Haldwani
बनभूलपुरा में अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का पर्दाफाश, जिला प्रशासन की छापेमार कार्रवाई…

हल्द्वानी – बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिक के बगीचे के पास संचालित एक अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम छापेमारी कर भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर छापा मारकर पाया कि बिना किसी वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी स्वीकृति के कोल्ड ड्रिंक का निर्माण किया जा रहा था। फैक्ट्री में साफ-सफाई के मानकों की अनदेखी करते हुए घरेलू बिजली और गंदे पानी का उपयोग किया जा रहा था। यही नहीं, कई प्रसिद्ध कंपनियों की खाली बोतलें भी वहां से बरामद हुईं, जिससे नकली उत्पादों की पुष्टि होती है।
एसडीएम राहुल शाह ने बताया, “यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत की गई है और फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। संचालक मोहम्मद हारुन के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री से 50 कैरेट नकली कोल्ड ड्रिंक बरामद की है और सैंपलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि इन पेयों से लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खाद्य उत्पाद तैयार करने वालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही, यह सवाल भी उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी अवैध फैक्ट्री लंबे समय से कैसे संचालित हो रही थी, जबकि जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। गौरतलब है कि इसी सप्ताह हल्द्वानी के रामपुर रोड पर भी एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था, जहां से नकली शराब बनाकर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेची जा रही थी। दोनों मामलों से यह स्पष्ट है कि हल्द्वानी में अवैध उत्पाद निर्माण का नेटवर्क सक्रिय है।

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि इस तरह के मामलों पर समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके।
big news
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग, रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Haldwani News : हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। सवर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर अपना विरोध जताया गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने आज प्रदर्शन किया। सवर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। रैली का नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने किया।

रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि UGC बिल सवर्ण समाज को दबाने की मंशा से लाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रामलीला मैदान से शुरू हुआ जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।
केंद्र सरकार से UGC बिल को वापस लेने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार ढंग से रखा। इस दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से तत्काल UGC बिल को वापस लेने की मांग की गई है।
Haldwani
हल्द्वानी में पार्षद ने निगम कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वार्ड नंबर 58 के पार्षद मनोज जोशी अकेले धरने पर बैठ गए। पार्षद ना केवल धरने पर बैठे बल्कि उन्होंने निगम कर्मियों को बंधक भी बना लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पार्षद ने निगम कर्मियों को बनाया बंधक
हल्द्वानी में आज वार्ड नंबर 58 के पार्षद मनोज जोशी धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम और स्ट्रीट लाइट, हेल्प डेस्क के कर्मियों को कमरे में बंधक बना दिया।
पार्षद मनोज जोशी ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब है। बार-बार कहने के बावजूद नगर निगम और संबंधित कंपनी के कर्मचारी डाला मटली कर रहे हैं लेकिन स्थिति जस की तस है।
झूठे आश्वासन के कारण बैठा हूं धरने पर – पार्षद मनोज जोशी
58 के पार्षद मनोज जोशी ने कहा की झूठे आश्वासन से परेशान पार्षद को धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह धरने से तब उठगें और बंधक कर्मचारियों को तब छोड़ेंगे जब उनके वार्ड की स्ट्रीट लाइटें ठीक होंगी।
पार्षद ने कहा कि कई बार उनके वार्ड के लोग स्ट्रीट लाइटों की बदहाली को लेकर उनसे मिल चुके हैं, और पार्षद खुद स्ट्रीट लाइटों की शिकायत को लेकर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों और मेयर से मिल चुके हैं लेकिन समाधान कुछ नहीं निकला इसलिए उनको मजबूरन धरने पर बैठना पड़ रहा है।
धरने के नदारद रहे दौरान निगम के कर्मचारी और अधिकारी
पार्षद ने आरोप लगाया कि नगर निगम और संबंधित कंपनी के कर्मचारी चाय पकौड़ी खाकर मस्त हैं और जनता परेशान है। पार्षद के धरने के दौरान नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी नदारद रहे।
Haldwani
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान, 21 फरवरी को बड़ा आंदोलन

Haldwani News : हल्द्वानी में यूजीसी बिल को लेकर एक बार फिर हल्द्वानी में विरोध की आवाज़ तेज हो गई है। स्वर्ण शक्ति संगठन ने बिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 21 फरवरी को बड़े आंदोलन की घोषणा की है।
Table of Contents
UGC बिल के विरोध में स्वर्ण शक्ति संगठन का बड़ा ऐलान
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान किया है। संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने प्रेस कांफ्रेंस कर आंदोलन की रूपरेखा साझा की। प्रकाश हरबोला ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी बिल के प्रावधान स्वर्ण समाज के हितों के प्रतिकूल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लाया गया यह विधेयक सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है।
21 फरवरी को संगठन करेगा बड़ा आंदोलन
संगठन ने “स्वर्णों की पुकार, मत करो अत्याचार” के नारे के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। संगठन की ओर से बताया गया कि 21 फरवरी को हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी। वहां प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे और यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग करेंगे।
यूजीसी बिल को तत्काल प्रभाव से लिया जाए वापस
बता दें कि इस आंदोलन को व्यापार मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, ओल्ड पेंशनर्स, पंजाबी सभा, अग्रवाल सभा तथा छात्रसंघ का भी समर्थन मिलने की बात कही गई है। आयोजकों का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल होंगे। संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यूजीसी बिल को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। वहीं, प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।
Dehradun18 hours agoDehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
Dehradun23 hours agoUTTARAKHAND: जन-जन की सरकार अभियान का रिकॉर्ड के साथ समापन, 45 दिन में 681 शिविर, लाखों लोगों को मिला लाभ
Dehradun23 hours agoVIKASNAGAR: बोलेरो और बाइक की टक्कर में शिक्षिका की मौत, शिक्षक घायल
Breakingnews16 hours agoROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
Jammu & Kashmir19 hours agoSrinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
Breakingnews16 hours agoबाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
big news23 hours agoउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू, नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी और धारा 144 लागू
big news21 hours agoचारधाम यात्रा मार्ग पर बनकर तैयार हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन, GMVN के अतिथि गृहों में मिलेगी सुविधा






































