Nainital
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कुमाऊं विश्वविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों की समीक्षा की, शोध व नवाचार को सराहा

राज्यपाल ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं प्रशासनिक प्रगति की समीक्षा की।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्मिकों को कि या सम्मानित।
नैनो साइंस एवं भूविज्ञान विभाग का भ्रमण कर ली जानकारी।
नैनीताल: राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के डीएसबी परिसर में निदेशकों एवं संकायाध्यक्षों के साथ बैठक कर विभिन्न संकायों में चल रही अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों एवं निदेशकों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित शोध, नवाचार, परियोजनाओं, चुनौतियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया गया। राज्यपाल ने सभी संकायों में हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को छोटी-छोटी उपलब्धियों से संतुष्ट न होकर, उच्च गुणवत्ता एवं नवाचार के माध्यम से निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहना होगा। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय की एक विशिष्ट पहचान है, जिसे और सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने कहा कि यहां के स्वंय सहायता समूह बेहतरीन उत्पाद तैयार कर रहे हैं, जिन्हें बाजार से जोड़ने के लिए हैंड-होल्डिंग और तकनीकी सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग पर केंद्रित विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएं। उन्होंने उत्तराखण्ड में मशरूम, कीवी, शहद, अरोमा इत्यादि क्षेत्रों की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए विश्वविद्यालय को इन क्षेत्रों में अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने का सुझाव भी दिया।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर को तम्बाकू मुक्त बनाए रखने के लिए परिसर निदेशक की सराहना की। उन्होंने कहा कि शोध एवं नवाचार की दिशा में विश्वविद्यालय में हो रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है और इसके लिए कुलपति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की टीम भावना की विशेष प्रशंसा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत, मुख्य कुलानुशासक प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. सावित्री कैरा, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला एवं श्री पंकज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के न्यूज लेटर ‘विमर्श’ का विमोचन भी राज्यपाल द्वारा किया गया।

इससे पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, स्थित नैनो साइंस एवं भूविज्ञान विभाग का भ्रमण किया। राज्यपाल ने स्वयंभू डब्लूआरएम नामक पायलट प्लांट का निरीक्षण किया, जहां वेस्ट प्लास्टिक, वेस्ट टायर सहित अन्य अपशिष्ट पदार्थों का पुनर्चक्रण किया जाता है, जिसके तहत ग्रैफेन जैसा महत्वपूर्ण पदार्थ बनाया जाता है।

इस दौरान राज्यपाल ने परियोजना की नवीन प्रक्रियाओं एवं महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी ली। तत्पश्चात् राज्यपाल ने नैनो इनोवेशन लैब का भ्रमण किया, जहां उन्होंने शोधार्थियों एवं वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की, उनके अनुसंधान कार्यक्रमों पर विचार किया, साथ ही उनके प्रयासों की सराहना की।

भूविज्ञान विभाग की प्रयोगशाला के भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने जूरासिक काल के डायनासोर अंडे का जीवाश्म, कई मिलियन वर्ष पुराने हाथी के दांत जीवाश्म सहित भीमताल की ज्वालामुखीय चट्टानें भी देखीं। इस दौरान उन्होंने भूविज्ञान अनुभाग की पेट्रोलॉजी लैब का भी अवलोकन किया। डीएसबी परिसर पहुंचने पर राज्यपाल को 5 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।
Nainital
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा! कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

Nainital Accident : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल घूमकर हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों की टैक्सी ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा
नैनीताल में आज ज्योलीकोट के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। संयुक्त रूप से चलाए गए रेस्क्यू अभियान में सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ज्योलीकोट के पास कार खाई में गिरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पर्यटक नैनीताल भ्रमण के बाद टैक्सी से हल्द्वानी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योलीकोट क्षेत्र में वाहन चालक का नियंत्रण टैक्सी से हट गया और वाहन सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी।

हादसे में कार सवार सात लोग घायल
हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और एक पर्यटक को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
नैनीताल घूमने के लिए आए थे सभी पर्यटक
बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक लखनऊ के गोमतीनगर निवासी हैं। घायलों में सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) शामिल हैं। सभी लोग हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टैक्सी से काठगोदाम की ओर जा रहे थे।
Haldwani
नैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस

Haldwani News :नैनीताल जनपद में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई थी। जिसके चलते स्कूलों में दो दिनों का अवकाश भी घोषित किया गया। वहीं संभावित आपदा को देखते हुए प्रशासन ने गधेरों और नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
नैनीताल में गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी
नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। संभावित जलभराव, भूस्खलन और गधेरों के उफान पर आने की आशंका के मद्देनजर राहत और बचाव टीमों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान गधेरे के किनारे रहने वालों को चेतावनी भी दी जा रही है।
गधेरों के किनारे रहने वालों प्रशासन ने दिए नोटिस
हल्द्वानी तहसीलदार ने बताया कि कलसिया गधेरे के किनारे रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश के दौरान गधेरों के समीप न रहें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से जान-माल का खतरा पैदा हो सकता है।

प्रशासन ने जनता से की सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नालों और गधेरों को पार करने का प्रयास न करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।
प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करना ही सुरक्षित रहने का सबसे बेहतर तरीका है।
Nainital
नैनीताल में अगर बजाया हॉर्न तो लगेगा जुर्माना, नियम तोड़ने पर होगा सख्त एक्शन, जानें क्यों ?

Nainital News : नैनीताल की प्रसिद्ध मॉल रोड पर जल्द ही वाहनों के अनावश्यक हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं देगी। जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है, जो 1 अगस्त से प्रभावी होंगे। इसके तहत लोगों को जागरूक करने के लिए इस सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जाएगा और प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड व पोस्टर लगाए जाएंगे।
Table of Contents
नैनीताल में अगर बजाया हॉर्न तो लगेगा जुर्माना
ये निर्णय उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। बुधवार को मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यटकों के अनुकूल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
नियम तोड़ने पर होगा सख्त एक्शन
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि मॉल रोड नैनीताल का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक शांत वातावरण का आनंद लेने पहुंचते हैं। ऐसे में अनावश्यक हॉर्न से होने वाला ध्वनि प्रदूषण पर्यटन अनुभव को प्रभावित करता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

ल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी बैंड तक होगा नो-पार्किंग जोन
इसके साथ ही तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी बैंड तक झील के आसपास के पूरे क्षेत्र को नो-पार्किंग जोन घोषित करने का निर्णय भी लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे यातायात सुचारु रहेगा, जाम की समस्या कम होगी और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
बैठक में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया और नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
Cricket16 hours agoSOB-W vs BPH-W Dream11 Team Match 13: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Dehradun21 hours agoDehradun Accident : चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में युवक की मौत
Dehradun23 hours agoउपनल कर्मियों पर सख्त सरकार, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट करो, वरना होगी कार्रवाई, CS का बड़ा अल्टीमेटम
big news24 hours agoमूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात, नदियां उफान पर, केदारनाथ हाईवे बाधित
Cricket1 hour agoSOB vs BPH Dream11 Team Match 13 Prediction, Pitch Report & Playing 11 | The Hundred 2026
Cricket34 minutes agoAjinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए उनके यादगार करियर और रिकॉर्ड्स






































