Uttarakhand
उत्तरकाशी में आधा-अधूरी बनीं सुरंगें चार गांवों के लिए बनी खतरा, मकान पर पड़ रही दरारें।

उत्तरकाशी – तीन दिन पहले सिलक्यारा सुरंग हादसे से उबरे उत्तरकाशी जनपद में आधा-अधूरी बनीं सुरंगें चार गांवों के लिए खतरा बनी हुई हैं। जमीन के नीचे से गुजरने वाली इन सुरंगों के कारण गांवों में जमीन धंस रही हैं। जिसके चलते नए व पुराने हर मकान पर दरारें पड़ रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन से भूगर्भीय सर्वे कराने की मांग की, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरअसल यह सुरंगे लोहारी नाग पाला जल विद्युत परियोजना के लिए बनाई जा रही थी। जो कि वर्ष 2010 में पर्यावरण बनाम विकास के मुद्दे पर 60 प्रतिशत तक काम पूरा होने के बाद बंद कर दी गई। भटवाड़ी ब्लाक में आधी-अधूरी तीन से चार यह सुरंगे तिहार, कुज्जन, भंगेली व सुनगर गांवों के नीचे से गुजरती हैं।
भंगेली गांव के प्रधान प्रवीन प्रज्ञान का कहना है कि इन सुरंगों के कारण उनके गांवों में नए व पुराने हर मकान में दरारें पड़ रही हैं। जिनके हर पल दरकने का खतरा बना रहता है। बताया कि सुरंग निर्माण के दौरान जब ब्लास्ट किए जाते थे तो उनका पूरा गांव हिल जाता था। आज भी यह सुरंगे उनके लिए खतरे का सबब बनी हुई हैं। बताया कि वह कमरे में टाइलें भी लगाते हैं तो टाइलें भी फट जाती हैं।
Uttarakhand
Dehradun News : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश, 211 एकल महिलाओं को जल्द मिलेगी स्वरोजगार की किस्त…

Dehradun News : 211 एकल महिलाओं को जल्द मिलेगी स्वरोजगार योजना की राशि, नंदा गौरा योजना के ₹19 करोड़ आज होंगे जारी
उत्तराखंड में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बेटियों को आर्थिक संबल देने के लिए धामी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। महिला कल्याण एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में एक महत्वपूर्ण विभागीय बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित योजनाओं में तेजी लाने और लाभार्थियों को जल्द से जल्द धनराशि जारी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
211 एकल महिलाओं को जल्द मिलेगी स्वरोजगार की किस्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत चयनित 211 नई लाभार्थी महिलाओं को बहुत जल्द स्वरोजगार के लिए धनराशि जारी की जाएगी।
- पहले चरण की सफलता: योजना के तहत 484 महिलाओं को पहले ही प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है, जिनमें से अधिकांश ने अपना स्वरोजगार सफलतापूर्वक शुरू भी कर दिया है।

- सीएम खोलेंगे पिटारा: शेष 211 महिलाओं को राशि ट्रांसफर करने के लिए जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समय मांगा गया है।
इस साल 2000 महिलाओं को मिलेगा लाभ, अगस्त में आएगी विज्ञप्ति
मंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए योजना की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए आवेदन आमंत्रित करने के लिए अगस्त महीने तक विज्ञप्ति अनिवार्य रूप से जारी कर दी जाए। इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने 2,000 एकल महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है।
नंदा गौरा योजना: हरिद्वार और उत्तरकाशी की बेटियों के खातों में आज आएंगे ₹19.22 करोड़
बैठक में ‘नंदा गौरा योजना’ को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि तकनीकी और दस्तावेजी औपचारिकताएं समय पर पूरी न होने के कारण हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4,000 से अधिक बालिकाएं अपनी धनराशि से वंचित रह गई थीं।
बड़ी खुशखबरी: इन सभी बालिकाओं के लिए 19 करोड़ 22 लाख 78 हजार रुपए की रुकी हुई धनराशि गुरुवार को सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।
8 अगस्त को दिया जाएगा ‘तीलू रौतेली’ और आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए भी बैठक में अहम फैसला लिया गया।
- 8 अगस्त (महिला दिवस) को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
- इसके लिए विभाग द्वारा विज्ञप्ति पहले ही जारी की जा चुकी है। मंत्री ने अधिकारियों को चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा और मोहित चौधरी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uttarakhand
हरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, साइबर सेल खंगाल रही ई-मेल भेजने वाले का डिजिटल फुटप्रिंट

हरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस अलर्ट
हरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि धमकी भरा मेल मिलने के बाद बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम को तुरंत मौके पर भेजकर सघन जांच कराई गई है। एहतियात के तौर पर अभी भी संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ी
सुरक्षा को चाक-चौबंद करते हुए पुलिस ने हरिद्वार के प्रसिद्ध घाट हरकीपेड़ी और ऋषिकुल मैदान स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर चौकसी बढ़ा दी है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों और अन्य महत्वपूर्ण व भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।

साइबर सेल खंगाल रही डिजिटल फुटप्रिंट
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में साइबर सेल को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है। साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की सटीक पहचान करने के लिए आईपी (IP) एड्रेस और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारियां जुटा रही है।
आधुनिक तकनीक से होगी आरोपी की धरपकड़
एसएसपी ने बताया कि पहले भी पत्रों के माध्यम से इस तरह की धमकियां सामने आती रही हैं, लेकिन अब डिजिटल माध्यम से भेजे गए इन संदेशों की जांच आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक से की जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर आरोपी को जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा और पूरे मामले का भंडाफोड़ किया जाएगा।
FOR MORE VISIT JANMANCHTV
Uttarakhand
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में सुश्री सपना राणा ने मुलाकात की। सुश्री सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की गई, जिसके उपरान्त उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल (Schon Klinik) में 3060 यूरो (₹ 3,30,000) प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्ति प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़े जाने हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा राज्य के युवाओं को जापान एवं जर्मनी में सेवायोजित किये जाने हेतु भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक करीब 65 युवाओं को जापान में सेवायोजित किया जा चुका है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में युवाओं हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। जिसके दृष्टिगत प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरान्त टिहरी गढवाल की नर्सिंग प्रशिक्षित सुश्री सपना राणा का जर्मनी में नर्स के रूप में चयन हुआ है। सुश्री सपना द्वारा अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, टिहरी गढवाल से तथा नर्सिंग की शिक्षा स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून से प्राप्त की गई। सुश्री सपना द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नियुक्ति प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर सचिव सी. रविशंकर भी मौजूद रहे।
Cricket24 hours agoSuryansh Shedge कौन हैं? जानिए टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर की पूरी कहानी
Uttarakhand23 hours agoउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: मानसून के खतरे को देखते हुए 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन!
Uttarakhand23 hours agoकर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी
Uttarakhand22 hours agoउत्तराखंड में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश , सभी प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट..
Accident4 hours agoRanikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Uttarakhand4 hours agoHaldwani KVM School Fire Accident: हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में लगी भीषण आग, दो बसें जलकर खाक
Cricket4 hours agoENG-W vs WI-W Dream11 Team Match 22 T20 WC 2026 :फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand3 hours agoUttarakhand Pension Scheme: पेंशन योजनाओं की मासिक आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ






































