बुजुर्ग
मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय खीम सिंह 31 मार्च की सुबह लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। परिजनों का कहना है कि रोजाना वो लकड़ी इकट्ठा करने जंगल जाया करते थे और फिर लौट आते थे। लेकिन मंगलवार को वो काफी देर तक घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

कहीं भी पता ना चलने पर गांव वालों ने भी खोज शुरू की। इस दौरान उन्हें रास्ते में खून के धब्बे पड़े दिखे। अनहोनी की आशंका में सभी ने तलाश तेज कर दी। काफी ढूंढने के बाद खीम सिंह का क्षत विक्षिप्त शव घने जंगल में मिला।
पांव छोड़ कर धड़ पूरा खाया मिला शव
बाघ ने पांव छोड़ कर धड़ पूरा खा लिया था। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
big news
बड़ी खबर : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल

Almora Accident : अल्मोड़ा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्यालदे के चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत
अल्मोड़ा जिले के स्यालदे चिंतोली में आज दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
चिन्तोली गांव के ही रहने वाले हैं दोनों
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर चार लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां दर्शन सिंह (24) पुत्र छोदाण सिंह और चन्दन सिंह (24) पुत्र प्रेम सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक चिन्तोली गांव के ही निवासी हैं। जबकि हादसे में घायल गोपाल सिंह (24) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18) पुत्र दीवान सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद से गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और इलाके में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। वहीं, देघाट थाना पुलिस ने मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच भी जारी है।
Cricket10 hours agoRCB vs KKR Dream11 Team IPL 2026 Match 57: फैंटेसी टिप्स और प्रेडिक्शन..
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
big news11 hours agoनैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
Breakingnews9 hours agoकुमाऊं कमिश्नर का औचक निरीक्षण, तहसील से SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां, कार्रवाई के निर्देश
Cricket10 hours agoENG-W vs NZ-W Dream11 Team 2nd ODI 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स
Pauri8 hours agoपौड़ी में खाई में गिरी जेसीबी, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत, इलाके में पसरा मातम
Breakingnews4 hours agoइस दिन खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से 17 मई को रवाना होगी उत्सव डोली
big news7 hours agoतेल बचाने के लिए स्कूटी चलाकर फंस गए मंत्री जी, इंश्योरेंस और PUC दोनों निकले एक्सपायर, अब हो रहे ट्रोल …






































