Rudraprayag
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर टिकट को लेकर यात्री ने हेली कंपनी के कर्मचारियों से की मारपीट, एक कर्मचारी का हाथ हो गया फ्रैक्चर।

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ में हेलिकॉप्टर टिकट को लेकर एक यात्री की हेली कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट हो गई। इस दौरान हेली कंपनी का एक कर्मचारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रशासन व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता के बाद मामला शांत हुआ।

इस दौरान दोनों पक्षो में बहस काफी बढ़ गई, जो गाली-गलौज, धक्कामुक्की से मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान यात्री के धक्के से हेली कंपनी का एक कर्मचारी जमीन पर जा गिरा, जिससे उसके हाथ पर गंभीर चोट आई। सूचना पर सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट अंकित रावत अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल कर्मचारी को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां जांच में उसका हाथ फ्रैक्चर होना पाया गया।
Uttarakhand
रुद्रप्रयाग के अगत्यमुनी क्षेत्र में खाई में गिरा युवक, पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में खाई में गिरा युवक, फोन पर बात करते समय संतुलन बिगड़ा
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के थाना अगस्तमुनि क्षेत्र में बीती देर रात एक युवक का संतुलन बिगड़ने से वो खाई में गिर गया. जिसे पुलिस और SDRF की मदद से रेस्क्यू करके बचाया जा सका.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती
रुद्रप्रयाग में बीती रात खाई में गिरा युवक
जानकारी के मुताबिक, जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से समय 18:45 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि अगस्तमुनि क्षेत्र के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है. उक्त सूचना पर पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया
घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुँच बनाकर विषम परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया. टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को घायल अवस्था मे रोप स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया. जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तयमुनि अस्पताल भिजवाया गया.
ये भी पढ़ें- गुप्तकाशी में महिला की करंट लगने से मौत, पेड़ से पत्तियां काटते वक्त हुआ हादसा
घायल व्यक्ति की पहचान
घायल व्यक्ति की पहचान, अरविंद राणा पुत्र स्व०सुरेंद्र सिंह राणा,उम्र: 28 वर्ष, निवासी ग्राम मत्थया पोस्ट बकसीर, तहसील बसुकेदार, थाना गुप्तकाशी के रूप में हुई है.
Rudraprayag
गुप्तकाशी में महिला की करंट लगने से मौत, पेड़ से पत्तियां काटते वक्त हुआ हादसा

Rudraprayag: केदारघाटी के नाला गाँव में महिला की करंट लगने से हुई मौत
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से एक महिला की करंट लगने से मौत की दुखद खबर समाने आई है. हादसा उस वक्त हुआ जब महिला अपने मवेशियों के चारे के लिए पेड़ से पत्तियां काट रही थी .
रुद्रप्रयाग में केदारघाटी के नाला गाँव में महिला को लगा करंट
जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिले के केदारघाटी में गुप्तकाशी नगर पंचायत से सटे गाँव नाला में एक महिला अपने मवेशियों के चारे के लिए पेड से पत्तियां काट रही थी. उसी वक्त पेड़ की टहनी के पास हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से महिला पेड़ पर ही अचेत अवस्था में लटक गई . हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई .
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
करंट लगने से महिला की हुई मौत
आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी . जिसके बाद गुप्तकाशी पुलिस, बिजली विभाग और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची. सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद करके महिला को पेड़ से उतारकर हॉस्पिटल भेजा गया, जहाँ पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे में मृत महिला की पहचान
- बिनीता देवी पत्नी कुशलानंद तिवारी, निवासी- नाला, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग
घटना के बाद से परिजनों में मातम
घटना के बाद पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है . वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है . घटना के बाद से पूरी केदार घटी में शोक की लहर है .
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को किया बरामद, पिछले साल 21 महिलाऐं हुई थी लापता
Rudraprayag
रुद्रप्रयाग जिले में तैनात DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

Rudraprayag news: DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक, एसपी रुद्रप्रयाग ने दी बधाइयाँ
मुख्य बिंदु
Rudraprayag news: गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 से पूर्व देश भर के पुलिस बलों एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी और कर्मचारियों को दी जाने वाले पदकों की घोषणा की गई है। साल २०२६ की इस सूची में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तैनात पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है।
रुद्रप्रयाग पुलिस: DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पुलिस बलों एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए जाने वाले पदकों की घोषणा की जा चुकी है। इस लिस्ट में DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है। बता दें कि, DSP घिल्डियाल को उनकी विशिष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक (Meritorious Service Medal – MSM) से सम्मानित किया जाएगा।
कर्तव्यनिष्ठा और अनुभव का सम्मान
प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अपने सेवाकाल के दौरान कानून -व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जन-सेवा में सराहनीय कार्य किया है। उनकी इसी कार्यकुशलता को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें इस उच्च सम्मान के लिए चयनित किया है।
एसपी रुद्रप्रयाग ने घिल्डियाल को दी बधाइयाँ
उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने ख़ुशी जाहिर करते हुए प्रबोध कुमार घिल्डियाल को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अपने संदेश में कहा कि DSP घिल्डियाल को मिला यह पदक उनकी सालोंकी मेहनत और ईमानदारी का फल है। ये उनके साथ-साथ पूरी रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए अत्यधिक गौरव की बात है।
DSP घिल्डियाल जिले के पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत
एसपी रुद्रप्रयाग ने आगे कहा कि इससे पुलिस बल के अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। रुद्रप्रयाग जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुलिस उपाधीक्षक महोदय को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
Breakingnews10 hours agoचमोली के खैनुरी गाँव में नवजात शिशु का शव मिला जंगल में, नहीं हो पाई शिनाख्त
Breakingnews11 hours agoआम बजट 2026-27 पेश करेंगी निर्मला सीतारामण, PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट से मंजूरी
Uttarakhand4 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
Breakingnews5 hours agoउत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
Uttarakhand3 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
National6 hours agoसंसद में पेश हुआ आम बजट 2026-27, जानिए किसके हिस्से क्या आया….
Uttarakhand3 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव







































