Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विश्वविद्यालयों से किया आह्वान: मिलेट्स, शहद, होमस्टे और पलायन पर करें शोध….

देहरादून: शुक्रवार को राजभवन में उत्तराखण्ड के स्ववित्तपोषित (निजी) विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ आयोजित बैठक में राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से अपेक्षा की कि वे उत्तराखण्ड के मोटे अनाजों(मिलेट्स) के क्षेत्र में, यहां पर उत्पादित शहद के क्षेत्र में, होम स्टे के क्षेत्र में और स्वयं सहायता समूहों को सहयोग के साथ-साथ पलायन को रोकने हेतु शोध एवं अनुसंधान के माध्यम से सहयोग करें।

इस अवसर सभी स्ववित्तपोषित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यतः प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए किए गए प्रयासों, विश्वविद्यालयों की विशेषताओं के आधार पर प्रदेश के राजकीय विभागों को सहयोग, विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधी किये जा रहे नवाचारों, विश्वविद्यालय अनुदान समिति के मानदंडों के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे शोध एवं प्रकाशन की स्थिति एवं राजभवन के ‘एक विश्वविद्यालय-एक शोध’ कार्यक्रम के अंतर्गत की गई प्रगति के विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।
बैठक में राज्यपाल ने कहा कि इस संवाद का मुख्य उद्देश्य राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं तकनीकी रूप से समकालीन बनाना है। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल शिक्षण-प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि विश्वविद्यालय समाज व राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी हैं और उन्हें उम्मीद है कि उत्तराखण्ड के सभी स्ववित्तपोषित विश्वविद्यालय राज्य की युवा ऊर्जा को सही दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के स्ववित्तपोषित विश्वविद्यालय निःसंदेह गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा को रोजगारपरक बनाकर इस क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि सभी विश्वविद्यालय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को महत्व देने के साथ ही बच्चों को इस ओर प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेटा तथा क्वांटम जैसी नवीन तकनीकों को अपनाकर उसमें शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना समय की मांग है। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी एआई स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए इंडिया एआई मिशन शुरू किया है और हमारे विश्वविद्यालयों को भी इस क्षेत्र में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। राज्यपाल ने इन क्षेत्रों में अनुसंधान, कोर्स डेवेलपमेंट और इंडस्ट्री- अकेडमिक पार्टनरशिप को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में राज्यपाल ने उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को एक-दूसरे के संसाधनों, विशेषज्ञता और नवाचार क्षमताओं को साझा करने की आवश्यकता है, जिससे उत्तराखण्ड न केवल शैक्षिक दृष्टि से अग्रणी बने बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में योगदान कर सके। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय मिलकर रिसर्च कंसोर्टियम या साझा नवाचार केंद्र की स्थापना करें, ताकि राज्य में तकनीकी स्टार्टअप और नवाचार की संस्कृति को मजबूती मिल सके और इस सुझाव का स्वागत करते हुए सभी स्ववित्तपोषित विश्वविद्यालयों द्वारा इस पहल हेतु अपना पूर्ण समर्थन देने हेतु सहमति व्यक्त की।
#PrivateUniversitiesUttarakhand #GovernorEducationMeeting #AIinHigherEducation #ResearchandInnovationIndia #OneUniversityOneResearch
Dehradun
सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

Dehradun News : देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान दिल्ली का एक पर्यटक नदी में बह गया। एसडीआरएफ ने पर्यटक का शव दो किलोमीटर दूर से बरामद किया।
Table of Contents
सहस्त्रधारा में तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में आज हादसा हो गया। नहाने के दौरान तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से दिल्ली का एक पर्यटक बह गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय नौथ राम, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा पर्यटक
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा में स्नान करते समय एक व्यक्ति अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद संभावित स्थानों और नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई।

दो किलोमीटर दूर मिला शव
SDRF जवानों ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Dehradun
देर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Dehradun News : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रायपुर में विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देहरादून के रायपुर में एक ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत से सनसनी मच गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक कमरे या ऑफिस में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद के दौरान कांच लगने से हुआ था घायल
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बीच एक युवक को कांच लग गया। चोट इतनी गंभीर थी कि युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। कहासुनी किन परिस्थितियों में हुई और युवक को कांच कैसे लगा, इसकी जांच की जा रही है।
मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Uttarakhand
देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके कम में 15 लाख से अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से श्री अनिल गोयल, श्री राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मनोज रावत, मौ० सुलेमान अंसारी, बीएसपी से श्री सत्यपाल, श्री सतेंद्र, श्री जसपाल, श्री सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्री श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Cricket21 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun16 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news17 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun15 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar12 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket9 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans






































