Haridwar
हरिद्वार: जुड़वां बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी !

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जुड़वां बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्चियों के पिता ने अपनी बेटियों के हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
यह मामला गुरुवार, 6 मार्च का है, हालांकि मुकदमा शनिवार, 8 मार्च को दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, टिहरी गढ़वाल के हवेली चंबा निवासी महेश सकलानी हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में स्थित एक दवा कंपनी में काम करते हैं। वह अपनी पत्नी शिवांगी और जुड़वां बेटियों स्नेहा और ईशानी के साथ भैरव मंदिर धीरवाली के पास किराए के मकान में रहते थे।
बताया जा रहा है कि महेश सकलानी गुरुवार को अपनी रोजाना की तरह ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी शिवांगी पास की दुकान से दूध लेने गई थीं। जब वह कुछ ही मिनटों में वापस लौटीं, तो देखा कि दोनों बेटियां सुधबुध में नहीं थीं। घबराई हुई शिवांगी ने दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाकर दिखाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या की आशंका
पति महेश सकलानी को सूचित करने के बाद दंपति ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और बच्चियों की हत्या की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, और मामले की जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को दोनों बच्चियों का पोस्टमॉर्टम किया गया, और शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच
पुलिस ने शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हरिद्वार एसएसपी, प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटना की जानकारी ली और जल्द ही मामले की जांच को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
#HaridwarIncident, #TwinSistersDeath, #SuspiciousCircumstances, #MurderSuspected, #PoliceInvestigation
Uttarakhand
मदन कौशिक का दबदबा जारी, चौथी बार हुई कैबिनेट में एंट्री, जानें पूरा राजनैतिक सफ़र

धामी कैबिनेट विस्तार: मदन कौशिक समेत 5 विधायकों ने ली शपथ
MADAN KAUSHIK: उत्तराखंड में लम्बे समय से चल रही सियासी अटकलों पर आखिरकार विराम लग चुका है. आज सुबह देहरादून स्थित लोकभवन में राज्यपाल ने 5 विधयाकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई. इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक समेत 4 और नाम हैं.
मुख्य बिंदु
जानिए कौन हैं मदन कौशिक
मदन कौशिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा हैं. वो हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं. मदन कौशिक का जन्म उत्तराखंड में हुआ और उन्होंने शुरुआती दौर से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी. वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और संगठन में मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई.
राजनैतिक करियर 5 बार के अजेय विधायक
मदन कौशिक ने पहली बार वर्ष 2002 में हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनकर विधानसभा में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने लगातार चुनाव जीतकर अपनी लोकप्रियता साबित की. वो हरिद्वार विधानसभा से लगातार 5 बार के विधायक हैं.

पूर्व में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं MADAN KAUSHIK
मदन कौशिक उत्तराखंड की राजनीति में एक जाना पहचाना चेहरा हैं. वो उत्तराखंड की राजनीति में अभी तक अजेय बढ़त बनाए हुए हैं. कौशिक पूर्व में त्रिवेंद्र सिंह रावत (2017–2021), रमेश पोखरियाल निशंक, भुवन चंद्र खंडूरी (2007–2012) की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. साथ ही 2021 में कौशिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी चुने गए थे. इसके अलावा, वे उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता भी रह चुके हैं.
मदन कौशिक का चुनावी प्रदर्शन
| वर्ष | निर्वाचन क्षेत्र | दल | परिणाम | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 2022 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 55.45% |
| 2017 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 65.91% |
| 2012 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 51.26% |
| 2007 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 49.85% |
| 2002 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 31.26% |
- 2017 में उन्होंने 37,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जो उनकी सबसे बड़ी जीतों में से एक रही.
- 2022 में भी उन्होंने 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर पांचवीं बार विधायक बनने का रिकॉर्ड कायम किया.
ये भी पढ़ें_ राजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर
मदन कौशिक के राजनैतिक करियर की उपलब्धियां
- हरिद्वार से लगातार 5 बार विधायक
- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री
- भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष
- राज्य सरकार के प्रवक्ता
- संगठन में मजबूत पकड़
Haridwar
सिडकुल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाते हुए अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
Table of Contents
सिडकुल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
हरिद्वार जिला प्रशासन और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र के राजा बिस्कुट चौक और आसपास के इलाकों में अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को साफ कराया।
दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
अतिक्रण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सका। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं
उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ आज कार्रवाई की गई, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन तय समय के बावजूद उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया।
जिसके बाद प्रशासन को मजबूरन बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने ये भी कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Haridwar
हरिद्वार में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, चार युवकों पर लगे आरोप, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Haridwar News : हरिद्वार में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के ही युवक और उसके दोस्तों पर आरोप लगे हैं। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
हरिद्वार में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
हरिद्वार के रूड़की में 10 वीं छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में चार युवकों पर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि दो आरोपी छात्रा के ही गांव के रहने वाले हैं। जबकि अन्य दो आरोपी उनके दोस्त हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घटना को दिया अंजाम
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलौर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि उनकी पुत्री 10 वीं छात्रा है और 17 साल की है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां उसने और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने नामजद के खिलाफव मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Cricket22 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
Cricket22 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 2nd T20I 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स
uttarakhand weather22 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल
Cricket18 hours agoNZ vs SA Dream11 Team 4th T20I 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
Uttarakhand22 hours ago🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Cricket19 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Prediction 4th T20I 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Uttarakhand21 hours agoNanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
big news16 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों में किसे मिल सकता है कौन सा विभाग ?, पढ़ें खास रिपोर्ट…










































