Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजस्थान के स्थापना दिवस पर एकता और सांस्कृतिक मेल-मिलाप की बात की…

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘‘ की भावना के तहत राजस्थान राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने राजस्थान राज्य के नागरिकों को पूरे प्रदेश की ओर से स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में रह रहे राजस्थान के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध विरासत, लोक संस्कृति और कला की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

राज्यपाल ने कहा कि 30 मार्च 1949 को देश के इस गौरवशाली प्रदेश का गठन हुआ, जो आज अपनी बहादुरी, कला, संगीत, लोक संस्कृति और विकास की यात्रा के लिए पूरे देश में विख्यात है। राजस्थान अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक दृष्टि से भारतवर्ष का एक महत्वपूर्ण राज्य है। राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत के साथ ही पर्यटन के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती पर अनेक वीर योद्धाओं ने जन्म लिया है, जिनमें महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और वीर दुर्गादास राठौड़ जैसे नाम प्रमुख हैं। यहाँ के दुर्ग और किले इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों के प्रतीक हैं।

राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के लोगों में एकता का भाव जगाने और सांस्कृतिक मेल-मिलाप के लिए प्रत्येक राजभवन में सभी प्रदेशों के स्थापना दिवस के आयोजन की अनूठी पहल शुरू की गई है। इससे राज्यों के मध्य आपसी संबंध और मजबूत होंगे।

इस अवसर पर अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया एवं वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।
#GovernorGurmeetSingh #RajasthanFoundationDay #UnityinDiversity #CulturalHeritage #OneIndia #BestIndia
big news
मंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में इन दिनों महिला आरक्षण को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। इस मुद्दों को लेकर पक्ष जहां विपक्ष पर आरोप लगा रहा है तो वहीं विपक्षव इस पर राजनीति के आरोप लगा रहा है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं को उनके अधिकारों को लेने से रोक रहा है।
Table of Contents
मंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार
उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि संसद में नारी शक्ति बंधन संशोधन अधिनियम गिरने के बाद देश के साथ ही उत्तराखंड प्रदेश की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस बिल के गिरने और आधी आबादी को झटका देने को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है।

28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 28 अप्रैल को प्रदेश की हजारों महिलाएं देहरादून स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होगी, जहां से महिला आक्रोश मसाला यात्रा घंटाघर तक निकली जाएगी। बताया कि यात्रा करीब 300 मीटर की होगी, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।
28 अप्रैल को देहरादून में निकाला जाएगा मशाल जुलूस
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने ये भी बताया कि महिलाओं के साथ जो कृत्य विपक्ष ने किया है, उन तक ये आक्रोश पहुंचने के लिए मशाल यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेश की रोजगार व स्वरोजगार परख सभी महिलाएं सम्मिलित होगी।
Dehradun
देहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद

Dehradun Weather : देहरादून में आज गर्मी लोगों को करेगी परेशान, भीषम गर्मी का अलर्ट जारी
Dehradun Weather : पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी गर्मी का तांडव देखने के लिए मिल रहा है। आलम ये है कि हीटवेव के चलते स्कूलों में छुट्टी तक करनी पड़ रही है। राजधानी देहरादून भी इस बार भीषण गर्मी की चपेट में है। पहली बार गर्मी के चलते दून के स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी है।
Table of Contents
देहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट
राजधानी देहरादून जो कि अपने सुहावने मौसम के लिए देशभर में मशहूर इस बार भीषण गर्मी से बेहाल नजर आ रहा है। इस बार देहरादून में अप्रैल में ही पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया है।
जबकि पिछले सालों में इतना तापमान मई लास्ट और जून में देखने को मिलता था। तापमान में भारी बढ़ोतरी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आज भी देहरादून में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट है।
हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
राजधानी देहरादून में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण हीट वेव जैसी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाया है। सोमवार, 27 अप्रैल को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है, ताकि बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके।
देहरादून में पहली बार गर्मी के कारण हुई छुट्टी
देहरादून में पहली बार ऐसा हो रहा है कि भीषण गर्मी के अलर्ट के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। वरना आमतौर पर देहरादून में बारिश के कारण या फिर सर्दी के कारण स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए जाते थे।

Dehradun
सीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण, कहा- कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच

Dehradun News : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि ये कार्यक्रम आम लोगों को एक मंच प्रदान करता है।
Table of Contents
सीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण
सीएम धामी ने आज मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण सुना। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम अनवरत रूप से निरंतर जारी है, जो करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है।

मेहनत, परिश्रम करने वाले लोगों को अवश्य मिलता है फल
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत, परिश्रम और काम करने वाले लोगों को अवश्य फल मिलता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान प्रत्येक क्षेत्र में बड़ रहा है। भारत बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। हमारा देश विज्ञान, रक्षा, ए.आई के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। आज हम रक्षा उपकरणों, हथियारों का अन्य देशों को निर्यात भी करते हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर दर्शाता है।
उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करना हमारा संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार का संकल्प है कि हम उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और साधना को हमेशा संरक्षित रखें। राज्य सरकार, देवभूमि के दैवत्व को हमेशा अमर रखने का काम करेगी। राज्य सरकार ने सख्त दंगारोधी कानून, धर्मांतरण कानून, नकल विरोधी कानून, जैसे कई कानून लागू किए हैं जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा जहां डबल इंजन की सरकार है वहां विकास दुगनी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है।
big news22 hours agoरिजर्व फॉरेस्ट में मंत्री जी के बेटे की शादी को लेकर बवाल, सफाई में बोले मंत्री- पहले बता देते तो कहीं और करते शादी
Cricket3 hours agoDC vs RCB Dream11 Team Match 39 IPL 2026 – फुल प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, टीम, कप्तान पिक्स..
big news5 hours agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल
Uttarakhand23 hours ago28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी देहरादून में विशाल मशाल जुलूस, महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देगी जवाब
Dehradun23 hours agoसीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण, कहा- कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच
Rudraprayag21 hours agoएसपी रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ मार्ग का किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Dehradun5 hours agoदेहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
big news2 hours agoहरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप












































