Haridwar
SIT पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, सुरेश राठौर और दुष्यंत गौतम को बताया लंगोटिया यार

Haridwar News : अभिनेत्री उर्मिला सनावर का देहरादून और हरिद्वार में एसआईटी पूछताछ के बाद बड़ा बयान सामनने आया है। जिसमें उन्होंने पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर और बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को लंगोटिया यार बताया।
Table of Contents
SIT पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर का बड़ा बयान
हरिद्वार में एसआईटी ने उर्मिला सनावर से करीब छह घंटे तक गहन पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद Urmila Sanawar ने मीडिया के सामने आकर कहा कि एसआईटी ने उनसे जो भी सवाल किए। उनके सभी जवाब उन्होंने पूरी स्पष्टता के साथ दिए हैं और उनके पास मौजूद हर जानकारी जांच टीम के साथ साझा की गई है। ऑडियो रिकॉर्डिंग मामले को लेकर उर्मिला ने बताया कि संबंधित ऑडियो और उससे जुड़ी पूरी जानकारी भी एसआईटी को सौंप दी गई है।

सुरेश राठौर और दुष्यंत गौतम को बताया लंगोटिया यार
अन्य सबूतों के सवाल पर उर्मिला ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम एक-दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं और कई जानकारियां उन्हीं के पास होंगी। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उर्मिला ने कहा कि वो खुद अंकिता के परिवार से मिलने जाएंगी। इस लड़ाई में वह पूरे देश के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं।
दर्शन भारती के बयान की मुझे नहीं है जानकारी – उर्मिला सनावर
स्वामी दर्शन भारती को लेकर Urmila Sanawar ने स्पष्ट किया कि वो देहरादून तक उनके साथ जरूर आई थीं। लेकिन स्वामी ने जांच में क्या बयान दिया है, इसकी उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। पुलिस और एसआईटी की जांच फिलहाल जारी है।
Haridwar
हरिद्वार में परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान, 312 वाहनों का चालान व 51 वाहन किए गए सीज

Haridwar News : हरिद्वार में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन के लिए परिवहन विभाग ने दो दिन विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 312 वाहनों का चालान व 51 वाहन सीज किए गए।
Table of Contents
हरिद्वार में परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान
हरिद्वार में परिवहन विभाग ने आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ये अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान कुल 312 वाहनों का चालान किया गया। नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 51 वाहनों को सीज किया गया।
50 से अधिक स्कूल वाहनों की गई जांच
चेकिंग के दौरान अतिरिक्त 50 से अधिक स्कूल वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेजों और अनिवार्य उपकरणों का सत्यापन किया गया। चेकिंग में कई प्रकार के उल्लंघन सामने आए। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के 51 मामले, बिना टैक्स जमा किए वाहन संचालन के 52 मामले तथा बिना परमिट वाहन चलाने के 28 मामले पाए गए।

ओवरलोडिंग के 15 मामले किए गए दर्ज
22 वाहनों में प्राथमिक उपचार किट नहीं मिली और 15 में अग्निशामक यंत्र का अभाव पाया गया। यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के 8 तथा अन्य ओवरलोडिंग के 15 मामले दर्ज किए गए। दो मामलों में अवयस्क वाहन चलाते मिले। एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया।
विभाग ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और स्वामियों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा उपकरण साथ रखने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Haridwar
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haridwar News : उत्तराखंड में एक बार फिर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश किया है। टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश हुआ है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल (उपनलकर्मी) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार निवासी पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और बंद कंपनी के कर निस्तारण के नाम पर मांगी गई घूस की रकम लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है कि ये पूरा खेल किसके इशारे पर चल रहा था और क्या इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की गहन जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Haridwar
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, कई के काटे गए चालान

Haridwar News : हरिद्वार में जिला अधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ निखिल शर्मा ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट चालकों का चालान काटा गया।
Table of Contents
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट चालकों पर हरिद्वार में आज परिवहन विभाग एक्शन देखने को मिला। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई।
नियम उल्लंघन पर 5 वाहनों किए गए सीज
चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट चलने और आवश्यक दस्तावेज न होने जैसे मामलों में कुल 35 चालान किए गए। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 5 वाहनों को सीज भी किया गया। कई चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जारी रहेगा अभियान
एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें, ट्रिपल राइडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Cricket17 hours agoIND vs ZIM Dream11 Prediction Today Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8…
big news15 hours agoनंदा गौरा योजना का पैसा हुआ जारी, मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी की 145.93 करोड़, जिलेवार देखें लिस्ट
Dehradun14 hours agoदेहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान
Dehradun12 hours agoमसूरी झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस के बाद लोगों का विरोध
Cricket13 hours agoAUS-W vs IND-W 2nd ODI Dream11 Prediction: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
big news17 hours agoनैनीताल में बाघ का आतंक, फतेहपुर रेंज में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
Breakingnews17 hours agoउत्तराखंड सरकारी कार्यालयों के लिए SOP जारी, जाने से पहले पढ़ लें नए नियम…
big news11 hours agoशिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी






































