Haridwar
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने व्यापारियों से की भेंट, GST 2.0 पर किया संवाद, स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में स्थानीय व्यापारियों से भेंट कर केंद्र सरकार द्वारा लागू नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म (GST 2.0) पर संवाद किया। उन्होंने इसे न केवल एक कर सुधार…बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला अभियान बताया।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे घटाई गई GST दरों की जानकारी आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं ताकि जनता को सीधा लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि वोकल फॉर लोकल के माध्यम से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

GST 2.0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक सशक्त और पारदर्शी आर्थिक व्यवस्था की ओर ले जा रहा है। यह सुधार न केवल व्यापारियों के लिए सुविधाजनक है…बल्कि इससे स्थानीय उत्पादन, रोजगार और स्वदेशी उद्योगों को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक सरल, तेज और पारदर्शी हों। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत राज्य का व्यापारिक वातावरण और भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि GST 2.0 को एक नई सोच के साथ अपनाने का समय आ गया है, जिसमें व्यापारी और सरकार साथ मिलकर देश की प्रगति में भागीदार बनें।

इस अवसर पर हरिद्वार के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, सहित कई गणमान्य व्यापारी, अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।
Breakingnews
हरिद्वार में बड़ा हादसा, गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई।
Table of Contents
गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बरामद कर लिए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चारों कांवड़िए चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों के दल में शामिल थे और उनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी।

चंडीगढ़ के रहने वाले थे सभी कांवड़िए
एसपी सिटी अभय सिंह के मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और SDRF के जवानों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद ये कांवड़िए निर्धारित घाट से अलग जाकर नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गए।
सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और चेतावनी वाले स्थानों पर जाने से बचें।
big news
कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा

Haridwar Raid : कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में विभाग ने राजीव नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डेयरी संचालक के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद की गई।
Table of Contents
कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
आबकारी विभाग के अनुसार, लंबे समय से इस स्थान पर अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए डेयरी संचालक के घर की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दूध के कारोबार की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा था।
डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा
आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीम ने 138 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब, 149 पव्वे अंग्रेजी शराब और 42 कैन बीयर बरामद की। बरामद अंग्रेजी शराब में विभिन्न ब्रांडों की कई बोतलें शामिल हैं, जिन्हें मौके से जब्त कर लिया गया।

आबकारी विभाग मामले की जांच में जुटा
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
विभाग का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में अचानक धंसी सड़क!, महिला गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद पूरी घटना

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। ललतारौ पुल के समीप अचानक सड़क धंसने से वहां से गुजर रही एक महिला गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Table of Contents
ललतारौ पुल के पास धंसी सड़क, महिला गड्ढे में गिरी
हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सड़क पर चल रही होती है और अचानक सड़क धंसती है और सड़क गड्ढे में तब्दील हो जाती है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
CCTV में कैद हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि दो महिलाएं होटल से सामान लेकर पैदल गुजर रही थीं। तभी सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और एक महिला उसमें समा गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे बिजली की लाइन, सीवर लाइन और गैस पाइपलाइन भी गुजर रही है। ऐसे में ये हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था।

सड़क धंसने के वास्तविक कारणों की जांच की जारी
सूचना मिलते ही नगर निगम, प्रशासन, विद्युत विभाग और जल संस्थान की टीमें मौके पर पहुंचीं और प्रभावित क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर मरम्मत का काम शुरू कराया गया। प्रारंभिक तौर पर लगातार बारिश और पूर्व में हुए सीवर कार्य के कारण सड़क के नीचे की जमीन कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि सड़क धंसने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। कांवड़ मेले के बीच हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मार्ग का तकनीकी निरीक्षण कराने और स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
Cricket18 hours agoLNS vs SOB Dream11 Team Match 16 | The Hundred 2026
Cricket18 hours agoSL-W vs PAK-W Dream11 Team 2nd T20I 2026:Pitch Report, Probable Playing 11, Fantasy Cricket Tips
big news17 hours agoदेहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी, सड़क किनारे बने नाले में गिरने से हुई मौत
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान! 4 अगस्त तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Ramnagar18 hours agoरामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
Haldwani18 hours agoसर्पदंश से बच सकती है जान! वन विभाग ने जारी किया 1926 हेल्पलाइन, जानिए क्या करें
Dehradun16 hours agoदेहरादून में रॉन्ग साइड चलना पड़ेगा भारी, लगने जा रहे ‘टायर किलर’, फट सकता है टायर
Dehradun13 hours agoमसूरी में कब्रगाह ध्वस्त होने पर बवाल, मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, NH हुआ जाम







































