Dehradun
राज्यपाल ने वसंतोत्सव-2024 का किया शुभारंभ, बोले उत्तराखंड आने वाले समय में बनेगा पुष्प प्रदेश।

राज्यपाल ने वसंतोत्सव-2024 का शुभारंभ किया।
राज्यपाल ने इस वर्ष के लिए चयनित ‘‘थुनेर’’ के विशेष पोस्टल का विमोचन किया।
वसंतोत्सव के पहले दिन में आईएमए, आईटीबीपी, पीएसी और होमगार्ड के जवानों ने बैंड की मधुर धुनों से सभी लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
छोलिया, खुखरी डांस एवं योगा करतबों ने लोगों को रोमांचित किया।
वसंतोत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों का दिखा गजब उत्साह।
उत्तराखण्ड के पुष्पों में अलग ही सौंदर्य और विशिष्टता है, निश्चित ही आने वाले समय में यह पुष्प प्रदेश बनेगा- राज्यपाल
तीन दिवसीय वसंतोत्सव की गूंज दूर तक जाना निश्चित है- राज्यपाल
वसंतोत्सव में 15 विभिन्न श्रेणियों में कुल 1811 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, विभिन्न संस्थाओं/व्यक्तियों ने कुल 360 स्टॉल लगाए।
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न फूलों की भव्य प्रदर्शनी के साथ ‘वसंतोत्सव-2024’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, प्रथम महिला गुरमीत कौर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद रहीं।

राज्यपाल ने इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा इस वर्ष के लिये चयनित ‘’थुनेर’’ के विशेष डाक आवरण का विमोचन किया, साथ ही डाक विभाग देहरादून द्वारा लगायी गयी डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। थुनेर में औषधीय गुण विद्यमान होने के दृष्टिगत इसका उपयोग विभिन्न बीमारियों जैसेः- खांसी, सर्दी, बुखार, सिरदर्द, पाचन संबंधी समस्या, ब्रॉकाइटिस, त्वचा समस्या, मांसपेशियों में दर्द, गठिया आदि के उपचार में किया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन उत्तराखण्ड की त्रैमासिक पत्रिका ‘नंदा’ का भी विमोचन किया।

वसंतोत्सव के पहले दिन के कार्यक्रमों में आईएमए, आईटीबीपी, पीएसी और होमगार्ड के जवानों ने बैंड की मधुर धुनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। अल्मोड़ा से आए छोलिया कलाकारों ने शानदार छोलिया नृत्य किया। कार्यक्रम में गोरखा राइफल्स के जवानों द्वारा अपने शारीरिक और मानसिक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए खुखरी नृत्य किया जिसने उपस्थित दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के छात्रों ने योगा के बेहतरीन करतब दिखाये। कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के जवानों ने कराटे का अदभुत प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। राज्यपाल ने सभी टीम के सदस्यों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन व प्रस्तुतियों की सराहना की।

राज्यपाल ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए विभिन्न स्कूलों के बच्चों से मुलाकात की और उनके द्वारा बनायी जा रही पेंटिंग की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने वसंतोत्सव में लगी फूलों की भव्य प्रदर्शनी और लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण और जानकारी ली। वसंतोत्सव में फूलों से बनी सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाने के लिए लोगों में गजब उत्साह दिखाई दिया। सेल्फी खिंचवाने में लोगों की भींड़ लगी रही।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति का अनुपम वरदान प्राप्त है। यहां के पुष्पों में अलग ही सौंदर्य और विशिष्टता है जो आने वाले समय में उत्तराखण्ड को पुष्प प्रदेश बनाने की ओर ले जायेगा। राज्यपाल ने कहा कि इस महोत्सव के जरिए राज्य में कृषि, उद्यान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव के माध्यम से कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलना निश्चित है। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव लोगों को प्रकृति से जुड़ने का संदेश और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करता है।

राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष वसंतोत्सव में लोगों का अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव पुष्प प्रेमियों के लिए एक ऐसा स्थल है जहां आकर वे अपने पुष्पों का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन के इस महोत्सव की गूंज बहुत दूर तक जाना निश्चित है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आकर विभिन्न प्रकार के पुष्पों के सौंदर्य का आनंद लें।

वसंतोत्सव के आयोजन में कट फ्लावर(पारम्परिक) प्रतियोगिता में 528 प्रतिभागी, कट फ्लावर (गैर पारम्परिक) श्रेणी में 179 प्रतिभागी, कट फ्लावर(दिव्यांग श्रेणी) में 05 प्रतिभागी, पॉटेड प्लांट श्रेणी(प्राइवेट नर्सरी) में 18, लूज फ्लावर श्रेणी में 53, पॉटेड प्लांट(गैर पुष्प) श्रेणी में 24, रूफ टॉप गार्डनिंग के माध्यम से सब्जी उत्पादन 29, कैक्टस एवं सेकुलेंट श्रेणी में 19, बोनसाई श्रेणी में 14, टेरारियम श्रेणी में 12, हैंगिंग पॉट श्रेणी में 19, हाइ्रोपोनिक्स कल्टीवेशन श्रेणी में 02, ऑन स्पॉट फोटोग्राफी में 62, शहद की श्रेणी में 34, फ्रेश पेटल रंगोली में 30 और पेंटिंग प्रतियोगिता में 762 प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया है। आज के आयोजन में कुल 15 श्रेणियों की 53 उपश्रेणियों में कुल 1811 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के उपरान्त दिनांक 03 मार्च, 2024 को प्रदान किये जायेगे।
वसंतोत्सव में विभिन्न संस्थानों/व्यक्तियों द्वारा कुल 360 स्टॉल लगाये गये। इस दौरान राज्य के विभिन्न राजकीय संस्थानों द्वारा 29 स्टॉल पर अपनी गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें औद्यानिक यन्त्र, बायोफर्टिलाइजर, जैविक कीटव्याधि नियंत्रक उत्पादन करने वाली विभिन्न फर्मों एवं औद्यानिक गतिविधियों से जुड़े गैर सरकारी संस्थाओं/स्वयं सहायता समूहों/स्थानीय उत्पादक संगठनों द्वारा अपने कार्यक्रमों/उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
पुष्प उत्पादकों व विभागीय अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु उत्तराखण्ड औद्यानिक बोर्ड द्वारा तकनीकी सत्र का आयोजन भी इस दौरान किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों से किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं समस्त जनपदों से विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ही आमजन द्वारा भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी की गयी। वसंतोत्सव में आमजन के खान-पान की सुविधा के लिए विभाग द्वारा गतवर्षों की भांति आई0एच0एम0 एवं जी0आई0एच0एम0 एवं विभिन्न संस्थाओं के द्वारा फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट, पौष्टिक पैक्ड फूड की व्यवस्था की गयी।
इस अवसर पर बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया, निदेशक उद्यान दीप्ति सिंह सहित उद्यान विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Dehradun
मसूरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने सरकार से लगाई गुहार

Mussoorie News : पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की गंभीर कमी से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित होने लगा है। मसूरी होटल्स एसोसिएशन ने इस समस्या को लेकर राज्य सरकार को पत्र भेजकर तत्काल समाधान की मांग की है।
Table of Contents
मसूरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत
मसूरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। जिस कारण व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि गैस की आपूर्ति बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को मेहमानों को भोजन उपलब्ध कराने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिष्ठानों के सामने रसोई संचालन तक का संकट
मसूरी होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सचिव अजय भार्गव ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित पत्र एसडीएम मसूरी के माध्यम से भेजा है। पत्र में बताया गया है कि मध्य पूर्व में चल रही भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब पर्यटन नगरी मसूरी के होटल व्यवसाय पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
एसोसिएशन के अनुसार मसूरी में सैकड़ों होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट प्रतिदिन हजारों पर्यटकों को सेवाएं प्रदान करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता कम होने से कई प्रतिष्ठानों के सामने रसोई संचालन तक का संकट खड़ा हो गया है।

होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने सरकार से लगाई गुहार
कई होटल संचालकों को सीमित गैस में काम चलाना पड़ रहा है, जबकि कुछ स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। होटल व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटन उद्योग उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। यह उद्योग हजारों लोगों को रोजगार देता है और राज्य के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान करता है। ऐसे में गैस आपूर्ति में बाधा आने से न केवल होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी बढ़ेगी, बल्कि पर्यटकों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो मसूरी के कई रेस्टोरेंट और होटल की रसोई बंद होने की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे पर्यटन पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। मसूरी होटल्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी कर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और होटल उद्योग सुचारु रूप से संचालित हो सके।
big news
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान, कांग्रेस का दावा – कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

Dehradun News : मध्य एशिया तनाव का असर अब भारत समेत पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। देशभर में सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब LPG, CNG गैसों की आपूर्ति पर जनता में भय का माहौल है। समय पर सिलेंडर न मिलने और ऑनलाइन बुकिंग न होने से स्थिति और गड़बड़ा गई है।
Table of Contents
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान हो गए हैं। सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों में इस बात का डर है कि कहीं उन्हें सिलेंडर ना मिले। जिस कारण लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर सिलेंडर भरवाने का इंतजार कर रहे हैं।
कांग्रेस का दावा सिलेंडर की किल्लत से लोग में भय
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की विफल विदेश नीति का असर अब आम जनता पर दिखाई दे रहा है। पार्टी का कहना है कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
इसके साथ ही सिलेंडर बुकिंग की समय-सीमा 14 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस का दावा है कि कई छोटे रेस्टोरेंट भी बंद होने की कगार पर हैं और देशभर में स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कांग्रेस के दावों को किया खारिज
राजधानी देहरादून में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि विभाग ने इन आरोपों को खारिज किया है। विभाग का कहना है कि राज्य में LPG, PNG और CNG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए गैस आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और तेल कंपनियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें हो रही हैं।

देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राजधानी देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस समय पर अफवाहों से बचें और अनावश्यक चिंता न करें। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति 25 दिनों के अंदर समान्य रूप से है, वहीं कमर्शियल कनेक्शन में सरकार ने प्राथमिकताएं तय की हैं जिसमे हॉस्पिटल और स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं ऑनलाइन बुकिंग पर उन्होंने बताया कि इन पोर्टल की मॉनिटरिंग भारत सरकार के द्वारा कि जाती है अगर इनमें किसी प्रकार कि तकनीकी दिक्कतें हैं तो सरकार के संज्ञान में ये बातें लाई जाएंगी।
Breakingnews
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News : देहरादून में क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और लूटपाट की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर प्रेमनगर से सामने आ रही है। जहां मांडूवाला के जंगलों से एक युवती की लाश कट्टे में बंद मिली है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या से हड़ंकप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला के जंगलों से एक कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ है। जो कि करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान
मांडूवाला के जंगल से बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 30-35 साल की महिला का है, जो कि बुरी हालत में है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे जंगल से बहुत बदबू आ रही थी।
देखने पर पता चला कि ये बदबू एक कट्टे से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।
शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के थानों के साथ ही पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है। शव को घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था।
Cricket15 hours agoरॉयल राइडर पंजाब बनाम इंडिया टाईगर्स : बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 टिप्स…
Haridwar15 hours agoहरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
big news17 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का चौथा दिन आज, सीएम धामी ने दिए सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत
Cricket7 hours agoवेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम एसीटी मीटियौर्स
big news11 hours agoकुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर, विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा
Cricket17 hours agoTIT vs KZL Dream11 Prediction 16वां मैच , CSA Provincial One-Day Challenge 2026..
big news16 hours agoअच्छी खबर : उत्तराखंड के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान
big news10 hours agoउत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, हर महीने एक हफ्ते का चलेगा विशेष अभियान






































