Haridwar
HARIDWAR: शारदीय कांवड़ यात्रा 15 फरवरी से शुरू, यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने तैयार किया विस्तृत प्लान…

हरिद्वार: 15 फरवरी से शुरू होने जा रही शारदीय कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष यातायात प्लान तैयार किया है। यात्रा 26 फरवरी तक चलेगी और पुलिस ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने यातायात व पार्किंग प्लान का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी सिटी पंकज गैरोला के अनुसार, दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले वाहनों का रूट नारसन मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा से होकर शंकराचार्य चौक तक होगा। इन वाहनों को पार्किंग के लिए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, और चमगादड़ टापू में भेजा जाएगा। अत्यधिक दबाव होने पर इन्हें बैरागी कैंप पार्किंग में डायवर्ट किया जाएगा।
पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहनों का रूट सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर होते हुए नगला इमरती, कोर कॉलेज और बहादराबाद बाईपास से होकर हरिद्वार पहुंचेगा। यहां भी वाहन बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे। छोटे वाहनों के लिए नजीबाबाद रूट से गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग का विकल्प रहेगा।
देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले वाहन मोतीचूर पार्किंग में पार्क होंगे। इसके अलावा, सिडकुल और शिवालिक नगर से आने वाले वाहन ऋषिकुल मैदान में पार्क होंगे। दिल्ली से आने वाली पर्यटक बसों और ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान और हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क करने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही, यातायात के दबाव को कम करने के लिए विभिन्न ऑटो और विक्रम रूट्स में भी व्यवस्था की गई है। यातायात का दबाव बढ़ने पर इन वाहनों को वापस भेजा जाएगा।
हरकी पैड़ी के चारों तरफ रहेगा जीरो जोन
सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने जानकारी दी कि हरकी पैड़ी क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है। यहां दिन के समय ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। चंडी चौक से 4.2 डायवर्जन प्वाइंट तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि यातायात में कोई रुकावट न हो।
#ShardiyaKanwarYatra, #TrafficPlanHaridwar, #MahashivratriFair, #ParkingArrangements, #UttarakhandTrafficManagement
big news
हरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म, अमित शाह ने भाजपा नेताओं को दिया जीत का मंत्र

Haridwar News : हरिद्वार के गोडविन होटल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक समाप्त हो गई। बैठक में सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
Table of Contents
हरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म
हरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद भाजपा नेताओं में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खासा उत्साह और आत्मविश्वास दिखाई दिया। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा की।
अमित शाह ने भाजपा नेताओं को दिया जीत का मंत्र
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। उन्होंने कहा कि आज गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया है और इसी रणनीति के साथ भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।

2027 में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनना तय
वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास कार्य हुए हैं, उनका सीधा लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जनता का भरोसा भाजपा पर और मजबूत हुआ है और 2027 में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनना तय है।
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र के साथ पार्टी कर रही काम
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भाजपा की रणनीति शुरू से ही बूथ को मजबूत करने की रही है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र के साथ पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत कर रहे हैं। बैठक के बाद अन्य मंत्री और नेता भी उत्साह से भरे नजर आए और सभी ने एक स्वर में 2027 में फिर से भाजपा सरकार बनाने का दावा किया।
Uttarakhand
हरिद्वार से अमित शाह की उत्तराखंड को बड़ी सौगात, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

हरिद्वार में अमित शाह के कार्यक्रम में पांच लोगों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र
Haridwar News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में हरिद्वार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
मुख्य बिंदु
अमित शाह की हरिद्वार को 427 करोड़ की सौगात
इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार को 427 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी. इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में ई-जीरो एफआईआर सेवा का भी शुभारंभ किया, जिसे राज्य की कानून व्यवस्था और डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
ई-जीरो एफआईआर सेवा का शुभारंभ
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डिजिटल बटन दबाकर ई-जीरो एफआईआर प्रणाली का शुभारंभ किया. इस नई प्रणाली के माध्यम से अब उत्तराखंड के लोग 1930 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर ई-जीरो एफआईआर दर्ज करा सकेंगे.

ये भी पढ़ें_ आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
अमित शाह ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से अपराध से जुड़े मामलों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और अधिक आसान और तेज हो जाएगी. इससे खासकर साइबर अपराध और अन्य आपराधिक मामलों में तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दर्ज पहली ई-जीरो एफआईआर की कॉपी गृह मंत्री अमित शाह को भेंट की.
उत्तराखंड पुलिस में नए आरक्षियों को नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस में नई भर्ती के तहत पांच आरक्षियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र भी सौंपे.
बताया गया कि राज्य में हाल ही में करीब 2000 आरक्षियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है, जिससे पुलिस बल को और मजबूत किया जाएगा. गृह मंत्री ने नए आरक्षियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें_ Dehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क
सीएए के तहत पांच लोगों को मिली भारतीय नागरिकता
कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए पांच हिंदू परिवारों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
गृह मंत्री अमित शाह ने जिन लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा, उनमें शामिल हैं—
- बलूचिस्तान के शैलेश
- पाकिस्तान के जसपाल कुमार
- पाकिस्तान की दुर्गा राजपूत
- अफगानिस्तान की हंसेरी बाई
इन लोगों ने वर्षों से भारत में रहकर नागरिकता पाने का इंतजार किया था. प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्होंने भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया.
1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यम से 1100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया.
ये भी पढ़ें_ बड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, 5 प्रस्तावों पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर
इन योजनाओं में सड़क, शहरी विकास, आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं. सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज होगी.
‘विकल्प रहित संकल्प’ पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम में अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं को समर्पित “विकल्प रहित संकल्प” पुस्तक का भी विमोचन किया. इस पुस्तक का संपादन गिरिजा शंकर जोशी ने किया है. पुस्तक में धामी सरकार के चार वर्षों के दौरान राज्य में हुए विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया गया है.
big news
आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक

Uttarakhand Politics : आज गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। धर्मनगरी हरिद्वार में आज गृहमंत्री अमित शाह दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जनसभा के साथ नूतन न्याय संहिता प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
Table of Contents
आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज धर्मनगरी हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। जहां वह करीब सवा चार घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार शाह दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचेंगे।
हरिद्वार में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
बता दें कि 12:40 बजे गृह मंत्री बैरागी कैंप पहुंचेंगे। जहां पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक गृह मंत्री अमित शाह नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे, जबकि 3:00 से 3:30 बजे के बीच उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
हरिद्वार में गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ एक सीक्रेट बैठक करेंगे। मिली जानकारी केे मुताबिक 3:40 बजे वो एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री
अमित शाह के इस दौरे के दौरान हरिद्वार देहरादून एनएच पूरी तरह टोल फ्री रहेगा। हरिद्वार में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य भर से बीजेपी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों को आमंत्रित किया गया है। लोगों और कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 5000 बसें लगाई गई हैं। कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग शामिल होने की उम्मीद है।
Cricket24 hours agoNWD बनाम ROC ड्रीम 11 भविष्यवाणी | पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स
Breakingnews24 hours ago🔴LIVE: Amit Shah Haridwar Visit- गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Dehradun18 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, देहरादून में कल ये रूट रहेंगे डायवर्ट
Cricket19 hours agoन्यूज़ीलैंड महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला ड्रीम11 भविष्यवाणी (2nd ODI) – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टीम….
Dehradun23 hours agoDehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क
big news24 hours agoआज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
Champawat22 hours agoउत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया राय का यूपीएससी में कमाल, तीसरे प्रयास में हासिल की 258वीं रैंक
Dehradun21 hours agoचारधाम यात्रा 2026 के लिए हेली सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जानें किस दिन शुरू होगी हेली सेवा के लिए बुकिंग ?








































